लखीमपुर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह नाकाम!
भाजपा की महिला कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में घुसीं, तोड़फोड़ की… और पुलिस तमाशा देखती रही!
👉 क्या इस गुंडागर्दी पर कार्रवाई होगी?
👉 विपक्ष के दफ़्तर में लाठी-डंडे लेकर घुसना लोकतंत्र है या अराजकता?
👉 क्या यही है “कानून का राज” या फिर सत्ता का संरक्षण?
@Uppolice
देश को एकता और अखंडता के सूत्र में बांधने वाले 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
भारत जोड़ने और देश में प्रेम एवं भाईचारा स्थापित करने वाले उनके पदचिह्न सदैव हमारा मार्गदर्शन करतें हैं।
प्रभु श्रीराम अयोध्या लौटे, तो उन्होंने अपने राज्याभिषेक में उन सभी दबे,कुचले,शोषित,वंचित को आमंत्रित किया था, जिसका कोई नहीं था।
आज दीपोत्सव के पर्व पर हम सभी लोग प्रभु श्रीराम जी की आराधना कर रहे हैं।
ऐसे में किसी अनाथ के चेहरे पर मुस्कान लाना भी एक आराधना है।
आज हर वर्ष के भांति वाराणसी स्तिथ काशी अनाथालय में हम कांग्रेसजनों ने अनाथ बच्चों के साथ दीपावली मनाई।
शुभ दीपावली 🙏🏻
श्री गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आशा करता हूं कि यह पर्व आप सभी के जीवन में व्याप्त विघ्नों को दूर कर सुख एवं समृद्धि लाए।
इंडियन एथलीट होकाटो होतोजे सेमा ने पेरिस पैरालंपिक्स के 'मेंस शॉट पुट F57' इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है.
कांग्रेस की ओर से होकाटो होतोजे सेमा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं.
जय हिंद 🇮🇳
भाजपा शासित राज्यों में ‘कानून और संविधान’ की धज्जियां वही उड़ा रहे हैं, जिनपर उनका पालन कराने की ज़िम्मेदारी है।
सुल्तानपर में हुए मंगेश यादव के एनकाउंटर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा ‘Rule Of Law’ पर विश्वास ही नहीं करती।
मंगेश के परिवार के आंसू पूरे देश से सवाल पूछ रहे हैं - कौन जिएगा और कौन नहीं, इसका फैसला अदालत करेगी या पुलिस?
STF जैसी प्रोफेशनल फोर्स को भाजपा सरकार में ‘आपराधिक गिरोह’ की तरह चलाया जा रहा है, जिसपर केंद्र सरकार की चुप्पी इस ‘ठोको नीति’ पर उनकी स्पष्ट सहमति है।
UP STF के दर्जनों एनकाउंटर सवालों के घेरे में हैं। क्या आज तक उनमें से किसी भी अधिकारी पर कोई कार्रवाई हुई? आखिर कौन उन्हें बचा रहा है और क्यों?
कैमरों के आगे संविधान को माथे से लगाना सिर्फ ढोंग है, जब आपकी सरकारें ही उसकी खुलेआम धज्जियां उड़ा रही हों।
उत्तरप्रदेश में हुए सभी संदिग्ध एनकाउण्टर्स की निष्पक्ष जांच कर इंसाफ किया जाना चाहिए।
वर्दी पर लगी खून की छींटें साफ होनी चाहिए।
भारतीय संसद में 8 बार गुजरात का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल जी की जयंती पर पावन स्मृतियों को सादर नमन
विचारधारा के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय रहेगा। कांग्रेस परिवार पार्टी एवं समाज के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।
श्रद्धांजलि!