मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में वर्सोवा और मढ़ आइलैंड के बीच प्रस्तावित केबल-स्टेड फ्लाईओवर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 2,395 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट की बेंच ने मुंबई नगर निगम को 1,237 मैंग्रोव पेड़ काटने की अनुमति दे दी है। हालांकि, निगम को पर्यावरण कानूनों के तहत संबंधित अधिकारियों की सभी शर्तों का पालन करना होगा।
फिलहाल वर्सोवा से मढ़ जाने के लिए लोगों को अंधेरी, जोगेश्वरी, राम मंदिर, ओशिवारा और मलाड होते हुए मढ़-मार्वे रोड तक जाना पड़ता है। यह रास्ता 12 किलोमीटर से ज्यादा लंबा है और भारी ट्रैफिक के कारण सफर में काफी समय लगता है। वर्सोवा जेटी और मढ़ के बीच फेरी सेवा भी है, लेकिन लो टाइड के दौरान इसे रोकना पड़ता है और इसकी अपनी सीमाएं हैं।
प्रोजेक्ट के तहत मलाड क्रीक के ऊपर मढ़ आइलैंड और वर्सोवा को जोड़ने वाला 2,064 मीटर लंबा चार-लेन केबल-स्टेड पुल बनाया जाएगा।
बीजेपी का साथ छोड़ो तभी होगा NCP का विलय, महाराष्ट्र में सरकार के सामने 'राहुल गांधी' बने रोहित पवार की दो टूक
Maharashtra NCP Merger News: महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों खेमों के एक होने को लेकर पिछले महीनों में काफी अटकलें लगी थी। इस मुद्दे पर शरद पवार की पार्टी से विधायक रोहित पवाार ने स्टैंड साफ कर दिया है। रोहित पवार ने कहा है कि अगर सुनेत्रा पवार की अगुवाई वाली एनसीपी बीजेपी का साथ छोड़े तो विलय हो सकता है।
जनवरी के आखिर में जब महाराष्ट्र के तत्कलीन डिप्टी सीएम अजित पवार की बारामती प्लेन हादसे में मौत हुई थी तो इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार और शरद पवार) के दोनों खेमों के साथ आने की खूब चर्���ा हुई थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विलय के मुद्दे पर शरद पवार की पार्टी के विधायक रोहित पवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर अजीत पवार गुट भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ देता है, तभी दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस गुटों के एक साथ आने की संभावना है। महाराष्ट्र में रोहित पवार लगातार महायुति सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने पुणे में MPSC पेपर लीक के मुद्द��� पर प्रेस कांफ्रेंस की।
95 साल की उम्र में एक बुजुर्ग महिला का ऐसा जज्बा देखने को मिला, जिसने हर किसी को प्रेरित कर दिया। हाथ में डंडा लेकर वह ट्रैक पर पहुंचीं और फ��र अपने कदम जमाकर दौड़ने लगीं। उम्र भले ही 95 साल हो, लेकिन उनके हौसले और आत्मविश्वास में कोई कमी नजर नहीं आई। यह दृश्य याद दिलाता है कि आगे बढ़ने के लिए सिर्फ शरीर की ताकत नहीं, बल्कि मजबूत इच्छाशक्ति और जज्बा भी जरूरी होता है। सच ही कहा गया है, उम्र सिर्फ एक नंबर है, असली ताकत हौसले में होती है। ❤️
CM विजय बोले-महिलाओं के खि��ाफ अपमानजनक भाषा बर्दाश्त नहीं करूंगा:मेरी जीत के पीछे महिलाएं हीं; उदयनिधि स्टालिन ने एक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी
मराठा आरक्षण पर फडणवीस का दो टूक संदेश, जरांगे की मांगों पर बातचीत के दरवाजे खुले
महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। आंदोलनकारी मनोज जरांगे ��ाटिल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल पर आरोप लगाए हैं। इस बीच, फडणवीस ने कहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण संवैधानिक और कानूनी दायरे में ही दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने मराठा समुदाय के कल्याण के लिए कई बड़े फैसले किए हैं और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी दूसरे समूह का हक छीनकर आरक्षण नहीं दिया जाएगा और ओबीसी कोटा सुरक्षित रहेगा।
जरांगे की मांगों पर फडणवीस ने कहा कि बातचीत के लिए सरकार के दरवाजे हमेशा खुले हैं। सरकार किसी भी शक, कमी या गलतफहमी को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए तैयार है।
वहीं, मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि उनसे मिलने के लिए कोई सरकारी प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन इस मुद्दे को हल करने के लिए पहले ही सभी उपलब्ध उपाय कर चुका है।
कहां है वे लोग जो कहते थे कंगना फर्जी में सांसद बनकर बैठी है?
आज कंगना रानाउत अपने क्षेत्र में पहुंचकर अफसरों की क्लास ले रही है।
कंगना की आधी जिंदगी नेपो किड ने और आधी जिंदगी राहुल गांधी ने खराब कर रखी है।
कंगना को फुल पावर दे दिया जाए तो अफसरों की सेहत अच्छी हो जाएगी।
Third Mumbai: 'तीसरी मुंबई' में चलेंगी लोकल ट्रेनें, मुंबई रेलवे विकास निगम ने विस्त��र योजना पर शुरू किया काम
Third Mumbai Railway Network: 'तीसरी मुंबई' के लिए जमीन अधिग्रहण में तेजी आई है। इस इलाके में रेलवे नेटवर्क का विस्तार होना है और MRVC ने विस्तार योजना पर काम शुरू कर दिया है। लोकल ट्रेन सेवाओं की फ़्रीक्वेंसी बढ़ाने के लिए ग्रेटर मुंबई क्षेत्र में आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम लागू किए जाएंगे। जिसमें 'कवच 5.0' भी शामिल है।
तीसरी मुंबई' प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण तेजी से हो रहा है। इसके साथ ��ी आम जनता के लिए तेज और सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में भी तेजी से काम किया जा रहा है। इस उभरते हुए डेवलपमेंट हब में यात्रियों की संख्या में भविष्य की बढ़ोतरी को देखते हुए उपनगरीय रेलवे नेटवर्क के विस्तार की योजना बनाई जा रही है। मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट-4(MUTP-4) पैकेज में 'नई मुंबई' के लिए सीधी लोकल ट्रेन कनेक्टिविटी देने और 40 अतिरिक्त स्टेशनों क�� अपग्रेड करने की योजनाएं शामिल हैं। लोकल ट्रेन सेवाओं की फ़्रीक्वेंसी बढ़ाने के लिए ग्रेटर मुंबई क्षेत्र में आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम लागू किए जाएंगे। जिसमें 'कवच 5.0' भी शामिल है।
महाराष्ट्र के गरबा-डांडिया में मुसलमानों की एंट्री बैन, VHP ने जारी की आधार, तिलक और कलावा वाली गाइडलाइंस
विश्व हिंदू परिषद (विएचपी) ने महाराष्���्र में अगले महीने होने वाले नवरात्रि उत्सव के दौरान 'गरबा' और 'डांडिया' कार्यक्रमों में मुसलमानों के शामिल होने पर रोक लगाने का फैसला किया है। साथ ही, आयोजकों के लिए प्रतिभागियों की हिंदू पहचान की पुष्टि करने के लिए 'दिशानिर्देश' भी तय किए हैं।
अगले महीने होने वाले नवरात्रि त्योहार के दौरान महाराष्ट्र में गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में मुसलमानों को शामिल होने की इजाजत नहीं दी जाएगी। यह फैसला विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने लिया है। संगठन ने आयोजकों के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनमें उनसे कहा गया है कि वे हिस्सा लेने वालों की हिंदू पहचान की पुष्टि करें। संगठन के सुझाए गए उपायों में आधार कार्ड की जांच करना और माथे पर तिलक लगाना शामिल है। नवरात्रि उत्सव 11 अक्टूबर से शु���ू होगा।
Apple का iPhone 18 Pro तैयार! |
iPhone 18 Pro को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 9 सितंबर 2026 क�� Apple के बड़े इवेंट में iPhone 18 Pro और Pro Max पेश किए जा सकते हैं। इनमें 48MP मेन कैमरा के साथ Variable Aperture, 48MP टेलीफोटो कैमरा और 6x तक ऑप्टिकल जूम मिलने की चर्चा है। कैमरा ऐप और iOS 27 में भी नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।