माननीय मुख्यमंत्री जी,
दुर्गा पूजा का पर्व नजदीक आ गया है, लेकिन हुसैनाबाद के मुख्य बाजार की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा है, जिससे आम जनता, दुकानदारों एवं पूजा के लिए बाजार आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
त्योहार के समय बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ने वाली है, ऐसे में सड़क पर नाली का पानी बहना गंभीर समस्या है। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित कर हुसैनाबाद मुख्य बाजार की नाली की तत्काल सफाई एवं सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या का समाधान कराने की कृपा करें।
जनहित में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा है।
पलामू
*हुसैनाबाद में जनप्रतिनिधियों और नगर पंचायत कर्मियों के बीच क्रिकेट मुकाबला, जनप्रतिनिधि टीम ने मारी बाजी*
हुसैनाबाद (पलामू) : स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के बाद हुसैनाबाद नगर पंचायत की ओर से गुलाब बाग स्टेडियम में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और कर्मियों के बीच 16-16 ओवर का मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबला आयोजित किया गया। मुकाबले में जनप्रतिनिधि टीम ने नगर पंचायत कर्मियों की टीम को हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नगर पंचायत कर्मियों की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 123 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी जनप्रतिनिधि टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर पूरे होने से दो गेंद पहले 125 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जनप्रतिनिधि टीम की कप्तानी नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने की, जबकि कर्मियों की टीम की अगुवाई कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन ने की। मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों में उत्साह और खेल भावना देखने को मिली। स्वच्छता अभियान के बाद आयोजित इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले से नगर पंचायत परिसर से जुड़े जनप्रतिनिधियों और कर्मियों के बीच आपसी सहभागिता का माहौल बना। कर्मियों की टीम में कप्तान शशि शेखर सुमन के अलावा निर्मल कुमार आशीष, रविकांत पटेल, विक्रम कुमार, राकेश सिंह, रवि यादव, मंटू कुमार, नवीन, धर्मेंद्र, संजीत कुमार, सोनू कुमार और रंजीत शामिल रहे। अतिरिक्त खिलाड़ियों में अजित गुप्ता, अभिजीत दुबे, सुधांशु तिवारी और बृजलाल यादव सहित अन्य शामिल रहे। वहीं जनप्रतिनिधि टीम में कप्तान अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सुनिल कुमार चौधरी, राजेंद्र पाल, आनंद कुमार, अभिमन्यु कुमार, राजकुमार कश्यप, सरवरी बीबी, सोनू कुमार, अजित कुमार, असगर अली और गोल्डन सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
हुसैनाबाद थाना परिसर से हथकड़ी-रस्सी समेत भागा आरोपी, चौकीदार को धक्का देकर फरार
हुसैनाबाद, पलामू :हुसैनाबाद थाना परिसर से एक गिरफ्तार आरोपी के हथकड़ी और रस्सी समेत फरार हो जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना गुरुवार सुबह करीब 8:10 बजे की बतायी गयी है। मामले में हुसैनाबाद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 और 132 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 198/2026, दिनांक 29 सितंबर 2026 में धारा 303(2) बीएनएस के अप्राथमिकी अभियुक्त रीतेश कुमार (19 वर्ष), पिता अनिल सिंह, ग्राम पीपरा बगाही, थाना कुटुंबा, जिला औरंगाबाद (बिहार) को गिरफ्तार कर 1 अक्टूबर को सुबह करीब 4:15 बजे हुसैनाबाद थाना लाया गया था। उसे हाजत में रखा गया था। वह बाइक चोरी का अप्राथमिकी अभियुक्त था।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 8:10 बजे आरोपी ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। इलाज के लिए उसे हथकड़ी और रस्सी के साथ हाजत से बाहर निकाला जा रहा था। इसी दौरान उसने सुरक्षा में तैनात चौकीदार को धक्का दिया और हथकड़ी-रस्सी समेत पुलिस हिरासत से भाग निकला।घटना के बाद थाना परिसर में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने उसका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा। थाना परिसर से हथकड़ी-रस्सी के साथ बंदी के फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
हुसैनाबाद थाना परिसर से हथकड़ी-रस्सी समेत भागा आरोपी, चौकीदार को धक्का देकर फरार
हुसैनाबाद, पलामू :हुसैनाबाद थाना परिसर से एक गिरफ्तार आरोपी के हथकड़ी और रस्सी समेत फरार हो जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना गुरुवार सुबह करीब 8:10 बजे की बतायी गयी है। मामले में हुसैनाबाद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 और 132 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 198/2026, दिनांक 29 सितंबर 2026 में धारा 303(2) बीएनएस के अप्राथमिकी अभियुक्त रीतेश कुमार (19 वर्ष), पिता अनिल सिंह, ग्राम पीपरा बगाही, थाना कुटुंबा, जिला औरंगाबाद (बिहार) को गिरफ्तार कर 1 अक्टूबर को सुबह करीब 4:15 बजे हुसैनाबाद थाना लाया गया था। उसे हाजत में रखा गया था। वह बाइक चोरी का अप्राथमिकी अभियुक्त था।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 8:10 बजे आरोपी ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की। इलाज के लिए उसे हथकड़ी और रस्सी के साथ हाजत से बाहर निकाला जा रहा था। इसी दौरान उसने सुरक्षा में तैनात चौकीदार को धक्का दिया और हथकड़ी-रस्सी समेत पुलिस हिरासत से भाग निकला।घटना के बाद थाना परिसर में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने उसका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा। थाना परिसर से हथकड़ी-रस्सी के साथ बंदी के फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
पलामू में चैंपियन बनीं हुसैनाबाद की बेटियां, अब रांची में दिखाएंगी कबड्डी का दम
हुसैनाबाद, पलामू :खेलो झारखंड अंडर-17 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हुसैनाबाद प्रखंड की राजकीयकृत 10+2 बालिका उच्च विद्यालय की बालिका कबड्डी टीम ने पलामू जिले में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। रामगढ़ प्रखंड के पीएमश्री आरके उच्च विद्यालय, हुटार की बालिका कबड्डी टीम को 21-3 के बड़े अंतर से पराजित कर जिला स्तर पर चैंपियन बनने के बाद अब टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पलामू का प्रतिनिधित्व करने के लिए रांची रवाना होगी।राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 अक्टूबर को रांची स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में किया जाएगा। जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों में राज्यस्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर खासा उत्साह है।
टीम की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। गर्ल्स हाई स्कूल हुसैनाबाद के प्राचार्य प्रेम प्रकाश सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी इसी तरह मेहनत और अनुशासन के साथ खेलते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर कोच बिमलेश सिंह एवं उप कोच सूरज तिवारी ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की सीख दी। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जिला एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर मंच उपलब्ध कराती है। खिलाड़ियों से पूरे आत्मविश्वास और लगन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया।
कोच बिमलेश सिंह एवं उप कोच सूरज तिवारी ने खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए गए सहयोग के लिए संकुल साधनसेवी(सीआरपी) बिनोद सिंह एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है और टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि हुसैनाबाद की बेटियां रांची में अपने खेल का दम दिखाकर पलामू का नाम रोशन करेंगी। मौके पर सीआरपी संघ के जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, विद्यालय के लिपिक प्रमोद पांडे, व्यवसायी संजय गुप्ता समेत विद्यालय के शिक्षक एवं कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
माननीय उपायुक्त महोदय @DC_Palamu पलामू,
हुसैनाबाद थाना परिसर से गिरफ्तार आरोपी का हथकड़ी और रस्सी समेत फरार होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर थाना परिसर से आरोपी कैसे फरार हो गया? इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच कर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाए तथा फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
अतः आपसे अनुरोध है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने की कृपा करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
#Hussainabad #Palamu #Jharkhand
हुसैनाबाद में स्वच्छता को लेकर सड़क पर उतरे नगर पंचायत के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, कर्मी और शहरवासी
गांधी चौक से जेपी चौक तक चला सफाई अभियान, दुकानदारों और आम लोगों को किया जागरूक
हुसैनाबाद : ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत हुसैनाबाद नगर पंचायत की ओर से विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत कर्मियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने सड़क पर उतरकर सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी चौक से हुई। इसके बाद मुख्य बाजार, महावीर मंदिर, आंबेडकर चौक और सब्जी बाजार होते हुए जेपी चौक तक सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई। अभियान के दौरान दुकानदारों, ठेला संचालकों और आम नागरिकों को सड़क पर कचरा नहीं फेंकने तथा निर्धारित स्थान पर कचरा रखने के लिए जागरूक किया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शशि शेखर सुमन ने कहा कि स्वच्छ शहर के निर्माण के लिए केवल नगर पंचायत का प्रयास पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि साफ-सफाई का सीधा संबंध स्वस्थ जीवन से है। शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सामूहिक है और सभी के सहयोग से ही स्वच्छ एवं सुंदर हुसैनाबाद का निर्माण संभव है। अभियान में नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद उमा देवी, राजकुमार कश्यप, सरवरी बीबी, अभिमन्यु कुमार, शंभू कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद अखिलेश यादव, नगर प्रबंधक आशीष निर्मल, अभिषेक राहुल, नगर मिशन प्रबंधक राकेश कुमार सिंह, जेई सुधांशु कुमार, अजित कुमार, अभिजीत दुबे, बृजलाल यादव, सोनू कुमार, रविकांत पटेल, रवि कुमार यादव, संजीत कुमार, सफाई जमादार अवधेश राम सहित नगर पंचायत के कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
जपला रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर झारखंड निर्मित देसी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार। बिहार में शराब तस्करी की कोशिश नाकाम। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप।
मृत व्यक्ति के नाम जमीन का म्यूटेशन होने से नामकुम अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग।