राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन निजी और पारिवारिक स्तर पर अमर्यादित टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी!
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दिवंगत पिता जी पर मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन जनआक्रोश का प्रतीक है।
महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
उनकी कालजयी रचनाएँ भारतीय संस्कृति, आदर्श जीवन-मूल्यों एवं मानवीय संवेदनाओं की अमूल्य धरोहर हैं। ये सदैव समाज को सत्य, सदाचार और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी।
अमृतपर्व 'शरद पूर्णिमा ' की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं..🙏🏻
यह पर्व सौभाग्य, शुभता, समृद्धि एवं आरोग्यता की अमृतवर्षा से आप सभी के जीवन को अभिसिंचित करे, यही प्रार्थना है।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. @DrSatishPoonia को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
हम आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री @bjpbhupendraRYB ने स्वरूपगंज में भावरी पंचायत समिति के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता कर संगठनात्मक विषयों एवं संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति पर सार्थक चर्चा की।
इस अवसर पर सांसद श्री @lumbaram64, वरिष्ठ नेता श्री नितिन सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संत शिरोमणि गुरु श्री रविदास महाराज जी की 650वीं पावन जयंती के अवसर पर ‘समरसता संकल्प अभियान’ के अंतर्गत देशभर में भव्य कलश वंदन यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।
आइए, संत गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के अमर संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं और भेदभाव मुक्त, बंधुत्व युक्त, अखंड एवं श्रेष्ठ समाज के निर्माण का संकल्प लें।
#समरसता_संकल्प_अभियान
#SamrastaSankalpAbhiyan