नदीम खान जैसे हिम्मती लोग हमारी कौम की उम्मीद हैं
जिन्होंने हमेशा मज़लूमों के साथ खड़े होकर सच की लड़ाई लड़ी। और जब आज उनको दबाने की कोशिश हो रही है,
क्या हम उनके साथ खड़े होंगे या खामोश रहेंगे !!
#WeSupportNadeemKhan
यह बहुत दुख की बात है कि हमारी इबादतगाहों और धार्मिक स्थलों को लेकर हर दिन नए-नए विवाद खड़े किए जा रहे हैं। सबसे चिंता की बात यह है कि निचली अदालतें ऐसे फैसले दे रही हैं, जिससे देश में डर और अशांति का माहौल बन रहा है।
#sambhaljamamasjid
आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक अजमेर शरीफ़ दरगाह को जिस तरह सांप्रदायिक राजनीति का केंद्र बनाने की साज़िश की जा रही है उसके ख़िलाफ़ आज राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया, सदन से मेरा अनुरोध है कि इस नफ़रत की राजनीति के ख़िलाफ़ संसद में चर्चा होनी चाहिये लेकिन सरकार लगातार चर्चा से भाग रही है।
देश के जाने-माने शिक्षक श्री अवध ओझा जी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उनके अनुभव और दृष्टिकोण से हमारी शिक्षा नीति को नई दिशा मिलेगी। शिक्षा को लेकर हमारी नीतियों और काम से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी के साथ कदम मिलाया है। हम उनका अपने परिवार में हार्दिक स्वागत करते हैं। बाबा साहब के सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे।
सरकार को जब संसद चलानी होती है तो विपक्ष के 146 सासंदों को सस्पेंड करके संसद चलायी जाती है, बिल पास कराये जाते हैं, इस बार सरकार जानती है कि संसद चलेगी तो संभल पर चर्चा होगी, अडानी पर सवाल होंगे इसलिये सरकार संसद नहीं चलने दे रही है।
दिल्ली में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "प्रियंका गांधी यूपी की स्थिति से पहले से ही अवगत हैं। मैंने उन्हें सूचित किया है। हमने वहां (सम्भल) जाने की योजना बनाई है और हम जाएंगे... हमारे दर्द को समझने में गांधी परिवार का कोई जवाब नहीं है..."