अस्तित्व की लड़ाई
राजस्थान के FPOs के अस्तित्व पर संकट! NCCF द्वारा खरीद पर लगाई गई रोक अव्यवहारिक है। हम केवल संस्थाएं नहीं, लाखों छोटे किसानों की आवाज हैं। इस अन्याय के खिलाफ हम एकजुट हैं।
#SaveRajasthanFpo@AmitShah@ChouhanShivraj@MinOfCooperatn
निवेश और बर्बादी
FPOs ने खरीद केंद्रों के लिए कर्ज लेकर संसाधन जुटाए। अब अचानक रोक लगाकर हमें बर्बादी की कगार पर धकेला जा रहा है। राजस्थान के किसानों के साथ यह कैसा व्यवहार है?
#SaveRajasthanFpo @GautamKumarDak @AgricultureRaj
सहकारिता बनाम अफसरशाही
सहकारिता का मूल मंत्र 'सहयोग' है, लेकिन राजस्थान में अफसरशाही इसे खत्म कर रही है। NCCF के मनमाने आदेशों से किसान परेशान हैं। हस्तक्षेप करें माननीय @ChouhanShivraj जी।
#SaveRajasthanFpo@MinOfCooperatn@HMOIndia
सामूहिक आह्वान
आज राजस्थान का हर FPO एकजुट है! अगर खरीद प्रक्रिया में सुधार नहीं हुआ और रोक नहीं हटी, तो प्रदेश भर के किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। सिस्टम को जगाने का समय आ गया है।
#SaveRajasthanFpo@BhajanlalBjp@CMORajasthan
आत्मनिर्भर भारत पर सवाल
क्या राजस्थान में 'आत्मनिर्भर भारत' केवल कागजों तक सीमित है? धरातल पर काम कर रहे FPOs को हतोत्साहित करना बंद करें। हमें हमारा संवैधानिक हक चाहिए।
#SaveRajasthanFpo@murlidhar_mohol@AgriGoI@DrKirodilalBJP
विजन पर प्रहार
पीएम @narendramodi जी का '10000 FPO' का सपना राजस्थान में सरकारी तंत्र की भेंट चढ़ रहा है। अगर FPO को ही MSP खरीद से रोका जाएगा, तो किसानों की आय दोगुनी कैसे होगी? राजस्थान के समस्त FPOs में भारी आक्रोश है।
#SaveRajasthanFpo@BhajanlalBjp@DrKirodilalBJP
शर्म आनी चाहिए बीजेपी मंत्री को!
"ऑपरेशन सिन्दूर का नेतृत्व करने वाली भारत की बेटी सोफिया कुरैशी को बीजेपी के मंत्री विजय सिंह आतंकवादियों की बहन बता रहे हैं।"क्या यही है आपकी देशभक्ति का चेहरा
कर्नल सोफिया कुरैशी भारत की पहली महिला अधिकारी हैं जिन्होंने विदेश में सैन्य दल का नेतृत्व किया। वह हर भारतीय की प्रेरणा हैं। उनका रिश्ता आतंकवादियों से जोड़ना निंदनीय है। हम इसका कड़ा विरोध करते हैं- सत्यपाल मलिक (पूर्व गवर्नर) #SatyapalMalik
सूर्य नगरी जोधपुर के गौरवशाली स्थापना दिवस पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं।
शौर्य, संस्कृति और स्वाभिमान की जीवंत मिसाल जोधपुर, केवल एक नगर नहीं बल्कि राजस्थान की आत्मा है।
इस ऐतिहासिक धरा की समृद्ध विरासत यूं ही अक्षुण्ण बनी रहे और यह शहर विकास, सौहार्द व समृद्धि की नई ऊँचाइयों को निरंतर स्पर्श करता रहे, यही मेरी हार्दिक कामना है।
#JodhpurFoundationDay
रणथंभौर, सवाईमाधोपुर में टाइगर द्वारा रेंजर श्री देवेंद्र चौधरी की मृत्यु अत्यंत चिंताजनक व पीड़ादायक है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
#Ranthambore
भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी व राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, प्रखर जाट नेता डॉ सतीश पूनिया जी को आज बाड़मेर सर्किट हाउस में मिलकर जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की! @DrSatishPoonia@BJP4Rajasthan@BJP4Haryana@KailashBaytu
आजकल सार्वजनिक जीवन में सरासर झूठ व हर काम की नक़ली वाहवाही का बड़ा चलन है।विशेष रूप से सोशल मीडिया आने पर बढ़ गया है। कल से ही DNP को लेकर सोशल मीडिया पर विभिन्न नेताओं के समर्थक कुछ पत्रकार अधूरी व भ्रामक जानकारीया डाल रहे है।दरअसल क्या मामला था व क्या समाधान हुवा है? केंद्र सरकार का एक महात्वाकांक्षी प्रोजेक्ट था भारतमाला सड़क परियोजना ।उसका DNP की पैराफेरी एरीया में वन विभाग द्वारा काम रोक दिया गया।NHAI ने NOC के लिए आवेदन किया 2018 में जिसको स्थानीय जैसलमेर DFO ने रिजेक्ट कर दिया।साथ ही सुझाव दिया कि इसको DNP एरिया से ना निकाला जाए।इस बीच में कई पत्रकारों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस मामले को उठाया लेकिन इसकी तरीक़े से पैरोकारी नही हुई ।प्रोजेक्ट अधरझूल में हो गया।इस बीच 2022 में सीमाजन कल्याण समित के संगठन मंत्री नींबसिंहजी ने गंभीरता पूर्वक इस विषय को समझकर इस पर काम चालू किया।सबसे पहले उस समय के स्थानीय सांसद कैलाश चौधरी से फ़ोन करवा कर मालमसिंह व तीन अन्य कार्यकर्ताओं को तत्कालीन वन मंत्री हेमारामजी के पास बाड़मेर भेजा।हेमारामजी ने पूरी बात सुनकर इनको कहा कि आप लोग जयपुर आ जाओ अपन अधिकारियों के रूबरू ये बात करेंगे।15 दिन बाद ये लोग जयपुर जाते हैं अरण्य भवन में इनकी मीटिंग होती है अधिकारी साफ़ इंकार करते हैं कि इस प्रोजेक्ट को NOC नही देंगे इससे वाइल्डलाइफ़ को नुक़सान है।शाम को हेमारामजी के निवास पर दोबारा बैठक हुई तो अधिकारी फिर उसी बात को दोहराने लगे।तब हेमारामजी तत्कालीन मुख्य वन संरक्षक अरविंद तंवर को कहा कि “तंवर ये मेरे इलाक़े का काम है इसको करना है रास्ता निकालो”।तब सुझाव दिया कि NHAI ने पहले सर्वे बाहरी कंपनी से करवाया है यदि WII(wildlife institute of India)से करवा लें तो इस पर पुनर्विचार हो सकता हैं।हेमारामजी ने हाथों हाथ WII के सर्वे की चिट्ठी निकाल दी।अब NHAI ने हाथ खड़े कर दिए कि 45 लाख रूपये सर्वे कोस्ट है WII को पैसे कौन दे।तब फिर नींबसिंहजी ने केंद्र के मंत्री गजेन्द्रसिंहजी के मार्फ़त बात करके यह पैसे जमा करवाए।सर्वे प्रारंभ हुवा WII ने कहा कि हम दो सीजन का सर्वे करेंगे सर्दी व बरसात ।सर्वे रिपोर्ट आ गई अक्टूबर 2023 में इस बीच चुनावी माहौल बन गया।चुनाव के बाद नई सरकार बनी फिर नींबसिंह व उनकी टीम पीछे लगी सर्वे रिपोर्ट पर कुछ ओब्जेक्शन ने उनको ठीक करवाया।इस बीच CM जैसलमेर आए नींबसिंहजी उनको पूरा विषय पुन: बताया तब CM ने गंभीरता से लेकर स्टेट वाइल्ड लाइफ़ बोर्ड की स्टेंडिंग कमिटी से तुरंत डिसाइड करवा कर दिल्ली भेजा ।दिल्ली में जो नेशनल वाइल्ड लाइफ़ बोर्ड है पहले उसका चैयरमेन PM होता था आजकल वन मंत्री चेयरमेन है।पुनः नींबसिंहजी ने भूपेन्द्र यादवजी से बात की।उन्होंने 15 अक्टूबर को स्टेट बोर्ड की रिपोर्ट को मानकर NOC जारी कर दी।उसी बैठक में परिवेश पोर्टल के ज़रिए 20 मोबाइल टावर बाड़मेर जैसलमेर दोनों ज़िलों के नीचे से पूरी प्रक्रिया से आए थे वह भी क्लीयर हो गए।परिवेश पोर्टल ओनलाइन आवेदन है जिसमें किसी की सिफ़ारिश नहीं चाहिये नियमानुसार आपको आवेदन से सब सुविधाएँ मिल जाती है।हमारे इलाक़े के सारे नेता पत्रकार समाजसेवी धन्यवाद के पात्र हैं जो समय समय पर इस मसले पर बोलते लिखते रहे है ।लेकिन इस विषय में नींबसिंहजी उनकी सीमाजन की टीम विशेष रूप से मालमसिंहजी जिनको इस विषय को सिस्टोमेटिक जानकारी है।व दूसरे पूर्व मंत्री हेमारामजी जिनकी रूची के कारण यह मामला पुनर्जीवित हुवा।गजेंद्रसिंहजी शेखावत केन्द्रीय मंत्रीजी ने नींबसिंहजी भाई साब के निर्देशानुसार सफल कोर्डिनेशन किया।लेकिन इस NOC का श्रेय हेमारामजी व नींबसिंहजी को है।बाकि नेता लोग निराश ना हो अभी DNP की समस्या जस की तस है उसका हल करें।मज़े की बात है कि अब भारत माला प्रोजेक्ट योजना ही बंद हो गई है तो आप सभी इस सड़क का पैसा दिलवा दें ।विशेष रूप से सोशल मीडिया पर दिन भर रहने वाले नौजवान ध्यान दें सरकारी काम बड़ी मुश्किल से इंपलीमेंट होता है जो वास्तव में करते हैं वो कम बोलते है ।DNP जब तक बायो स्फेयर रिज़र्व नहीं होगा तब तक हमको छोटी छोटी चीज के लिए ऐसे ही परेशान होना पड़ेगा ।
आभार @BhajanlalBjp जी ! आपके द्वारा चलाई जा रही योजना मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में Santokba Durlabhji Hospital जयपुर अस्पताल में मुझे 110875.0 राशि का इलाज निःशुल्क मिला है।
जैसलमेर में किसानों का महत्वपूर्ण विभाग IGNP उच्च अधिकारियों के महत्वपूर्ण पद पीछले 6 माह से रिक्त है जिसमे ACE का चार्ज जयपुर में अधिकारी के पास व SE का चार्ज बांसवाड़ा अधिकारी के पास...बड़ा दुर्भाग्य है,किसानों का CM साब @BhajanlalBjp जी व मंत्री @SureshRawatIN जी से निवेदन है
भूरा बाबा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी मोहनगढ़ के सहयोग से महंत श्री श्री 1008 निरंजन भारती जी महाराज के पवन सानिध्य में #23_जुलाई_2024 को NCCF भारत सरकार द्वारा एक किसान संगोष्ठी व निशुल्क मूंग बीज वितरण का आयोजन किया जा रहा है। #दोपहर_12_बजे#भूरा_बाबा_मंदिर_सुथारवाला पहुंचे।