पूरे देश में आदिवासियों पर अत्याचार करना भाजपा की नीति बन गई है। जो आदिवासी सदियों से जंगलों के मालिक हैं, उन्हें बेदखल किया जा रहा है ताकि अडानी जी की खदानें चल सकें।
क्या छत्तीसगढ़ में संविधान की पांचवी अनुसूची के क्षेत्र समाप्त कर दिये गये हैं? इसके तहत संरक्षित क्षेत्र से आदिवासियों को बेदखल किया जा रहा है। क्या आदिवादियों के जल, जंगल और जमीन के अधिकार और पुरखों की विरासत का फैसला फर्जी प्रक्रियाओं के जरिये होगा?
कांग्रेस की सरकार ने विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था कि हसदेव अरण्य क्षेत्र में पेड़ नहीं काटे जाएंगे। भाजपा ने भी प्रस्ताव का समर्थन किया था, लेकिन आज आदिवासियों के विरोध के बावजूद जंगल खाली करने को कहा जा रहा है और विरोध करने पर आदिवासी भाई-बहनों पर अत्याचार किया जा रहा है।
बिहार के सीवान और सारण जिलों में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन जहरीली शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे आये दिन मौतें होती हैं। सरकार को इस पर लगाम लगानी चाहिए।
महाकाव्य रामायण के रचनाकार, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर आप सभी को शुभकामनाएं।
आज सुबह इस सुअवसर पर दिल्ली में वाल्मीकि मंदिर में दर्शन किए। इस परिसर में महात्मा गांधी जी ने वाल्मीकि समाज के साथ काफी वक्त बिताया था - बापू निवास में कुछ समय रुककर प्रेरणा प्राप्त की।
मानवता को प्रेम और करुणा युक्त सत्य, न्याय और समरसता का मार्ग दिखाने वाले महान तपस्वी महर्षि वाल्मीकि जी को शत् शत् नमन।
महान धर्मग्रंथ रामायण के रचनाकार, सामाजिक बदलाव और बराबरी के प्रतीक आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
एक घायल पक्षी के प्रति उपजी करुणा से प्रेरित होकर महाकाव्य रचने वाले महर्षि वाल्मीकि जी ने दया, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया। उनका जीवन संदेश भारतीय संस्कृति का आधार है जिससे करोड़ों लोग प्रेरणा लेते हैं।
Congratulations to CM Omar Abdullah and to the people of Jammu and Kashmir.
However, government formation without statehood felt incomplete today.
Democracy was snatched from the people of Jammu and Kashmir, and today we renew our pledge to continue our fight until statehood is fully restored.
यह पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारे हैं
ज़मानत मिलने पर ऐसे स्वागत हो रहा है जैसे आज़ादी की जंग जीत कर आये हों
ऐसे ही फूल माला से बिल्किस के बलात्कारियों का भी स्वागत किया गया था
ऐसा करने वाले हिंदू नहीं बल्कि सनातन संस्कृति और हिन्दू धर्म पर कलंक हैं
सड़ चुके हैं यह लोग
अडानी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं नरेंद्र मोदी
केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रेला ओडिंगा का कहना है- नरेंद्र मोदी ने मुझे अपने दोस्त गौतम अडानी और उनके बिजनेस के बारे में बताया। अडानी के अलग-अलग प्रोजेक्टस के बारे में जानकारी दी।
इतना ही नहीं...
नरेंद्र मोदी ने केन्याई डेलिगेशन को गुजरात बुलाकर अडानी के कारोबार के बारे में विस्तार से समझाया।
केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री का ये खुलासा बेहद गंभीर है, जो बताता है कि नरेंद्र मोदी किस तरह अपने दोस्त अडानी के लिए एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।
मोदी विदेश में अडानी की मार्केटिंग करते हैं और उसे अरबों की डील दिलवाते हैं।
नरेंद्र मोदी का साफ फंडा है- विदेश जाऊंगा, दोस्त को धंधा दिलाऊंगा... खूब अमीर बनाऊंगा।
बहराइच, उत्तर प्रदेश में हो रही हिंसा और प्रशासन के निष्क्रिय होने की खबरें अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री जी एवं राज्य प्रशासन से अपील करती हूं कि त्वरित एक्शन लेते हुए, जनता को विश्वास में लें और हिंसा रोकें। दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
जनता से मेरी करबद्ध अपील है कि कृपया कानून अपने हाथ में न लें और शांति बनाए रखें।
नासिक में ट्रेनिंग के दौरान दो अग्निवीर - गोहिल विश्वराजसिंह और सैफत शित - का निधन एक दर्दनाक घटना है। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
यह घटना एक बार फिर अग्निवीर योजना पर गंभीर सवाल उठाती है, जिनका जवाब देने में BJP सरकार असफल रही है।
- क्या गोहिल और सैफत के परिवारों को समय पर मुआवजा मिलेगा, जो किसी अन्य जवान की शहादत के बराबर हो?
- अग्निवीरों के परिवारों को पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ क्यों नहीं मिलेगा? जब दोनों ही सैनिकों की ज़िम्मेदारियां और बलिदान समान हैं, तो उनके शहादत के बाद यह भेदभाव क्यों?
अग्निपथ योजना सेना के साथ अन्याय है और हमारे वीर जवानों की शहादत का अपमान है।
प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को जवाब देना चाहिए कि क्यों एक सैनिक की ज़िंदगी दूसरे सैनिक से अधिक मूल्यवान है?
आइए मिलकर इस अन्याय के खिलाफ खड़े हों। BJP सरकार की ‘अग्निवीर’ योजना को हटाने के लिए, देश के युवाओं और सेना के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हमारे 'जय जवान' आंदोलन से आज ही जुड़ें!
#JayJawan
The Mysuru-Darbhanga train accident mirrors the horrific Balasore accident—a passenger train colliding with a stationary goods train.
Despite many lives lost in numerous accidents, no lessons are learned. Accountability starts at the top. How many more families must be destroyed before this government wakes up?
अन्याय पर न्याय और असत्य पर सत्य की विजय के महापर्व विजयदशमी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आप सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि और सौहार्द की कामना करती हूं।
वन्दे वांछित मनोरथार्थ चन्द्रार्घकृत शेखराम।
कमलस्थितां चतुर्भुजा सिद्धीदात्री यशस्वनीम॥
महानवमी के पावन अवसर पर आप सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मां सिद्धिदात्री स्वरूप जगतजननी आदिशक्ति जगदम्बा आप सभी का जीवन सुख, शांति, सौहार्द एवं धन-धान्य से परिपूर्ण करें।
जय माता दी।
आप सब को महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनायें। माँ महागौरी सबका कल्याण करें और देश में सुख, समृद्धि और शांति का संचार करें।
देश भर में माता की आराधना की इस बेला के विविध स्वरूप हमारी समृद्ध संस्कृति की धुरी हैं। घर-घर कन्यापूजन (कंजक), पूजा पंडालों के बहुरंगी फलक, माता के रतजगों की धूम और शक्तिस्वरूपा माँ दुर्गा के साधनास्थलों पर भक्तों की पूजा-अर्चना से पूरे वातावरण में भक्ति व आराधना की महक फैली है।
जय माता दी।
जम्मू-कश्मीर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया - प्रदेश में INDIA की जीत संविधान की जीत है, लोकतांत्रिक स्वाभिमान की जीत है।
हम हरियाणा के अप्रत्याशित नतीजे का विश्लेषण कर रहे हैं। अनेक विधानसभा क्षेत्रों से आ रही शिकायतों से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे।
सभी हरियाणा वासियों को उनके समर्थन और हमारे बब्बर शेर कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए दिल से धन्यवाद।
हक़ का, सामाजिक और आर्थिक न्याय का, सच्चाई का यह संघर्ष जारी रखेंगे, आपकी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।
दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। जैसा शाहू पटोले जी ने कहा, “दलित क्या खाते हैं, कोई नहीं जानता।”
वो क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं, और इसका सामाजिक और राजनीतिक महत्व क्या है, इस जिज्ञासा के साथ, मैंने अजय तुकाराम सनदे जी और अंजना तुकाराम सनदे जी के साथ एक दोपहर बिताई।
उन्होंने कोल्हापुर, महाराष्ट्र में मुझे अपने घर सम्मान के साथ बुलाकर रसोई में हाथ बंटाने का मौका दिया। हमने मिलकर चने के साग की सब्ज़ी 'हरभऱ्याची भाजी' और बैंगन के साथ तुवर दाल बनाई।
पटोले जी और सनदे परिवार के जाति और भेदभाव के निजी अनुभवों पर बात करते हुए, हमने दलित खानपान के प्रति जागरूकता की कमी और इस संस्कृति के documentation के महत्व पर चर्चा की।
बहुजनों को हिस्सेदारी और अधिकार संविधान देता है, और उस संविधान की रक्षा हम करेंगे। लेकिन समाज में सभी की सच्ची समावेशिता और समानता तभी संभव होगी जब हर एक भारतीय दिल में भाईचारे की भावना के साथ प्रयास करे।
मुनाफे में चल रही मिनी रत्न दवा कंपनी को बेचने के पीछे सरकार की मंशा क्या है?
अल्मोड़ा, उत्तराखंड के मोहान में स्थित इंडियन मेडिसिंस फार्मास्यूटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IMPCL) को 1978 में केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर स्थापित किया था। यह आयुर्वेद और यूनानी दवाओं का प्रमुख कारखाना है जो देश भर में और विदेशों में भी दवाओं की आपूर्ति करता है। पिछले साल इसे 18 करोड़ का मुनाफा हुआ और 6 करोड़ का लाभांश सरकार को देने की तैयारी है।
इस यूनिट में 500 से ज्यादा कर्मचारी हैं और हजारों छोटे किसान अपनी छोटी-छोटी उपज और कच्चे माल की आपूर्ति करते हैं। मुनाफे में चल रहे दवा कारखाने को बेचने की योजना, आयुर्वेद और आयुष को बढ़ावा देने के पाखंड की सच्चाई को उजागर कर रही है।
देश की बेशकीमती संपत्तियां चुनिंदा मित्रों को सौंपकर उनकी तिजोरी भरने के अलावा इसका क्या मकसद हो सकता है?
Goa’s appeal lies in its natural beauty and the warmth and hospitality of its diverse and harmonious people.
Unfortunately, under BJP rule, this harmony is under attack. The BJP is deliberately stoking communal tensions, with a former RSS leader provoking Christians and Sangh organisations calling for an economic boycott of Muslims.
Across India, similar actions by the Sangh Parivar continue with impunity, backed by support from the highest levels.
In Goa, the BJP’s strategy is clear: divide the people while exploiting ecologically sensitive areas by illegally converting green land and bypassing environmental regulations—an assault on Goa’s natural and social heritage.
BJP’s attempts will not go unchallenged. The people of Goa and the whole of India see through this divisive agenda and are standing united.