राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने "सुर संगम" संस्थान के समारोह में कहा कि संगीत व्यक्ति की रचनात्मक ऊर्जा में वृद्धि करता है। भारतीय संगीत मन का रंजन ही नहीं करता जीवन को उमंग और उत्साह से भरता है। उन्होंने कलाकारों की कला की सराहना करते हुए उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी, विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी,राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों,नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली जी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिधियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल जी ने सभी का आभार जताया है।
@LokBhavanJaipur आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं आप निरंतर इसी प्रकार से जन सेवा करता रहे हैं और भारतीय जनता का कल्याण रहे हैं आप दीर्घायु रहे हैं सदैव स्वस्थ रहें ईश्वर से इस प्रकार की कामना हम करते हैं, 🙏🎁🙏🎁
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 पुरुषों की हाई जंप चैंपियनशिप में भारत को रजत पदक दिलाने पर राजस्थान के बसंत कुमार मेघवाल जी को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। उन्होंने कहा कि बसंत कुमार मेघवाल जी के खेल प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है।