🚨 उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती की वेटिंग लिस्ट जारी करो!
योग्य अभ्यर्थियों को एक और अवसर प्रदान कर न्याय किया जाए। हजारों युवाओं की उम्मीद सरकार से जुड़ी है।
@myogiadityanath जी, कृपया वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग पर संज्ञान लें। 🙏
#होमगार्ड#वेटिंग_लिस्ट_जारी_करो#योगीजी
15,000+ संभावित रिक्त पदों पर प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाए। माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी से विनम्र निवेदन है कि UP Home Guard की द्वितीय चयन सूची जल्द जारी करें।
#UPHomeGuard#SecondList
आदरणीय @myogiadityanath जी, पुलिस एवं अन्य विभागों में चयन के कारण UP होमगार्ड के 15,000 से अधिक पद रिक्त होने की संभावना है। अतः प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों के भविष्य को देखते हुए द्वितीय चयन सूची जारी करने की कृपा करें।
@CMOfficeUP@UPPRPB@UPGovt#UPHomeGuard#SecondList
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती के हजारों अभ्यर्थी पिछले 47 दिनों से लखनऊ के इको गार्डन में प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। युवा फुटपाथों पर रात गुजारने और आर्थिक तंगी के बावजूद अपना आंदोलन जारी रखने को मजबूर हैं। प्रदर्शन के दौरान एक अभ्यर्थी के बेहोश होने की खबर भी सामने आई है। इसके बावजूद सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल न होना युवाओं के प्रति उसकी उदासीनता और संवेदनहीन रवैये को दर्शाता है।
अभ्यर्थियों का दावा है कि 41,424 पदों की भर्ती में अन्य नौकरियों में चयन होने के कारण लगभग 15 से 20 हजार पद खाली रह सकते हैं। उनकी मांग है कि इन रिक्त पदों को प्रतीक्षा सूची के माध्यम से भरा जाए, ताकि मामूली अंकों से चयन से वंचित रह गए योग्य अभ्यर्थियों को भी रोजगार का अवसर मिल सके।
इसी बीच होमगार्ड भर्ती की प्रतीक्षा सूची जारी कराने की मांग को लेकर आंदोलन में लगातार शामिल रहे 35 वर्षीय अभ्यर्थी धर्मेंद्र यादव द्वारा भर्ती प्रक्रिया की अनिश्चितता और लगातार निराशा के बीच आत्महत्या किए जाने का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं।
@UPGovt जी से मांग है कि अभ्यर्थियों की मांगों पर शीघ्र संज्ञान लें, प्रतीक्षा सूची जारी करने के संबंध में शीघ्र निर्णय करें तथा स्मृति शेष अभ्यर्थी धर्मेंद्र यादव के परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करें।
हम विश्वास दिलाते है कि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर प्रदेश की सभी भर्ती परीक्षाओं में NFS (Not Found Suitable) की व्यवस्था समाप्त की जाएगी और प्रत्येक भर्ती में प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी, ताकि रिक्त पदों को योग्य अभ्यर्थियों से भरा जा सके और युवाओं को रोजगार के अवसरों से वंचित न होना पड़े।
#26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा #मिशन_2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
#होमगार्ड_भर्ती
#HomeGuard #HomeGuardRecruitment #HomeGuardWaitingList #UPHomeGuard