#WamanMeshram
सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांतों को सर्वोपरि रखते हुए बामसेफ ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के वर्ष 2026 के नियमों से संबंधित वर्तमान प्रकरण में हस्तक्षेप करने का निर्णय लिया है। यह नियम आज के समय की आवश्यकता हैं और उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता, जवाबदेही तथा भेदभाव के विरुद्ध ठोस तंत्र स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
हाल ही में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा UGC- 2026 नियमों पर अंतरिम रोक लगाए जाने के बाद, बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम ने इस मामले में सामाजिक न्याय के पक्ष को प्रभावी ढंग से रखने के उद्देश्य से माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष एक Intervention Application (हस्तक्षेप याचिका) दायर की है।
इस प्रकरण में बामसेफ की ओर से एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड रितेश पाटील तथा एडवोकेट अमन रावत अधिवक्ता के रूप में उपस्थित हैं। बामसेफ इन दोनों अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने सामाजिक न्याय से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को न्यायालय के समक्ष आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उठाई है।
बामसेफ इस अवसर पर रोहित वेमुला, डॉ. पायल तड़वी, दर्शन सोलंकी तथा उन सभी साथियों को याद करता है जिन्हें शैक्षणिक संस्थानों में भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा और जो संस्थागत हिंसा के शिकार बने।
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और मान्यवर कांशीरामजी की विचारधारा और विरासत को आगे बढ़ाते हुए बामसेफ यह स्पष्ट करता है कि शिक्षा संस्थानों में समानता, गरिमा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए यह लड़ाई आगे भी मजबूती से लड़ी जाएगी।
Bamcef Org. II Bharat Mukti Morcha
#WamanMeshram
भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा जाति आधारित जनगणना और ओबीसी की जाति आधारित जनगणना के मुद्दे पर ओबीसी के साथ भाजपा द्वारा की जा रही धोखाधड़ी के खिलाफ, एससी, एसटी, ओबीसी के समर्थन में सख्त UGC बिल लागू करने के समर्थन में एवं 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से मुक्त किया जाए इसके समर्थन में राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन।
1. प्रथम चरण दि. : 06 मार्च राष्ट्रव्यापी ज्ञापन!
2. दूसरा चरण दि. : 13 मार्च राष्ट्रव्यापी धरना-प्रदर्शन!
3. तीसरा चरण दि. : 23 मार्च राष्ट्रव्यापी रैली- प्रदर्शन!
4. चौथा चरण दि. : 23 अप्रैल भारत बंद!
Bharat Mukti Morcha II राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा
#WamanMeshram
संविधान पर हमला करने के विरोध में देश भर के लाखों लोगों के द्वारा 22 फरवरी, 2026 को आरएसएस के हेडक्वार्टर, नागपुर पर होने जा रही राष्ट्रव्यापी विशाल महारैली के संदर्भ में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना।
Bamcef Org. II Bharat Mukti Morcha
#22Feb_RSS_HQ_Chalo
जो चर्चा राष्ट्रीय अधिवेशन मे होनी चाहिए थी
की दुश्मन आज लोकतंत्र पर कब्जा कर रहा है
वो बामसेफ राष्ट्रीय अधिवेशन को रद्द करके साबित कर दिया।
चलो नागपुर!
चलो नागपुर!
22 फरवरी 2026 RSS मुख्यालय नाग पुर पर विशाल महारैली में देश भर से OBC और क्षत्रिय लोग बड़े पैमाने पर आ रहे है तैयारी बहुत जोर शोर से चल रही है
#22Feb_RSS_HQ_Chalo
पहली पीढ़ी के लोग मारे जायेंगे, दूसरी पीढ़ी के लोग जेल जायेंगे, तथा तीसरी पीढ़ी के लोग राज करेंगे।
भारत के लेनिन बाबु जगदेव प्रसाद कुशवाहजी के 104 वें जन्म जयंती के अवसर पर विनम्र अभिवादन एवं आप सभी मूलनिवासी बहुजनों को हार्दिक बधाईयां...
#भारतीय_विद्यार्थी_मोर्चा#BVM
📢 भारतीय विद्यार्थी मोर्चा
✊ शिक्षा में समानता, अधिकार और व्यवस्था परिवर्तन की आवाज़ ✊
जब शिक्षा मुनाफ़ा बन जाए,
जब प्रतिभा जाति और वर्ग से कुचली जाए,
जब छात्र सिर्फ़ आँकड़े बनकर रह जाएँ —
👉 तब ज़रूरत होती है भारतीय विद्यार्थी मोर्चा की।
#भारतीय_विद्यार्थी_मोर्चा