9 महीने पहले मैंने Infinix Note 50s फोन खरीदा था, लेकिन ओवरहीटिंग या किसी तकनीकी खराबी की वजह से फोन में अचानक आग लग गई। सोचिए अगर यह हादसा किसी के हाथ में फोन इस्तेमाल करते समय होता तो जान-माल का कितना बड़ा नुकसान हो सकता था?
सबसे दुख की बात यह है कि सुल्तानपुर में #Infinix का सर्विस सेंटर बंद हो चुका है। कई बार टोल फ्री नंबर पर कॉल किया, लेकिन कोई जवाब तक नहीं मिला। क्या ग्राहक की सुरक्षा और समस्या का समाधान सिर्फ विज्ञापनों तक सीमित है?
मेरा फोन जला, नुकसान मेरा हुआ, लेकिन अब तक न कोई मदद मिली और न ही कोई जवाब। @InfinixIndia साफ बताए — क्या मुझे नया फोन मिलेगा या मेरे पैसों का रिफंड किया जाएगा? ग्राहक को यूँ नजरअंदाज करना बिल्कुल गलत है।
@CarlcareIndia@InfinixSupport
#Infinix #InfinixIndia #ConsumerRights
माननीय @dmamethi महोदय, ग्राम पंचायत भुसियावां, जनपद अमेठी में होलिका दहन की जमीन पर खुलेआम अवैध कब्जा किया जा रहा है। पुलिस द्वारा पहले कार्य रुकवाया गया था, लेकिन फिर भी कथित रूप से लेखपाल की मिलीभगत से दोबारा निर्माण कार्य शुरू हो गया।
क्या सरकारी भूमि और धार्मिक/सार्वजनिक उपयोग की जमीनें अब सुरक्षित नहीं हैं? योगी सरकार अवैध कब्जों पर सख्ती की बात करती है, फिर भी भुसियावां गांव में प्रशासन की निष्क्रियता सवाल खड़े कर रही है। कृपया तत्काल जांच कर अवैध कब्जा हटवाकर होलिका दहन की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए।
@UPGovt@myogiadityanath@uppanchayatiraj@amethipolice
होलिकादहन की जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। लेखपाल को कई बार सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही, जिससे मिलीभगत की आशंका हो रही है। कृपया इस मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध निर्माण तुरंत रुकवाया जाए। @DmAmethi@amethipolice@UPGovt@112UttarPradesh
अमेठी के भुसियावां गांव में सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। जगह-जगह इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कि रोज़ाना आने-जाने वाले लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीण लगातार परेशान हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि ग्राम प्रधान और जिम्मेदार अधिकारियों को यह समस्या दिखाई ही नहीं दे रही। आखिर कब तक गांव के लोग ऐसी जर्जर सड़क पर जान जोखिम में डालकर चलेंगे?
क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है? जिलाधिकारी अमेठी महोदय से निवेदन है कि तत्काल संज्ञान लेकर इस सड़क की मरम्मत कराई जाए और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही भी तय की जाए।
@DmAmethi@uppanchayatiraj@CMOfficeUP@myogiadityanath@UPGovt
#Amethi #UttarPradesh #RoadSafety
आज यूरिया खाद लेने गया तो कहा गया कि पहले Farmer Registry करवाओ, तभी यूरिया मिलेगी। अब सवाल यह है कि जो हजारों किसान लीज/पट्टे पर खेती करते हैं, उनका क्या होगा? क्या वे किसान नहीं माने जाएंगे? क्या उन्हें यूरिया खाद नहीं मिलेगी?
हर किसान के नाम जमीन होना जरूरी नहीं होता। कई लोग किराए या बटाई पर खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अगर Farmer Registry के नाम पर ऐसे किसानों को खाद से वंचित किया जाएगा, तो फसल कैसे होगी और किसान खेती कैसे बचाएगा?
प्रशासन और सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि लीज/पट्टे पर खेती करने वाले किसानों के लिए क्या व्यवस्था है। किसान पहले से परेशान है, ऊपर से खाद के लिए नई शर्तें लगाकर उसे और मुश्किल में क्यों डाला जा रहा है?
@DmAmethi जवाब दें और कृषि मंत्रालय इस मुद्दे पर तुरंत स्पष्ट निर्देश जारी करे।
@DmAmethi@AgriGoI #किसान #Urea #FarmerRegistry
ब्राह्मण बहन-बेटियों पर अभद्र टिप्पणी करने वाले, IAS संतोष वर्मा पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
स्वतंत्र पत्रकार बृजभूषण दूबे जी ने राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा जी से सवाल किया उनका जवाब सुनिए।
"प्रधानमंत्री द्वारा हर वर्ग का ध्यान रखा गया।
जहां देश में मंडल कमीशन को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़े वर्ग के लोगों को अधिकार देने का काम हुआ तो वहीं ऊंची जाति से आने वाले गरीब लोगों को भी 10% आरक्षण देकर मुख्यधारा से जोड़ने की सोच प्रधानमंत्री जी की रही।
मुस्लिम वर्ग से आने वाली महिलाओं के लिए 3 तलाक जैसे कानून हटाने की बात हो। हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।"
: चिराग पासवान, अध्यक्ष, लोजपा
पेट्रोल भरवाने वालों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने एथेनॉल मिले पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी खत्म कर दी है। अब 22% से 30% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर कोई एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी।
सरकार के इस फैसले से ग्राहकों के साथ-साथ किसानों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। भारत, जो दुनिया के सबसे बड़े तेल आयातक और उपभोक्ता देशों में शामिल है, अब एथेनॉल के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहा है।
#Petrol #EthanolPetrol #EthanolFuel #FuelPrice #ExciseDuty #BreakingNews #DainikJagran
विदेशी मीडिया -
देश में पेपर लीक के विरोध में विपक्ष का जोरदार विरोध प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े।
भारतीय मीडिया -
शाम को देखा तो मजार थी, सुबह बगिया गुलजार थी!
मैंने 9 महीने पहले Infinix Note 50s 5G फोन खरीदा था। अचानक फोन में ओवरहीटिंग के कारण आग लग गई, जिससे मेरा नुकसान हुआ। जब सुल्तानपुर सर्विस सेंटर गया तो पता चला कि वह पहले से ही बंद हो चुका है। आखिर ग्राहक जाए तो जाए कहाँ?
अगर फोन में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट की वजह से आग लगी है तो क्या कंपनी जिम्मेदारी लेगी? मुझे नया फोन या उचित मुआवजा मिलना चाहिए क्योंकि नुकसान मेरा हुआ है।
कृपया मामले को गंभीरता से देखें। @InfinixIndia@CarlcareIndia@InfinixSupport
#Infinix #CustomerSupport #ConsumerRights
उत्तर प्रदेश में अवैध कब्जा अपने चरम पर है। ग्राम पंचायत भुसियावां में गाटा संख्या 854, जो होलिका दहन की भूमि के नाम दर्ज है, उस पर कथित रूप से रंजीत कुमार द्वारा पहले दीवार बनाकर और फिर मकान बनाकर कब्जा कर लिया गया। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह सब लेखपाल की मिलीभगत से हो रहा है? शिकायत करने पर उल्टा जवाब दिया जाता है — “तुम भी तो किए हो।” ग्राम पंचायत की सार्वजनिक भूमि पर कब्जा आखिर कब तक चलता रहेगा?
अजय पांडेय द्वारा कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक प्रशासन मौन है। जिलाधिकारी अमेठी से निवेदन है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर गाटा संख्या 854 की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।
#Amethi #UttarPradesh #अवैध_कब्जा @DmAmethi@UPGovt
क्या उत्तर प्रदेश में प्राइवेट B.Ed कॉलेज छात्रों को पढ़ाने के लिए हैं या सिर्फ फीस वसूली के लिए?
आज मैं अपना B.Ed examination form जमा करने गया तो MAA VAISHNAV SHIKSHAK PRASHIKSHAN SANSTHAN (Code-678), Ajiyaurdei, Aliganj, Sultanpur में मुझसे पूरी फीस ₹10,000 तुरंत जमा करने का दबाव बनाया गया। जबकि आधी फीस पहले ही जमा कर चुका था और बाकी अगले दिन देने की बात कही थी। इसके बावजूद मेरा examination form फेंक दिया गया। क्या यही शिक्षा व्यवस्था है?
कॉलेज में एक ही शिक्षक कई विषय संभाल रहे हैं। शिव शंकर पांडेय और साधना द्विवेदी का छात्रों से व्यवहार भी ठीक नहीं है। आए दिन कभी इस शुल्क तो कभी उस शुल्क के नाम पर छात्रों को परेशान किया जाता है। गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
मैं उत्तर प्रदेश सरकार, शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से मांग करता हूँ कि इस कॉलेज की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि छात्रों के साथ शोषण हो रहा है तो सख्त कार्रवाई की जाए। शिक्षा के नाम पर मनमानी और दबाव बर्दाश्त नहीं होना चाहिए।
@UPGovt@CMOfficeUP@myogioffice@dpradhanbjp@SultanpurDm@ABVPVoice@sultanpurpolice
‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना हमारे लिए सर्वोपरि रही है, इसलिए हम बेहद सधे तरीके से असंभव समझे जाने वाले कई निर्णय भी ले पाए हैं। देशहित के बड़े फैसलों का ये सिलसिला और भी तेज गति से आगे बढ़ेगा।
मुरादाबाद में ऑक्सीजन की ज़रूरत पड़ने फ़ौरन छेनी हथौड़ी लेके सिलेंडर खोलने का प्रयास करता कर्मचारी,
आप लोग जब भी अपना मरीज लेके जायँ तो एक हथौड़ा या गड़ासा ज़रूर साथ में लेके जायँ🤡