“भोपाल में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का आरंभ श्रद्धांजलि सप्ताह के रूप में किया गया। ये सिस्टम पूरे मामले को भुलाना व मुद्दों से ध्यान भटकना चाहता है। इसीलिए शहर में अगले 7 दिन 21 प्रमुख चौराहों पर हम उन 21 छात्रों की तस्वीर लगाएंगे जो इस सिस्टम की भेंट चढ़ गए।”
अंशुल त्रिवेदी जी,
भोपाल शहर संयोजक
#ChhatronKiGoonj
@anshultrivedi47
अयोध्या और उज्जैन में लूट के आरोपों को लेकर सवाल उठ रहे हैं, बच्चे पेपर लीक जैसी घटनाओं से परेशान हैं, लेकिन जिम्मेदार लोग चुप हैं। अब समय आ गया है कि हम इस अन्याय के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करें और जवाबदेही की माँग करें।
: पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री @ASinghINC जी.
‘द सूत्र’ के पाँचवें स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ।
पिछले पाँच वर्षों में आपने तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। जनहित और सत्य के प्रति आपकी यह प्रतिबद्धता निरंतर सशक्त होती रहे तथा आप इसी विश्वास के साथ आगे बढ़ते रहें, यही शुभकामना है।
@TheSootr
नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चल रहे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान "छात्रों की गूंज" के तहत, NEET-UG पेपर लीक और मध्यप्रदेश भर्ती परीक्षा व्यवस्था की बदहाली पर आज भोपाल में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी एवं अभियान के भोपाल संयोजक श्री अंशुल त्रिवेदी जी ने पत्रकार वार्ता कर केंद्र व मध्यप्रदेश सरकार की भ्रष्ट व्यवस्था पर सवाल उठाए।
इस दौरान NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे जी, जिला शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना जी, पूर्व प्रवक्ता श्री आनंद जाट जी सहित नेतागण उपस्थित रहे।
अयोध्या में भगवान श्रीराम के चढ़ावे के करोड़ों रुपये पर उठे सवाल हों या महाकाल की नगरी उज्जैन में जमीन से जुड़े गंभीर आरोप - हर मामले में सरकार की चुप्पी संदेह को और गहरा रही है!
मुख्यमंत्री मोहन बाबू आखिर कब जवाब देंगे?
#रतलाम आज किसान अधिकारों की नई हुंकार बना है! खाद, बीज, बिजली जैसी समस्याओं को लेकर जुझारू नेता और मेरे भाई श्री हर्ष विजय गेहलोत जी के नेतृत्व में सैंकड़ों किसानों ने प्रभावी प्रदर्शन किया!
कांग्रेस किसानों के हक के लिए निर्णायक संघर्ष करती रहेगी! भाजपा सरकार को अधूरे वादे याद दिलाती रहेगी! सड़क से सदन तक किसानों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी!
मुख्यमंत्री जी,
आपकी "चुप्पी" कायम है!
डेडलाइन का पहला दिन बीत गया है!
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आपको 27, 28 और 29 जून तक का समय दिया है! इस तर्क के साथ कि पूरे मध्य प्रदेश की जनता अब सीधे आपसे सच जानना, सुनना, समझना चाहती है!
✓ पहला दिन गुजर गया है!
न आपने जनता से बात की, न मीडिया के सामने आए, न ही उन सवालों का जवाब दिया जो @IndianExpress की दो विस्तृत रिपोर्टों के बाद, पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं!
@BJP4MP के मंत्री बोल चुके हैं! संगठन के चेहरे बोल चुके हैं! सरकारी कुतर्क जारी हो चुके हैं, लेकिन जनता अब भी मुख्यमंत्री की आवाज़ में सिर्फ "असली-उत्तर" सुनना चाहती है!
यदि रिपोर्ट गलत है, तो अदालत जाइए! यदि सवाल गलत हैं, तो तथ्यों से जवाब दीजिए! यदि सब-कुछ पारदर्शी है, तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीजिए! लेकिन, अब "मौन" बिल्कुल मत रहिए!
क्योंकि, जनसंपर्क और जुगाड़ से "Narrative Shift" की नाकाम/बचकानी कोशिश तो की जा सकती है, किंतु मप्र के ज्वलंत लोकतांत्रिक सवालों को समाप्त नहीं किया जा सकता!
- तीन दिन का समय है!
- अब केवल दो दिन शेष हैं!
- जनता के सामने आइए, सच बताइए!
अन्यथा 30 जून को "कैबिनेट-मीटिंग" के बाद कांग्रेस "करप्शन-मीटिंग" करेगी! जनता के साथ मिलकर "जवाब दो" अभियान शुरू करेगी! आपके "झूठ" का "सच" सामने लाएगी!
@DrMohanYadav51
छात्रों की गूंज, युवाओं की आवाज़!
शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, छात्रों को न्याय और उनके भविष्य की सुरक्षा के लिए हमारा संघर्ष लगातार जारी है।
#ChhatronKiGoonj
मोदी जी चाहे जितना धर्मेंद्र प्रधान को बचा लें, लेकिन उन्हें इस्तीफा देना ही पड़ेगा और @RahulGandhi जी के नेतृत्व में @IYC का संघर्ष तब तक जारी रहेगा।
पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं से लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हुआ है इसीलिए हमारी एक ही मांग है, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें! यही युवाओं की आवाज़ है✊
📍राजघाट,दिल्ली