भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनने के उपरांत मथुरा जिला एवं महानगर भाजपा द्वारा वृंदावन कट पर आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों एवं माँट विधानसभा परिवार के समस्त शुभचिंतकों का हृदय से बहुत-बहुत आभार।
आप सभी का स्नेह, विश्वास, आत्मीयता और अपार सहयोग मेरे लिए ऊर्जा एवं प्रेरणा का स्रोत है। आप सभी का यह प्रेम और आशीर्वाद सदैव इसी प्रकार बना रहे।
आप सभी का पुनः हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@narendramodi@NitinNabin@AmitShah@myogiadityanath@mppchaudhary@idharampalsingh@kpmaurya1@brajeshpathakup@BJP4India@BJP4UP
माट विधानसभा से विधायक और उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता बड़े भाई @rajeshchbjp जी को उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में महामंत्री बनाये जाने पर शीर्ष नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार एवं श्री राजेश चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ! 💐
आज हमारे जीवन की आधारशिला, हमारी श्रद्धेय, स्नेहमयी और आदर्श माँ — श्रीमती परमेश्वरी देवी जी की जयंती है।
माँ को इस नश्वर संसार से विदा हुए अभी एक वर्ष भी पूर्ण नहीं हुआ — 20 जून 2025 को वे हमें छोड़कर परमधाम को प्रस्थान कर गईं। लेकिन उनका स्नेह, उनके संस्कार और उनका आशीर्वाद आज भी हमारे हर कदम के साथ हैं।
इस पावन अवसर पर हम भावभीनी श्रद्धा के साथ उन्हें नमन करते हैं और परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
माँ केवल एक रिश्ता नहीं थीं, बल्कि हमारे जीवन की वह ज्योति थीं, जिन्होंने हर अंधकार में हमें राह दिखाई। उनका जीवन त्याग, अनुशासन, सरलता और करुणा की अनुपम मिसाल था। उनका धैर्य, उनका स्नेह और उनकी सीख आज भी हमें जीवन जीने की सही दिशा देते हैं।
पिताजी, स्वर्गीय श्री मित्रसेन आर्य जी के स्वर्गवास के पश्चात माँ ने जिस साहस और समर्पण से पूरे परिवार को सँभाला, वह सदैव हमारे लिए प्रेरणा रहेगा। उन्होंने माँ और पिता—दोनों का दायित्व निभाकर हमारे जीवन को संवारने का कार्य किया।
आज भले ही माँ हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके दिए संस्कार, उनकी यादें और उनका आशीर्वाद सदा हमारे साथ रहेंगे।
उनकी स्मृतियाँ हमारे हृदय में सदैव जीवित रहेंगी।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
शत-शत नमन, माँ को कोटि-कोटि प्रणाम।
🙏🕊️🧿🙏
🙏 धन्यवाद शिकारपुर! 🙏
आपके अपार स्नेह और समर्थन के लिए हृदय से आभार। दैनिक भास्कर सर्वे में मिला विश्वास मेरे लिए जिम्मेदारी है
#शिकारपुर के विकास,महिला सुरक्षा, किसान समृद्धि, युवा रोजगार और बेहतर सुविधाओं—के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहूंगा।
आपका विश्वास ही मेरी ताकत है।
माँट विधानसभा नौहझील ब्लॉक के ग्राम मुडलिया एवं आसपास के दर्जनों गांवों की एक पुरानी समस्या, जो आज़ादी से पहले से चली आ रही थी, जिसका समाधान हो चुका है।
वर्षों तक इस समस्या के कारण ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, कई लोग हादसों का शिकार भी हुए। दुर्भाग्यवश, पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने केवल आश्वासन दिए, नारियल फोड़े, लेकिन समाधान नहीं दिया।
लेकिन जब से देश में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी, तब से विकास कार्यों ने नई गति पकड़ी है।
मांट विधानसभा की जागरूक जनता ने परिवर्तन का निर्णय लिया और मुझे अपना प्रतिनिधि बनाकर सेवा का अवसर दिया।
आज मैं गर्व के साथ कह सकता हूँ कि जिस स्थान पर एक पुल की आवश्यकता थी, वहां हमने क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए तीन-तीन पुलों का निर्माण सुनिश्चित किया है।
इनमें से दो पुल पहले ही बनकर तैयार हो चुके हैं और कल मैंने स्वयं तीसरे पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी पीड़ा का समाधान है।
डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता और हमारी निष्ठा का यह प्रत्यक्ष प्रमाण है कि अब विकास सिर्फ वादा नहीं, हकीकत बन रहा है।
आप सभी क्षेत्रवासियों का स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
इसी विश्वास के साथ, हम मांट विधानसभा को विकास के नए आयाम तक ले जाने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।
@NitinNabin@AmitShah@mppchaudhary@idharampalsingh
आज नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऐतिहासिक उद्घाटन कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के साथ मंच पर उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह क्षण मेरे लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और ऐतिहासिक महत्व का प्रतीक है।
विश्व के लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को सुनने एवं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए लाखों की संख्या में उमड़ा जनसमूह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि देश और प्रदेश विकास की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है। जनता का यह अपार उत्साह और विश्वास ही हमारे संकल्पों को शक्ति प्रदान करता है।
इस ऐतिहासिक परियोजना को साकार करने में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के कुशल नेतृत्व एवं दृढ़ संकल्प का महत्वपूर्ण योगदान है।
एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट के रूप में विकसित हो रहा यह प्रोजेक्ट हमारे क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के लिए विकास का नया द्वार खोलेगा। इससे न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर भी सृजित होंगे।
निश्चित रूप से, यह ऐतिहासिक पहल विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और हमारे क्षेत्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएगी।
#NoidaInternationalAirport
आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से शिष्टाचार मुलाक़ात हुई। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
@NitinNabin
बिहार से राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपका दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन के प्रति अटूट समर्पण एवं “राष्ट्र प्रथम” की प्रेरणादायी भावना निश्चित रूप से संसद के उच्च सदन में जन-जन की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर प्रदान करेगी। आपके मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के “विकसित भारत” के संकल्प को और अधिक गति एवं मजबूती मिलेगी।
ईश्वर से आपके सफल, प्रभावी एवं उज्ज्वल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूँ। पुनः हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
@BJP4India
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी के मथुरा वृंदावन आगमन के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उनके साथ सम्मिलित हुआ ।
इस दौरान क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई ।
@myogiadityanath
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा! 🇮🇳
T20 विश्व कप के फ़ाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूज़ीलैंड को पराजित कर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। यह जीत पूरे देश के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है।
भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आप सभी की कड़ी मेहनत, समर्पण और अद्भुत टीम भावना ने 140 करोड़ देशवासियों का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।
पूरा देश आप पर गर्व करता है। जय हिन्द! 🇮🇳
#INDvsNZ #T20WorldCup2026 #T20WC26
डबल इंजन की भाजपा सरकार में खेल की नई नीति लागू कर दी गई है। इससे नए खिलाड़ियों को मंच मिलेंगे, अच्छे Coaches मिलेंगे, अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर मिलेगा।
अब तक 500 से अधिक खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में मिली नियुक्ति
#BJP4ViksitBharat#सशक्त_यूपी_सशक्त_भारत
आग तो लगा दी आपने, लेकिन इस धधकती आग से आप बच निकलेंगे प्रकृति के नियमों के विरुद्ध है। जो सबसे बड़ा पाप आपके द्वारा किया गया है, उसका प्रायश्चित भी आपको ही करना होगा। अन्यथा सर्वनाश निश्चित है।
#UGCBlackLaw@BJP4India
भारतीय जनता पार्टी के मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के उपरांत अपने प्रथम कार्यक्रम हेतु आपने उत्तर प्रदेश की पावन ब्रजभूमि की हमारी माँट विधानसभा को चुना—यह हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य का विषय है।
अल्प सूचना के बावजूद माँट क्षेत्र की जनता ने जिस आत्मीयता, उत्साह और अपार प्रेम के साथ आपका स्वागत-अभिनंदन किया, वह यहाँ के जन-जन के सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।
हम माँट विधानसभा वासी स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के पश्चात आपके प्रथम सार्वजनिक कार्यक्रम में आपका स्वागत करने का ऐतिहासिक अवसर हमें प्राप्त हुआ। यह क्षण सदैव हमारे हृदय में स्मरणीय रहेगा।
@NitinNabin ji
@BJP4India
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर माननीय श्री @NitinNabin जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में आपका नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा देगा। आपके संगठन कौशल से पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियाँ जन-जन तक पहुँचेंगी। ईश्वर से आपके सफल, सशक्त और ऐतिहासिक कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ।