|| राम राम सा ||
देशहित को समर्पित मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज बगरू देहात पश्चिम मंडल में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मान एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में सरकार ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक समृद्धि की जो खुशबू फैलाई है, उसकी से 140 करोड़ देशवासियों में उत्साह एवं हर्ष का माहौल है। सम्मेलनों के माध्यम से हम जिस गाँव, ढाणी जा रहे हैं, बच्चे, महिला, युवा, बुजुर्ग सहित हर वर्ग अपनी खुशी जता रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी को दोनों हाथों से आशीर्वाद दे रहा है।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सुभाष चौधरी , जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
#12YearsOfSeva #bjp #bagru #mla #drkailashverma
।।राम राम सा।।
निमंत्रण 🙏
"श्रीमद् भागवत कथा एवं
सेवा संकल्प दिवस समारोह " में आप सादर आमंत्रित हैं।
#कलश_यात्रा - 24 जून 2026 , प्रातः 7:15 बजे, बालाजी मंदिर निमेड़ा
#भागवत_कथा - दिनांक 24 जून से 30 जून, 2026 तक ( प्रतिदिन 11:15 से 4:15 तक)
#जन्मदिवस_समारोह - 30 जून 2026 प्रातः 9:15 बजे से
स्थान - श्री श्याम गौशाला, निमेड़ा
*श्री श्याम गौशाला निमेड़ा लोकेशन* 📍
https://t.co/I3XbJRiFQ1
#बगरू_विधानसभा_परिवार #drkailashverma #MLA #बगरू #विधायक #सेवा_संकल्प_दिवस
|| राम राम सा ||
भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।
@rashtrapatibhvn
|| राम राम सा ||
राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। युवा सड़कों पर थे, मां बाप रोते रहे, लेकिन तब राहुल गांधी को युवाओं के भविष्य की चिंता नहीं हुई। राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर 1 प्रदेश बन गया था। महिलाएं न्याय के लिए थानों में आत्मदाह कर रही थी। तब कांग्रेस को न्याय याद नहीं आया।
कांग्रेस के कुशासन में युवाओं के भविष्य को नीलाम करने में भागीदार बने हुए थे। इसलिए इनके चाल, चरित्र और चेहरे को जनता अच्छे से जानती है। युवा अब उनके झांसे में नहीं आने वाले।
#bagru #mla #drkailashverma
|| राम राम सा ||
"जन समस्या का समाधान ही जनसेवा का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है"
मानसरोवर स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर जनसुनवाई कर बगरू परिवार के सम्मानित सदस्यों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुआ तथा शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
#bagru#mla #drkailashverma
।। राम राम सा।।
आज राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री @BagadeHaribhau जी से लोकभवन में भेंट कर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं स्नेह आशीष प्राप्त किया।
आदरणीय राज्यपाल जी के प्रेरणादायक विचारों एवं जनसेवा से जुड़े संवादों को सुनकर क्षेत्र के "विकास और जनसेवा" के लिए नवीन ऊर्जा का संचार हुआ है। आपका ह्रदय से हार्दिक आभार।
#bagru #mla #drkailashverma
|| राम राम सा ||
आज वाटिका रोड (रिंग रोड) स्थित 'एस के बिल्डिंग सॉल्यूशन' के शुभारम्भ समारोह में उपस्थित रहा। इस दौरान संचालक श्री महेंद्र चौधरी जी एवं उनके परिवार को इस नव प्रतिष्ठान की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#bagru #mla #drkailashverma
|| राम राम सा ||
विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, प्रधानसेवक श्री @narendramodi जी के भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूर्ण करने के उपलक्ष में उनकी प्रेरणा से जन सेवा के पथ पर सदैव आगे बढ़ाना हमारा ध्येय है। इसी क्रम में आज मानसरोवर स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर पधारे महानुभावों का स्वागत सत्कार स्वीकार किया तथा उनकी समस्याएं सुनकर समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की नीति एवं रीति से प्रत्येक भारतीय का जीवन सुगम, सुलभ एवं सफल बना है।
#LongestServingElectedPMModi
|| राम राम सा।।
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में श्री गोपाल मीणा जी को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने के पर आयोजित कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह में उपस्थित रहकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक श्री @MlaGopichand जी, मण्डल अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#bagru #mla #drkailashverma
|| राम राम सा ||
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्वर्गीय भंवरलाल शर्मा जी की पुण्यतिथि पर आयोजित निःशुल्क चिकित्सा, जांच एवं परामर्श शिविर में सहभागिता निभाई।
इस अवस जयपुर शहर सांसद श्रीमती @Manju4bjp जी से मुलाकात की तथा इस नेक कार्य के लिए उनका आभार जताया।
#BhanwarJiBhaisahab #bagru #mla #drkailashverma