फर्क सिर्फ मानसिकता का है!
आज दुनिया कैप्टन स्मित के वीरता और शौर्य को सलाम कर रही है, और वोटबैंक की सियासत में डूबा विपक्ष एक पोस्ट तक नहीं कर पा रहा है।
#ShameOnRJD#ShameOnCongress#ShameOnINDIAlliance
रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन जी द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रयासों की सराहना हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना भारत की विदेश नीति का आधार रही है। भारत ने सदैव संवाद और आपसी सम्मान के माध्यम से वैश्विक चुनौतियों के समाधान में रचनात्मक भूमिका निभाने का प्रयास किया है।
अपने राष्ट्रीय हितों के साथ विश्व कल्याण की भावना को साथ लेकर भारत वैश्विक विमर्श में अपनी बात दृढ़ता से रख रहा है। यह नया भारत है, जिसकी आवाज़ दुनिया सुनती भी है और सम्मान भी देती है।
बिहार की प्रतिभा, विश्व पटल पर...
सीतामढ़ी के छात्र रुद्रचंद्र मिश्रा ने AI मॉडल विकसित कर पौधों में बीमारी के लक्षण आने से पहले ही उनके स्वास्थ्य और पोषक तत्वों की जरूरत का आकलन संभव बनाया है।
फ्रांस में बिहार का गौरव बढ़ाने वाले रुद्रचंद्र को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
युवा प्रतिभा और नवाचार से समृद्ध बिहार, विकसित भारत।
भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय महामंत्री श्री @HarishD_BJP जी को भाजपा, बिहार का प्रभारी तथा राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती @sangeetayadavup जी एवं श्री @rohanrgupta जी को सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
निश्चित ही, आपके कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।
#BJP4Bihar #BJP4India
मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले तपस्वी, नए भारत के शिल्पकार और राष्ट्रहित को ही अपना धर्म मानने वाले यशस्वी प्रधानसेवक श्री Narendra Modi जी को समस्त भाजपा परिवार की ओर से जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#HappyBdayPMModi#SevaSankalpAbhiyan
25 साल, एक ही ध्येय… देशसेवा, राष्ट्रनिर्माण! 🇮🇳
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा को समर्पित #SevaSankalpAbhiyan 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की इस महाअभियान से जुड़कर प्रेरणादायी यात्रा के साक्षी बनिए।
#SevaSankalpAbhiyan
Presented President Putin with a Russian translation of the Thirukkural, which carries the eternal wisdom of the great Thiruvalluvar across languages and borders.
Delighted to meet President Putin in Delhi, less than two weeks after our meeting in Bishkek.
During today’s meeting we talked about:
Closer trade ties, including implementation of the Programme for Economic Cooperation 2030.
Cooperation in areas like infrastructure, energy, technology, defence, culture and more.
India’s efforts during our BRICS Presidency aimed at furthering the welfare of our planet.
Рад вновь встретиться с Президентом Путиным в Дели менее чем через две недели после нашей встречи в Бишкеке.
На сегодняшней встрече мы говорили о:
более тесных торгово-экономических связях, включая реализацию Программы экономического сотрудничества до 2030 года;
сотрудничестве в таких областях, как инфраструктура, энергетика, технологии, оборона, культура и многих других;
усилиях Индии в период председательства в БРИКС, направленных на дальнейшее повышение благосостояния нашей планеты.
@BricsIndia2026
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के पीछे ISI समर्थित मॉड्यूल का बड़ा खुलासा!
पंजाब पुलिस (अमृतसर) के कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने खुलासा किया है कि जंतर-मंतर में हुए प्रदर्शन के पीछे पाकिस्तान स्थित ISI समर्थित मॉड्यूल सक्रिय था।
जांच में सामने आया कि यह मॉड्यूल 15 वर्षीय नाबालिग बच्चों को पैसों का लालच देकर पुलिस व सुरक्षा प्रतिष्ठानों की रेकी कराने और उन्हें निशाना बनाने की साजिश में इस्तेमाल कर रहा था।
सुनिए पूरी कहानी, पुलिस कमिश्नर की जुबानी… ▶️
आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं।
गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए वहाँ की जनता का हृदय से आभार। इस विजय के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।
बांकीपुर और दतिया में हमें अपेक्षित जनादेश प्राप्त नहीं हुआ। हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता से आत्ममंथन करेंगे तथा नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
जनमत सर्वोपरि, नमन बांकीपुर!
बांकीपुर की देवतुल्य जनता के निर्णय को हम ससम्मान-सहर्ष स्वीकार करते हैं बांकीपुर की महान जनता से मिले समर्थन और आशीर्वाद के लिए कोटिशः आभार एवं सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं का उनके समर्पण के लिए हार्दिक धन्यवाद।
2011 में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने वामपंथ को हराने के लिए तृणमूल कांग्रेस के लिए राजनीतिक जगह छोड़ी। नतीजा यह हुआ कि तृणमूल मज़बूत होती गई और कांग्रेस हाशिये पर चली गई।
दिल्ली में भी कांग्रेस ने वही गलती दोहराई। भाजपा को रोकने के नाम पर उसने आम आदमी पार्टी के लिए जगह बनाई और अंततः उसका वोट शेयर लगभग 2% तक सिमट गया।
बांकीपुर में जो हुआ, वह राजद के लिए चेतावनी है। भाजपा को हराने के प्रयास में यदि उसके वोट जन सुराज पार्टी की ओर स्थानांतरित हुए हैं, तो इतिहास बताता है कि ऐसी रणनीति अक्सर मुख्य प्रतिद्वंद्वी से अधिक उस दल को ही कमजोर कर देती है, जो अपनी राजनीतिक ज़मीन छोड़ता है।
हालाँकि, एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए।
उपचुनाव मूलतः किसी एक विधानसभा क्षेत्र के लिए विधायक चुनने का चुनाव होता है, न कि राज्य की अगली सरकार तय करने का जनादेश।
इसके कई उदाहरण हैं।
2018 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को समाजवादी पार्टी से हार मिली, जबकि इन दोनों सीटों के पूर्व सांसद योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य क्रमशः मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री थे। इसके बावजूद भाजपा ने 2019 का लोकसभा चुनाव और 2022 का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में शानदार ढंग से जीता।
इसी तरह, 2023 के महाराष्ट्र के कसबा पेठ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को कांग्रेस के रविंद्र धंगेकर से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने न केवल कसबा पेठ सीट वापस जीती, बल्कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 232 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
इसलिए किसी उपचुनाव के नतीजे को भविष्य के विधानसभा या लोकसभा चुनाव का संकेत मान लेना जल्दबाज़ी होगी।
फिलहाल इतना तय है कि जन सुराज के संस्थापक ने बिहार विधानसभा में अपनी पार्टी का खाता खोल दिया है, ठीक वैसे ही जैसे कभी इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी के आई. पी. गुप्ता ने किया था। यह एक बड़े राजनीतिक विस्तार की शुरुआत है या सिर्फ़ एक अपवाद, इसका जवाब बिहार की जनता 2030 के विधानसभा चुनाव में देगी।
भाजपा इस परिणाम से उचित निष्कर्ष निकालेगी, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी और बिहार की जनता से किए गए अपने हर वादे को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
मेहनत रंग लाई, सपनों को मिली नई उड़ान! 🩺
NEET में सफलता के बाद सड़को पर उमड़ा यह छात्रों का हुजूम केवल एक उत्साह नहीं, बल्कि अनगिनत रातों की मेहनत, माता-पिता के विश्वास और विद्यार्थियों के अटूट संकल्प की शानदार जीत है।
#NDA4Bihar#BJP4Bihar#ViksitBharat_SamridhBihar