भारतीय क्रिप्टो समुदाय की सुनिए प्रधानमंत्री जी 🙏
भारतीय जनता पार्टी का गठन श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, राष्ट्रीय समाज सेवक दल, अटल बिहारी वाजपेयी जी व श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी जैसे नेताओं ने इसी लिए किया था कि देश और जनता उन्नति करे। भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने तो कहा था कि भारत की जनता ही भारतीय जनता पार्टी है। आज देश में भारतीय जनता पार्टी की बहुमत वाली सरकार है तो करोड़ों क्रिप्टो समुदाय की लोगों की सरकार से कुछ अपेक्षायें हैं।
-------------------------------------
समस्या-
आज भारतीय क्रिप्टो क्षेत्र बहुत बुरे या यह कहें कि सबसे ज्यादा बुरे दौर से गुजर रहा है। इसका कारण है सरकारी अधिकारियों और नेताओं का क्रिप्टो के केवल नकारात्मक पक्ष को देखना और इसके सकारात्मक पक्ष को अनदेखा करना।
नकारात्मक पक्ष को देख कर सरकारी नियमों के कारण आज भारतीय क्रिप्टो समुदाय 30% टैक्स और 1% TDS के बोझ को झेल रहा है और क्रिप्टो क्षेत्र को सरकार से कोई सहयोग भी नहीं मिल रहा है। सरकारी नियमों के कारण भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजस बंद हो रही है या बहुत नुकसान उठा रही हैं।
क्रिप्टो समुदाय ने कभी यह मांग नहीं की और न कभी यह चाहते हैं कि भारत में क्रिप्टो मुख्य मुद्रा के तौर पर इस्तेमाल हो। भारत में कभी भी क्रिप्टो का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए नहीं हुआ है। आज अगर भारत में क्रिप्टो द्वारा निवेशकों के साथ धोखा हो रहा है तो उसका कारण है सरकारी अधिकारियों द्वारा बनाए गए कमजोर नियम व कानून। टैक्स लगाने व निवेशकों को इस से दूर रखने पर सरकार का ध्यान रहा लेकिन कभी सही नियम बना कर निवेशकों को सुरक्षित करने और क्रिप्टो क्षेत्र को बढावा देने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया।
-------------------------------------
क्रिप्टो में भारत का स्थान-
आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो निवेशक देश है और यहां पर दुनिया के सबसे बेहतरीन डेवलपर उपलब्ध हैं और इनका दुनिया में नाम है। Polygon जैसा प्रोजेक्ट दुनिया के सबसे बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में शामिल है बिना किसी सरकारी सहयोग के। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो ईथेरियम के मालिक भी Polygon की सराहना कर चुके हैं।
आज क्रिप्टो क्षेत्र लाखों युवाओ को रोजगार दे रहा है और सरकारी नियम सही हो तो यहां करोड़ों लोगों को फायदा होगा।
अमेरिका में आज बिटकॉइन ईटीएफ को मंजूरी मिल गई है और वहां मात्र एक महीने में ही रिकार्ड निवेश हुआ है। वहां अभी ether के ईटीएफ पर भी मंजूरी बन रही है लेकिन भारत इसमें बहुत पीछे है।
-------------------------------------
समाधान-
इन समस्याओं का समाधान बहुत आसान है यदि भारतीय क्रिप्टो क्षेत्र से कुछ बहुत अनुभवी लोगों का एक समुदाय बने जो सरकार को सही जानकारी देने के साथ-साथ ऐसे नियमो को बनाने में सहायता करे जो देश और क्रिप्टो समुदाय के लिए बेहतर हो।
क्रिप्टो पर टैक्स वैसे ही हो जैसे शेयर बाजार पर लगे हैं।
सेबी जैसी संस्था क्रिप्टो क्षेत्र पर निगरानी रखें।
भारत में क्रिप्टो क्षेत्र को विकसित करने के लिए सरकारी मार्गदर्शन और सहायता मिले।
भारत में क्रिप्टो क्षेत्र में विदेशी निवेश को मजूरी मिले ताकि देश में विदेशी निवेश बढ़े।
क्रिप्टो समुदाय और सरकार के बीच इस क्षेत्र को बढ़ावा देने पर संवाद बने।
सरकार और सरकारी अधिकारी सही जानकारी ले कर सही नियम और कानून व्यवस्था बनाए।
-------------------------------------
निष्कर्ष-
क्रिप्टो पूरी दुनिया में बहुत तेज गति से विकास करता हुआ क्षेत्र है और इसे दुनिया के बड़े देश अपना चुके हैं और कुछ अपना रहे हैं। सही समय पर सरकारी सही नियम क्रिप्टो बाजार में भारत को नंबर एक बना सकते हैं और देश में सुरक्षित क्रिप्टो बाजार बना सकते हैं।
सबका साथ सबका विकास जरूरी है।
आदरणीय @narendramodi जी ध्यान दें और क्रिप्टो समुदाय की आवाज सुने।
We request finance ministry to change current crypto tax laws :
1. Flat 30% Tax
2. 1% TDS
3. No loss setoff
4. Cost of acquisition not defined.
Community Proposed:
1. Tax should be in slabs
2. No tds / 0.01% TDS
3. Loss setoff
#reducecryptotax
इक्कीसवीं शताब्दी में हमारे देश के आदिवासियों के साथ इस तरह का अमानवीय अत्याचार हो रहा हो और हम देख रहे हैं विश्वगुरु बनने का सपना!
इस से ज़्यादा शर्मनाक हम सबके लिए और क्या हो सकता है?
जो निवेश की वस्तु न हो, न ही मुद्रा हो, न ही एसेट्स क्लास हो,न ही इसी कोई असल कीमत हो और न ही इसके पीछे किसी स्थापित व्यवसायी या व्यक्ति हो,ऐसी वस्तु पर 30% का टैक्स हास्य के साथ ऐसी सोच पर ताज्जुब होता है।क्रिप्टो क्षेत्र के लोग इस टैक्स के लिए सलाहकार बनते हैं तो अचंभा होता है।
पिछले दिनों वित्तीय मंत्री द्वारा लोकसभा में प्रश्नों के जवाब में वित्तीय मंत्री ने यह नहीं बताया कि "क्या भारत सरकार सुप्रिम कोर्ट में रिजर्व बैंक वाले केस पर स्टैंड लेगी? यह भी नहीं बताया की क्रिप्टो से कितना टैक्स मिला। ब्लॉकचेन चाहिए बिना क्रिप्टो के।
https://t.co/WObTSf5vbi
@MEXC_NA @tomipioneers Nice project and congratulations to the team for their efforts and dedication and highly appreciated and God lucky your team and to me 😁🙏🏻❤️❤️
@laxmanmalviyaa@abhij
@rajeshbiswas78
📌 @WazirXIndia ने इन कॉइन/टॉकन को डिलिस्ट न करने का निर्णय लिया है। यह क्रिप्टो समुदाय के ऐक्टिव रहने का असर है कि एक्सचेंज ने अपना फैसला वापस लिया है।
संगठन में ताकत है और गलत के खिलाफ उठाना "जिंदा लोगों की पहचान"।
"जब तक तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं"