‘जय हिंद’ एवं ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ जैसे ओजस्वी नारों के माध्यम से देश के युवाओं में स्वतंत्रता संग्राम के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार करने वाले आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
भाई-बहन के असीम स्नेह एवं विश्वास के अटूट रिश्ते के प्रतीक पावन पर्व ‘भाई दूज’ की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
इस अवसर पर मैं कामना करता हूँ कि हर भाई-बहन के निश्चल प्रेम का यह पवित्र रिश्ता सदैव खुशियों से भरा रहे।
प्रकृति एवं मनुष्य के अटूट रिश्ते के प्रतीक पावन पर्व ‘गोवर्धन पूजा’ के शुभ अवसर पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं कामना करता हूँ कि यह सुअवसर आप सभी के जीवन में सुख–शांति, प्रसन्नता एवं समृद्धि लाए।
हर्षोल्लास एवं प्रकाश के पुनीत पर्व दीपावली की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
दीपों का यह महापर्व आपके जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली लाए तथा माँ लक्ष्मी जी की कृपा एवं आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहें।