आप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
स्वतंत्रता का यह पावन पर्व माँ भारती के गौरव, अमर बलिदानियों के अमिट त्याग और राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है। मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले सभी वीरों को कोटि-कोटि नमन।
जय हिंद।
77वें गणतंत्र दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं उन सभी महान विभूतियों का स्मरण करता हूँ, जिनके संघर्ष से आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ और साथ ही उन सभी वीरों को नमन करता हूँ जिन्होंने अपने शौर्य से भारतीय गणतंत्र की रक्षा की है।
जय हिन्द!
#RepublicDay2026
2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।
ज्ञानं विरक्तिरैश्वर्यं शौर्यं तेजो बलं स्मृतिः।
स्वातन्त्र्यं कौशलं कान्तिर्धैर्यं मार्दवमेव च ॥
77वें स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
यह आज़ादी स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य, पराक्रम और साहस का परिणाम है, जिन्होंने अपने बलिदान से इस आजादी की कथा लिखी और देश की स्वतंत्रता के लिये अपना सर्वस्व समर्पित किया।
जय हिंद-जय भारत! 🙏
शिक्षक दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
गुरु, शिष्य के चरित्र एवं भविष्य के निर्माता होते हैं, ज्ञान के दीप को प्रज्ज्वलित कर अज्ञानता के तिमिर को हरते हैं।
राष्ट्र-निर्माण में निरंतर रत सभी आदरणीय गुरुजनों को शत् - शत् नमन।🙏
गूंज रहा है दुनिया में भारत का नगाड़ा
चमक रहा आसमान में देश का सितारा
आजादी के दिन आओ मिलकर करें दुआ
बुलंदी पर लहराता रहे तिरंगा हमारा।
76वें स्वतंत्रता दिवस की सभी को हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
जय हिन्द 🙏
देश की युवा शक्ति को 'अग्निवीर' के रूप में माँ भारती की सेवा का अवसर प्रदान करने जा रही 'अग्निपथ योजना' भारतीय सैन्य इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन करेगी।
सशस्त्र बलों के सामर्थ्य में अभिवर्धन हेतु लिया गया यह निर्णय अभिनंदनीय है।
#BharatKeAgniveer
संगीत जगत को एक और अपूर्णीय क्षति। बॉलीवुड के मशहूर गायक गीत तड़प तड़प के इस दिल से सबके दिलो के अपनी पहचान बनाने वाले
गायक के०के० (53)का कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के दौरान तबियत बिगड़ने के कारण हॉस्पिटल ले जाते हुए मृत्यु। फिर से शांत हो गई एक आवाज.अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि🙏
जम्मू कश्मीर के मुद्दासिर अहमद की शहादत पर पूरे देश को नाज है ।मुद्दासिर ने शहीद होने से पहले तीन आंतिकियो को मार गिराया। आपकी शहादत को कोटि- कोटि नमन
जय हिन्द🇮🇳🙏
राशन कार्ड सरेंडर करने और रिकवरी की ख़बरों के बीच यूपी सरकार ने कहा कि कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। यूपी सरकार के मुताबिक राशन कार्ड धारकों से वसूली जैसी कोई व्यवस्था निर्धारित नहीं की गई है। साथ ही लोगों से कहा कि अफवाहों से दूर रहें।
#YogiAdityanath
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आज प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को इस वर्ष ₹200 प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देने का निर्णय लिया है।
माताओं-बहनों को संबल प्रदान करते इस निर्णय हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!