गुजरात परिवर्तन संकल्प यात्रा जेतपुर में पहुंची।
हमारी ये 5 यात्रा कच्छ के भुज, सौराष्ट्र के सोमनाथ, उत्तरी गुजरात के वडगाम, मध्य गुजरात के बालासिनोर और दक्षिण गुजरात के जंबूसर से शुरू हुई हैं। इस यात्रा के दौरान 145 जनसभाएं, 95 रैलियां होंगी और 5,432 किलोम���टर की दूरी तय करेगी।
आज़ाद भारत के पहले मतदाता, श्याम सरन नेगी जी का निधन एक दुःखद समाचार है।
उन्होंने देश को स्वतंत्र आसमान में पहली सांस लेते देखा था, और अपनी आख़िरी सांस तक लोकतंत्र की डोर को थामे रखा।
नेगी जी हमें सदा देश के प्रति हमारे दायि���्व की याद दिलाएंगे।
‘न कोई घुस आया है’ के झूठ से प्रधानमंत्री ने कर्नल संतोष बाब��� जैसे वीरों की कुर्बानी को व्यर्थ घोषित कर दिया।
मगर, भारत अपने शहीदों को नहीं भूला है, और न भूला है भाजपा का विश्व��सघात।
हरियाणा में खाद की किल्लत के चलते किसान एक बार फिर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर ���ैं।
कभी फसल बेचने को लेकर तो कभी बिजाई के लिए किसानों को लाइनों में लगाकर आखिर भाजपा-जजपा सरकार क्या हासिल करना चाहती है?
पूज्य पिताजी स्व. चौधरी दलबीर सिंह जी ने अपना पूरा जीवन शोषित एवं वंचित वर्ग को मुख्य धारा में लाने के लिए समर्पित कर दिया। उनके पदचिन्हों पर चलकर एवं उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर जनसेवा के लिए प्रयासरत हूं।
आज पिताजी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूँ।
देशहित के लिए उठा एक सशक्त कदम है भारत जोड़ो यात्रा।
#BharatJodoYatra भारत को एकता के सूत्र में जोड़ते हुए आगे बढ़ रही है।
आज कर्नाटक के चित्रदुर्ग में श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही #BharatJodoYatra में हिस्सा लिया।
नई उम्मीदों के साथ मिलते कदमों के संग जुड़ रहा है वतन।
जन-जन के प्रिय नेता श्री @RahulGandhi जी के साथ कर्नाटक के चित्रदुर्ग में आज #BharatJodoYatra में हिस्सा लिया।
सपा संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन की खबर अत्यंत दु:खद है।
उनका जाना देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल श्री @yadavakhilesh जी व अन्य परिवारजनों को धैर्य प्रदान करे।
उन्हें मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।