आबूपर्वत विकास समिति की बैठक में मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण निर्देश
आबूराज में शहरी विकास, सड़क, पार्किंग, आवागमन के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी विकसित
100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की आबूराज को मिलेगी बड़ी सौगातें
स्वच्छता युक्त, अतिक्रमण मुक्त रहें आबूराज, 'विकास भी, विरासत भी' के मूल मंत्र के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
https://t.co/vFMlktmsoS
सुजस वीडियो बुलेटिन
20 जून, 2026
https://t.co/x2K3h02LtC
राज्य सरकार की महत्वपूर्ण खबरों का ऑडियो-विजुअल प्रजेंटेशन
- प्रधानमंत्री ने की ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' की 23वीं किस्त जारी, मुख्यमंत्री ने बताया डबल इंजन सरकार की किसान हितैषी पहल, 9.44 करोड़ किसानों को मिला सीधा लाभ
- मुख्यमंत्री ने सुमेरपुर में ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन, पात्र जरूरतमंदों को किया पट्टा वितरण, लाभार्थियों से लिया फीडबैक
- पीएम ई बस सेवा योजना के तहत राजस्थान में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत, मुख्यमंत्री ने जयपुर को 29 और भीलवाड़ा को 18 ई बसों की दी सौगात, प्रदेश में स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम सार्वजनिक परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
@BhajanlalBjp@KumariDiya@DrPremBairwa@RajCMO@RajGovOfficial
#DIPRRajasthan #Rajasthan #RajasthanNews #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
श्रीगंगानगर नगर परिषद में आयोजित, शहरी सेवा शिविर का, श्रीगंगानगर जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त, बीकानेर ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में उपस्थित, आमजन से संवाद कर, विभागीय सेवाओं एवं सुविधाओं के संबंध में, फीडबैक प्राप्त किया तथा अधिकारियों को, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
#शहरी_सेवा_शिविर
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने सिरोही जिले को विकास कार्यों की बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की है कि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माउंट आबू अब अपने प्राचीन और सांस्कृतिक नाम 'आबूराज' के नाम से जाना जाएगा।माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह निर्णय हमारी संस्कृति, विरासत और जन-आस्था का सच्चा सम्मान है।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
@BhajanlalBjp
आबूराज को पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याण के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए, राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
@BhajanlalBjp#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने अमर जवान ज्योति से हरी झंडी दिखाकर राजधानी में 29 आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का शुभारंभ किया और स्वयं टिकट लेकर सफर भी किया। इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा भीलवाड़ा में भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 18 नई इलेक्ट्रिक बसें रवाना की गईं।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
@BhajanlalBjp
पाली जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में, लाखोटिया उद्यान में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में, जिला स्तरीय योग कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने योगाभ्यास कर, आमजन को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में, नगरीय विकास मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा भी उपस्थित रहे।
@JoraramKumawat@JhabarKharraBJP
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान #InternationalYogaDay #YogaForHealthyAgeing
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने सिरोही स्थित नक्की झील पर आयोजित, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग ने यह सिद्ध कर दिया है कि स्वास्थ्य केवल दवाइयों से नहीं, बल्कि सही जीवनशैली से भी प्राप्त किया जा सकता है। हमारी परंपरा में कहा गया है—'पहला सुख निरोगी काया।' योग इस निरोगी काया की प्राप्ति का सबसे सरल, सहज और प्रभावी माध्यम है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर, सिरोही जिले के आबूराज में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा, कोलकाता में दिए गए संबोधन को भी सुना। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अरावली की पावन गोद में बसा, आबूराज अध्यात्म की भूमि है। अरावली की वादियों में नक्की झील के किनारे आयोजित कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को मन की स्थिरता, आत्मविकास, कर्तव्यनिष्ठा तथा समाज और विश्व में शांति, आनंद एवं स्वास्थ्य के संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रहने की शपथ दिलाई। साथ ही, सफेद गुब्बारे उड़ाकर विश्व शांति एवं निरोगी राजस्थान का संदेश दिया गया।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान #InternationalYogaDay #YogaForHealthyAgeing
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आबूराज में किया रात्रि भ्रमण, आमजन
व्यापारियों एवं पर्यटकों से जाना हाल
बाजार से पैदल नक्की झील तक पहुंचे मुख्यमंत्री,महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों से किया आत्मीय संवाद
मुख्यमंत्री ने नक्की झील में बोटिंग कर अवलोकन किया
https://t.co/dnOCn6RSPH
देवास-तृतीय एवं देवास-चतुर्थ पेयजल परियोजना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देवास परियोजना के निर्माण कार्यों का किया हवाई निरीक्षण
देवास-3 एवं देवास-4 को उच्च गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप पूरा करने के दिए निर्देश
उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों को स्थायी पेयजल आपूर्ति होगी सुनिश्चित
https://t.co/5pNtsoZ5l9
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा कोलकाता से, ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ की 23वीं किस्त के हस्तांतरण हेतु आयोजित, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पाली के सुमेरपुर से वर्चुअल सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि केवल जीविका का साधन नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के पोषण का मूल आधार है।
युवा शक्ति का यही है संकल्प, उत्तम स्वास्थ्य का योग ही है विकल्प। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर, सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ें और योग को, अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
#InternationalYogaDay
आदरणीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
आपका सरल व्यक्तित्व, संवेदनशील नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें तथा देशवासियों को आपका मार्गदर्शन निरंतर प्राप्त होता रहे।
@rashtrapatibhvn