मध्य प्रदेश की निवाड़ी एवं पृथ्वीपुर विधानसभा में सपा प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट अपील की।
सपा को विकल्प के रूप में चुनेगा एमपी। PDA के साथ, जनता का विश्वास!
दलितों पिछड़ों के प्रति भाजपाई मानसिकता बेहद दूषित और कलुषित है
भाजपा नेता जो दलित पिछड़े वर्ग के हितैषी होने का दावा करते हैं उनका असल चरित्र दलित पिछड़ा विरोधी और नफरती है
जब दलितों पिछड़ों के प्रति दुर्भावना मन और कर्म में है तो आखिर कैसे भाजपाइयों से दलित पिछड़े के प्रति सद्भावना और उद्धार की आशा की जाए ?
दलित पिछड़ा वर्ग एकजुट होकर भाजपा को हराएगा और सपा के साथ आएगा तभी अपना सम्मान और अपना अधिकार पाएगा।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने मध्य प्रदेश की देवतालाब विधानसभा से सपा प्रत्याशी श्री सीमा सिंह जी के समर्थन में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।
"बीजेपी के प्रधानमंत्री को जब हवाई जहाज सड़क पर उतारना था तो इनकी कहीं ऐसी सड़क नहीं थी जहां हवाई जहाज उतर सके, समाजवादियों की बनाई सड़क पर ही हवाई जहाज उतारा। यहां 20 साल से सरकार में हैं ये लोग बताओ गरीबों का, गांव में रहने वाले लोगों का कितना भाग्य बदला?"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, देवतालाब विधानसभा, मध्य प्रदेश
"10 साल हो गए तब कहा था 15 लाख मिलेंगे, आज भी गरीब 15 लाख ढूंढ रहा है। ये वही लोग हैं जिन्होंने नोटबंदी की थी, कहा था भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा बेईमानी खत्म हो जाएगी, बताओ क्या बेईमानी खत्म हो गई?"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, देवतालाब विधानसभा, मध्य प्रदेश
"लोग बता रहे इस बार तो देवतालाब विधानसभा से समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक मतों से जीत करके विधायक बनाने जा रही है। आने वाली सरकार भी कोई बनाने का काम करेगा तो आपकी विधायक ही करेंगी।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, देवतालाब विधानसभा, मध्य प्रदेश
"मुझे याद है हमारे समाजवादी लोग अक्सर ये बात कहते हैं कि सीमा पर कोई शहीद होता है तो उसको सम्मान के साथ ले जाने का फैसला किसी ने किया था तो नेताजी ने किया था। पहले जो शहीद होते थे उनको वो सम्मान नहीं मिलता था जो आज मिल रहा है।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, देवतालाब विधानसभा, मध्य प्रदेश
लोकसभा सांसद श्रीमती डिंपल यादव जी ने निवाड़ी विधानसभा से सपा प्रत्याशी श्रीमती मीरा दीपक यादव जी एवं पृथ्वीपुर विधानसभा से सपा प्रत्याशी श्रीमती मिनी यादव जी के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को किया संबोधित।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। केन्द्र और मध्य प्रदेश में भाजपा लम्बे समय से सरकार में है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में गरीबी बढ़ायी है। भ्रष्टाचार किया। मध्य प्रदेश कर्ज में डूबता चला जा रहा है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने किसानों, गरीबों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों को उनका हक और अधिकार नहीं दिया। पहले कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को गरीब बनाए रखा अब भाजपा भी वही काम कर रही है।
श्री यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। समाजवादी पार्टी को मध्य प्रदेश में जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस और भाजपा की सरकारों और उनके भ्रष्टाचार से ऊब चुकी जनता समाजवादी पार्टी को विकल्प मानती है।
शुक्रवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्री विश्वनाथ मरकाम, राजन पटेल एवं श्रीमती सीमा सिंह के लिए वोट देने की अपील करते हुए श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा भाजपा-कांग्रेस से अलग है। समाजवादी पार्टी किसानों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा और कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण नहीं दिया। समाजवादी पार्टी ताकत में आयेगी तो पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण दिलायेगी। जातीय जनणना कराकर सभी जातीयों को आबादी के अनुपात में हक दिलायेगी। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिलाएगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्संख्यकों की ताकत देखकर अब कांग्रेस भी जातीय जनगणना और सामाजिक न्याय की बात कर रही है। इसी कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद जातीय जनगणना रोकी थी। राजनीति में कितना बड़ा चमत्कार हो रहा है। जो कभी सामाजिक न्याय के पक्ष में नहीं थे, वे भी अब बदलने पर मजबूर है।
श्री यादव ने मध्य प्रदेश की जनता से समाजवादी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में पूरी मजबूती से गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों की लड़ाई लडे़गी। समाजवादी पार्टी वंचित वर्ग की आवाज बनेगी। मध्य प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाएगी।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि दीपावली का पर्व अमावस के अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व है। इसमें धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की जाती है।
दीपावली पर्व से जुड़ी हनुमान जयंती, मां काली की पूजा के साथ गोवर्धन पूजा पर गोवंश के साथ भगवान श्रीकृष्ण को विविध व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। गोवर्धन पूजा के पीछे पौराणिक कथा के अनुसार इन्द्र के अहंकार को कृष्ण ने इस दिन तोड़ा था।
वस्तुतः दीप पर्व की श्रृंखला प्रकृति और मानव के बीच मधुर सम्बंध को अभिव्यक्त करती है। सद्भाव, सौहार्द के साथ यह पर्व मनाया जाना चाहिए।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता