@Drpadamsingh12 @ashokgehlot51@GovindDotasra@TheUpenYadav माननीय उच्च न्यायालय ने रीशफल के आदेश दिए हुए हैं जिसमें सरकार आनाकानी कर रही है और नियुक्ति पर रोक लगा रखी है .सरकार के मंशा होती तो तभी काम हो जाता डॉक्टर सहाब
भाई दूज के पावन पर्व पर आज जैसलमेर के तनोट में मातृभूमि की रक्षा में समर्पित @BSF_India के वीर जवानों के साथ यह त्योहार मनाते हुए स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के अविस्मरणीय पल साझा किया।
देश की सीमाओं की सुरक्षा में विषम परिस्थितियों के बीच भी अडिग रहने वाले हमारे वीर जवान राष्ट्र की शक्ति और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। अपनों से दूर रहकर मातृभूमि की सेवा में समर्पित इन रणबांकुरों का त्याग, साहस और राष्ट्रनिष्ठा प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व एवं प्रेरणा का स्रोत है। भाई दूज का यह पर्व उनके प्रति स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
माँ भारती के इन वीर सपूतों का साहस और पराक्रम सदैव अक्षुण्ण रहे तथा सभी जवान स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकुशल रहें, यही मंगलकामना है।
जय हिंद!
गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सर्वकल्याण की मंगलकामना की।
गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास पर सपरिवार विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वमंगल की कामना की।
भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर धारण करने की दिव्य लीला प्रकृति के संरक्षण, सामूहिक एकता और लोककल्याण की अनुपम प्रेरणा देती है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी स्मरण कराता है।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो, यही मंगलकामना है।
आज से दिल्ली में माँ यमुना पर पहली क्रूज सेवा शुरू हो गई है। यमुना से दिल्ली की आस्था, संस्कृति और सभ्यता का अटूट रिश्ता है और आज उन्हीं की लहरों पर दिल्ली ने विकास और पर्यटन की एक नई यात्रा शुरू की है।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @sarbanandsonwal जी ने इस क्रूज सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब दिल्लीवासी सोनिया विहार से जगतपुर तक 6 किलोमीटर की क्रूज यात्रा का आनंद ले सकेंगे।
टर्मिनल पर पार्किंग, खानपान, स्वच्छ पेयजल और बच्चों के खेलने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। यह पहल दिल्ली के पर्यटन को नई पहचान देने के साथ स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देगी और रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी।
इस अवसर पर दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री शांतनु ठाकुर जी, सांसद श्री मनोज तिवारी जी तथा कैबिनेट सहयोगी श्री प्रवेश साहिब सिंह जी, श्री मनजिंदर सिंह सिरसा जी और श्री कपिल मिश्रा जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
@hdmalhotra@Shantanu_bjp@ManojTiwariMP@p_sahibsingh@mssirsa@KapilMishra_IND
#ViksitDelhi
वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम्।
देवकीपरमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्॥
आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर डीग स्थित श्री गिरिराज जी महाराज के पावन मुकुट मुखारविंद एवं प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन कर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की एवं प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रभु श्रीनाथजी से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य तथा राजस्थान की निरंतर प्रगति, खुशहाली और समृद्धि की मंगलकामना की।
दीवाली का संबंध पटाखों से कैसे हो गया?
पटाखे तो अभी हाल में दीवाली के साथ जोड़े जाने लगे हैं। लेकिन आज ऐसा लगने लगा है जैसे दीवाली माने पटाखे, झालर और मिठाइयाँ।
जब धर्म की गहराई और परंपरा का असली अर्थ पता नहीं होता, तो सतही चीज़ें ही असली लगने लगती हैं। दीवाली के दिन काम से अवकाश है, तो घरवालों के साथ बैठिए या ऐसे लोगों के साथ, जिनके साथ कोई अच्छी और समझदारी भरी चर्चा हो सके। वो बातें करिए, जो वास्तव में सत्संग कहलाती हैं।
दीपावली के पावन पर्व पर गुलाबी नगरी जयपुर की जगमगाती गलियों और रोशनी से सजे बाजारों में आमजन के बीच पहुंचकर दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
दीपों का यह पावन पर्व हर घर-आंगन को सुख, समृद्धि और खुशहाली के प्रकाश से आलोकित करे।
समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य, खुशहाली एवं नई ऊर्जा का संचार करे तथा हर घर-आँगन खुशियों के प्रकाश से आलोकित रहे, यही कामना है।
शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसम्पदा।
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते॥
प्रकाश और उल्लास के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में सपरिवार दीप प्रज्वलित किए।
दीपों की यह मंगलमयी ज्योति समस्त प्रदेशवासियों के जीवन से अंधकार और नकारात्मकता को दूर कर सुख, शांति, आरोग्य एवं समृद्धि का प्रकाश फैलाए, यही मंगलकामना है।
सभी प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
प्यार, परिवार और पॉज़िटिविटी से भरे त्योहार, दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएँ।
माँ लक्ष्मी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
शुभ दीपावली! 🪔
दीपावली की जगमगाहट में निखरता जयपुर अपनी खूबसूरती से हर किसी का मन मोह रहा है। ऐतिहासिक धरोहरों की भव्यता, रोशनी से दमकते बाजार और उत्सव के उल्लास से सराबोर गुलाबी नगरी का हर नजारा अद्भुत है।
यह रोशनी से सजा शहर हमारी गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और राजस्थान के अतुलनीय पर्यटन वैभव का जीवंत प्रतिबिंब है।
दीपावली की पूर्व संध्या पर जयपुर के रामबाग चौराहे पर सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में जुटे एनसीसी कैडेट्स से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन में एनसीसी कैडेट्स का सेवाभाव, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा सराहनीय है। सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को आत्मानुशासन के साथ यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, क्योंकि हमारी एक छोटी-सी सावधानी स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन की भी रक्षा कर सकती है।
आइए, इस दीपोत्सव पर खुशियों के साथ सुरक्षा और जिम्मेदारी का संकल्प भी लें। स्वयं सुरक्षित रहें, सतर्क रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश के विजय के पर्व 'रूप चतुर्दशी' एवं 'छोटी दीपावली' की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
कामना है कि यह पावन अवसर आप सभी के जीवन से समस्त नकारात्मकताओं को दूर कर उत्तम स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि लेकर आए।
धनतेरस के पावन अवसर पर आज सपरिवार मानसरोवर के बड़ा बाजार में दीपावली की खरीदारी कर ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को साकार किया।
स्थानीय बाजारों की रौनक, स्वदेशी उत्पादों की समृद्धि और छोटे व्यापारियों की मुस्कान ही त्योहारों की असली खुशहाली है। आइए, इस दीपावली स्थानीय उत्पाद अपनाकर अपने व्यापारियों एवं कारीगरों के परिश्रम को सम्मान दें और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करें।
इस अवसर पर मिले अपार स्नेह, आत्मीयता एवं अपनत्व के लिए सभी व्यापारियों और नागरिकों का हृदय से आभार!
समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं! माँ लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।
#VocalForLocal