कल थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी द्वारा स्वयं को खतरे में डालकर गहरे तालाब में डूब रही युवती के जीवन की रक्षा की गई थी।
आज पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS द्वारा रिक्रूट आरक्षी को उनका उत्साहवर्धन करते हुए प्रशस्ति-पत्र व नगद धनराशि प्रदान कर, सम्मानित किया गया है।
इनके द्वारा किए गए इस उत्कृष्ट साहसिक कार्य के लिए प्रशंसा चिन्ह दिलाने हेतु पुलिस कमिश्नर, आगरा द्वारा अनुशंसा की गई है।
#UPPCares
#UPPolice
दिनांक 09.06.2026 को थाना ताजगंज क्षेत्र में एक युवती द्वारा घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। शव के पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर, पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजकर पोस्टमार्टम कराया गया। प्रकरण में परिजनों द्वारा एक युवक के विरुद्ध युवती को परेशान किए जाने के संबंध में तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच कर, आरोपी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।
उपरोक्त प्रकरण में यह भी अवगत कराना है कि युवक द्वारा युवती को परेशान करने संबंधी पूर्व में थाने पर कोई सूचना या शिकायत नहीं दी गई थी। @Uppolice
@AnilRat19185782@UPGovt@myogiadityanath@OfficeOfDMAgra थाना फतेहाबाद पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का का कारण हार्ट अटैक होना पाया गया है एवं सीसीटीवी फुटेज व अन्य तथ्यों की गहनता से जांच कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
#OperationConviction अभियान के तहत #थाना_जगनेर कमिश्नरेट आगरा पर पंजीकृत “विवाहिता को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने व दहेज हत्या करने” से सम्बन्धित अभियोग में थाना जगनेर पुलिस एवं मॉनिटरिंग सेल की सतत एवं प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप माननीय न्यायालय आगरा द्वारा अभियुक्तगण 1. शाहरुख खान पुत्र शौकीन 2. शौकीन खां पुत्र स्व अजमेरी 3. श्रीमती समीना पत्नी शौकीन खां निवासीगण ग्राम सरैंधी थाना जगनेर कमि0 आगरा, प्रत्येक को 10 वर्ष का कारावास व ₹24,000-24,000/- रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
#𝐔𝐏𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞