आज रामबाग चौराहे पर यातायात संचालन के दौरान महिला आरक्षी नेहा ने एक महिला को ऑटो से उतरते देखा जिनका एक थैला गिर गया और अपने गंतव्य की ओर चली दीं।
नेहा ने तुरंत जाकर उस थैले को उठाया और महिला का पीछा कर, वापस कर दिया। इस थैले में 500 रुपये के नोटों की गड्डियां रखी थीं।
Well done Neha 👍
@Uppolice@DeepakKumarIPS
पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में आगरा पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
थाना पर्यटन क्षेत्र में आन्ध्र प्रदेश निवासी महिला पर्यटक के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना के संबंध में थाना पर्यटन, थाना ताजगंज व थाना एकता पुलिस द्वारा दिनांक 02/03 जून की रात्रि में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर तीनो थानों की पुलिस टीम व एसओजी/ सर्विलांस नगर जोन के द्वारा चेकिंग के दौरान गढी देवरी मोड अंडरपास की तरफ आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका /टोका गया तो उनके द्वारा पुलिस वालों पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने का प्रयास किया गया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में आत्मरक्षार्थ फायर किया गया, जिसमें दो अभियुक्त अंसार पुत्र बाबू खां और करण पुत्र कोमल सिंह पैर में गोली लगने से घायल हो गये जिन्हें मौके पर पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
मुठभेड़ के दौरान घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा, 01 खोखा कारतूस व 01 मिसफायर कारतूस, 02 मोबाइल, 01 बुलट बाइक व छीनी गई चेन के टुकडे बरामद हुये हैं।
बाइट ~ श्री मयंक तिवारी, सहायक पुलिस आयुक्त, ताज सुरक्षा, कमिश्नरेट आगरा।
#UPPolice
पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में आगरा पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
थाना जैतपुर क्षेत्र में चुनावी रंजिश में फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या एवं एक व्यक्ति को घायल करने की घटना के संबंध में थाना जैतपुर पुलिस द्वारा दिनांक 02/03 जून 2026 की रात्रि में अभियुक्त 1. कृष्णा यादव पुत्र सुखवीर यादव एवं 2. शिव प्रताप उर्फ गेंदा पुत्र मुकेश यादव को गिरफ्तार किया गया।
दौराने बरामदगी आलाकत्ल पुलिस टीम अभियुक्तों के साथ उदी रोड से कूकापुर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे अंडरपास के पास पहुंची, जहां अभियुक्त शिव प्रताप उर्फ गेंदा द्वारा एक उपनिरीक्षक की सरकारी रिवाल्वर छीनकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने का प्रयास किया गया।पुलिस द्वारा आत्मरक्षा एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के तहत की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त शिव प्रताप उर्फ गेंदा के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
घायल अभियुक्त के कब्जे से उ0नि0 की छीनी हुई रिवॉल्वर मय 03 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।
अभियुक्तों की निशानदेही पर आलाकत्ल एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस (नाल में फंसा हुआ) बरामद किया गया।
मुठभेड़ के दौरान घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन किया गया।अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
बाइट ~ श्री हरे कृष्ण शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त बाह, कमिश्नरेट आगरा।
#UPPolice @CPAgra_
आगरा ताजमहल भ्रमण हेतु आन्ध्र प्रदेश से आईं एक महिला पर्यटक की चेन दिनांक 31.05.2026 को दो अज्ञात बदमाशों द्वारा छीन ली गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना पर्यटन पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 02/03.06.2026 को आगरा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए चेन छीनने वाले दोनों अभियुक्तों अंसार पुत्र बाबू खां एवं करण पुत्र कोमल सिंह को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा, 02 मोबाइल, 01 मोटरसाइकिल एवं महिला पर्यटक की छीनी गई चेन बरामद हुई।
महिला पर्यटक द्वारा अपनी छीनी हुई चेन पाकर माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश एवं पुलिस कमिश्नर आगरा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगरा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की प्रशंसा की गयी।
@Uppolice@myogioffice@myogiadityanath@UPGovt@homeupgov@DeepakKumarIPS@CPAgra_
आगरा ताजमहल भ्रमण हेतु आन्ध्र प्रदेश से आईं एक महिला पर्यटक की चेन दिनांक 31.05.2026 को दो अज्ञात बदमाशों द्वारा छीन ली गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना पर्यटन पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 02/03.06.2026 को आगरा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए चेन छीनने वाले दोनों अभियुक्तों अंसार पुत्र बाबू खां एवं करण पुत्र कोमल सिंह को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा, 02 मोबाइल, 01 मोटरसाइकिल एवं महिला पर्यटक की छीनी गई चेन बरामद हुई।
महिला पर्यटक द्वारा अपनी छीनी हुई चेन पाकर माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश एवं पुलिस कमिश्नर आगरा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आगरा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की प्रशंसा की गयी।
@Uppolice@myogioffice@myogiadityanath@UPGovt@homeupgov@DeepakKumarIPS@CPAgra_
आज दिनांक 23.05.2026 को पुलिस कमिश्नर आगरा @DeepakKumarIPS के नेतृत्व में कमिश्नरेट आगरा के पुलिस कर्मियों हेतु सड़क उपयोग में अनुशासन, सुरक्षा एवं दक्षता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से "यातायात मंथन" कार्यक्रम का आयोजन माथुर वैश्य सभागार, आगरा में किया गया।
इस दौरान मुख्य वक्ता डॉ. रोहित बालूजा, अध्यक्ष आई.आर.टी.ई. (IRTE) एवं डायरेक्टर – सी.टी.एम. एंड फॉरेंसिक साइंस द्वारा पुलिस कर्मियों को मोटर वाहन (ड्राइविंग) रेगुलेशन-2017 तथा यातायात से संबंधित विभिन्न नियमों, सड़क संकेतकों एवं सुरक्षित यातायात संचालन के महत्वपूर्ण पहलुओं के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस दौरान श्री सोनम कुमार पुलिस उपायुक्त यातायात, श्रीमती अलका अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, श्री अभय राजेन्द्र डागा प्रशिक्षु आईपीएस/थाना प्रभारी सैंया, श्री इमरान अहमद एसीपी यातायात/फतेहाबाद/लाइन्स, डॉ. सुकन्या शर्मा एसीपी सैंया, सुश्री अमीशा एसीपी हरीपर्वत, श्री अख्त्यार अहमद अंसारी एसीपी कार्यालय तथा श्री शैलेन्द्र सिंह एसीपी अछनेरा एवं श्री गौरव सिंह एसीपी लोहामंडी उपस्थित रहे। साथ ही कार्यशाला में कमिश्नरेट आगरा के यातायात पुलिस कर्मियों एवं नगर क्षेत्र के समस्त थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
#UPPolice
आज दिनांक 24.05.2026 को समय लगभग 18:00 बजे थाना ताजगंज क्षेत्र में आगरा चौपाटी में एक बच्चा (उम्र लगभग 15 वर्ष) जो कि अपने परिजनों के साथ वहां आया था के झूले से गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना ताजगंज पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर बच्चे को एसएन मेडीकल कॉलेज भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा संबन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
बाइट~ श्री हिमांशु गौरव, अपर पुलिस उपायुक्त अपराध/नगर कमिश्नरेट आगरा।
#UPPolice
आज दिनांक 24.05.2026 को पुलिस कमिश्नर आगरा @DeepakKumarIPS द्वारा @DCPCityAgra व एसीपी सदर के साथ पुलिस क्लब के निर्माणाधीन भवनों का भ्रमण कर निरीक्षण किया एवं सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
#UPPolice
माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यातायात व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने हेतु प्रमुख चौराहों एवं मार्गों को 50 मीटर के क्षेत्र को नो-एन्क्रोचमेंट/ पार्किंग जोन घोषित किए जाने के निर्देश दिये गये।
निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 20.05.2026 को पुलिस आयुक्त, आगरा @DeepakKumarIPS द्वारा थाना सदर क्षेत्रान्तर्गत मधुनगर चौराहा तथा थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित बसई चौराहा पर स्वयं पहुंचकर अचानक निरीक्षण किया तो चौराहे के आस-पास कई वाहन खड़े मिले, कई ठेल-ढकेल लगी थीं। पुलिस आयुक्त द्वारा एसीपी सदर, एसीपी यातायात एवं थाना प्रभारी सदर को हिदायत दी गयी कि किसी भी चौराहे पर 50 मीटर के दायरे में कोई भी ठेल-ढकेल और गाड़ी पार्क नहीं होगी।
अभियान के दौरान संबंधित चौराहों से 50 मीटर के दायरे में अतिक्रमण को हटवाया गया तथा अनाउंसमेंट के माध्यम से दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों को नो-एन्क्रोचमेंट जोन के संबंध में जागरूक करते हुए आवश्यक जानकारी प्रदान दी गयी साथ ही वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
आकस्मिक निरीक्षण के उपरांत पुलिस आयुक्त, आगरा द्वारा ऑनलाइन माध्यम से समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ मीटिंग कर निम्नलिखित दिशा-निर्देश प्रदान किए गए—
➡️नागरिकों को यातायात में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक चौराहे से 50 मीटर क्षेत्र को प्रत्येक दशा में नो-एन्क्रोचमेंट/पार्किंग जोन के रूप में लागू किया जाए।
➡️सभी एसीपी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यस्त चौराहों को चिन्हित कर लें, इस हेतु साप्ताहिक रोस्टर तैयार कर थाना प्रभारियों के साथ प्रतिदिन 03 घण्टे विशेष यातायात अभियान चलायेंगे और चौराहों को प्रत्येक दशा में जाम मुक्त बनायेंगे।
➡️इस दौरान ब्लैक फिल्म, अवैध हूटर का प्रयोग करने, स्टंट करने वाले, ड्रिंक एण्ड ड्राइव, ट्रिपलिंग, बिना हेलमिट, मोडिफाइड साइलेंसर, ओवर स्पीडिंग, नो-एंट्री, रॉंग साइड वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। (1/2)
#UPPolice
वर्दी सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, भरोसे की पहचान भी है।
दिनांक 16.05.2026 को रामबाग चौराहे पर यातायात संचालन के दौरान महिला आरक्षी नेहा को एक महिला ऑटो से उतरते हुए दिखाई दीं जिनका एक थैला नीचे गिर गया और वे अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ गईं।
महिला आरक्षी नेहा ने तत्परता का परिचय देते हुए तुरंत जाकर थैला उठाया तथा महिला का पीछा कर उन्हें वापस सौंप दिया, उस बैग में ₹500 के नोटों की गड्डियाँ रखी हुईं थीं।
अपना बैग सुरक्षित पाकर राहगीर महिला भावुक हो गयीं।
आज दिनांक 19.05.2026 को पुलिस आयुक्त, आगरा @DeepakKumarIPS द्वारा महिला आरक्षी नेहा को उनके उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति-पत्र एवं ₹1,000/- के नगद रिवॉर्ड से सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
#UPPolice
#UPPCares
#Honesty
#DutyFirst
आज रामबाग चौराहे पर यातायात संचालन के दौरान महिला आरक्षी नेहा ने एक महिला को ऑटो से उतरते देखा जिनका एक थैला गिर गया और अपने गंतव्य की ओर चली दीं।
नेहा ने तुरंत जाकर उस थैले को उठाया और महिला का पीछा कर, वापस कर दिया। इस थैले में 500 रुपये के नोटों की गड्डियां रखी थीं।
Well done Neha 👍
@Uppolice@DeepakKumarIPS
#UttarPradesh: आगरा में कथित धर्मांतरण नेटवर्क से जुड़े खुलासों में कई चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं। जांच में पता चला कि प्रोफेसरों, आर्मी अधिकारियों और बिजनेसमैन परिवारों की लड़कियों को कथित तौर पर टारगेट कर “रिवर्ट” नेटवर्क से जोड़ा गया। बच्चों और युवाओं के पास से ऐसी किताबें मिलीं, जिनमें परिवार और दोस्तों को “रिवर्ट” करने की बातें लिखी थीं।
आगरा कमिश्नर दीपक कुमार ने आजतक से क्या कुछ कहा?
#ReporterDiary #Agra | Religious Conversion | @ashishaajtak
आज दिनांक 08.05.2026 को पुलिस कमिश्नर आगरा @DeepakKumarIPS द्वारा कमिश्नरेट आगरा के समस्त पुलिस उपायुक्त एवं अपर पुलिस उपायुक्त के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय स्थित सभागार में गोेष्ठी का आयोजन किया, जिसमें समस्त सहायक पुलिस आयुक्त द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।
गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त आगरा द्वारा कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियत्रंण, जनसुनवाई की गुणवत्ता, ई-साक्ष्य, ई-सम्मन एवं यक्ष ऐप की प्रगति, RTC (Reduce Traffic Congestion), Zero Fatality District (ZFD) की समीक्षा, एण्टी रायट ड्रिल, लंबित विवेचनाएं, गौकशी पर प्रभावी कार्यवाही तथा प्रशिक्षु-आरक्षियों के व्यवहारिक प्रशिक्षण एवं ड्यूटी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
#UPPolice @CPAgra_
पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन में #आगरा_पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए थाना मलपुरा पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।
कब्जे से 03 मोटरसाइकिल (02 चोरी की, 01 घटना में प्रयुक्त), 01 मोबाइल (चोरी का) व 04 मोबाइल (घटना में प्रयुक्त) सहित 1,350/- रुपये बरामद।
बाइट- श्री आदित्य, प्रभारी पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमिश्नरेट आगरा।
#UPPolice
थाना बसई जगनेर क्षेत्र में किशोर की हत्या के मामले में दो अभियुक्तों (सद्दाम व राशिद मूल निवासी जनपद शाहजहांपुर) के नाम प्रकाश में आए थे। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में दोनों अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 2 तमंचा, 4 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस . 315 बोर व 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त के सम्बन्ध में सहायक पुलिस आयुक्त खेरागढ़, श्रीमती प्रीता द्वारा दी गयी बाइट।
#UPPolice
₹25000 के इनामी वांछित अभियुक्त मोनू यादव पुत्र श्याम बाबू निवासी नगला रामबल थाना ट्रांस यमुना की गिरफ्तारी हेतु किए जा रहे प्रयास के क्रम में आज दिनांक 3/4 मई 2026 की रात्रि को थाना ट्रांस यमुना पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग करते समय पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार (मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल) किया। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1 तमंचा, 1 खोखा व 1 जिंदा कारतूस.315 बोर व 1 मोटर साइकिल बरामद हुई।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त के संबंध में डीसीपी सिटी श्री सय्यद अली अब्बास द्वारा दी गई बाइट।
#UPPolice
पुलिस कमिश्रर आगरा @DeepakKumarIPS के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में मिशन अस्मिता के अंतर्गत कमिश्नरेट आगरा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।
थाना सदर बाजार पर पंजीकृत विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 के अभियोग में आगरा पुलिस द्वारा सुनियोजित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 06 पुलिस टीमों ने दिल्ली एवं राजस्थान राज्यों से अवैध धर्मांतरण कराने में संलिप्त गिरोह के 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
बाइट- पुलिस कमिश्रर आगरा, श्री दीपक कुमार
#UPPolice
@CPAgra_
आगरा में धर्मांतरण गैंग पर सख्त एक्शन, चार नई गिरफ्तारी के बाद आंकड़ा 18 तक पहुंचा
आगरा में अवैध धर्मांतरण गैंग के खिलाफ पुलिस और यूपी एटीएस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अब तक 18 गिरफ्तारी हो चुकी हैं. आरोपियों पर लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने और नेटवर्क चलाने का आरोप है. मामले में आगे की जांच जारी है.
पूरी ख़बर: https://t.co/XiV8Yln2e2
#Agra #IllegalConversion #UPATS #UPPolice
आगरा : CP के नेतृत्व में धर्मांतरण गैंग पर एक्शन
➡6 पुलिस टीमों की दिल्ली, राजस्थान में दबिश
➡अवैध धर्मांतरण गिरोह के 4 सदस्य अरेस्ट
➡थाना सदर बाजार में दर्ज है मुकदमा
➡साइबर क्राइम थाना कर रहा मामले की जांच
➡अबतक 18 आरोपी हो चुके है गिरफ्तार
#Agra#CrimeNews#UttarPradesh@agrapolice