जब तक विभाग की नई ट्रांसफर पॉलिसी पूरी तरह तैयार होकर लागू नहीं हो जाती, तब तक थर्ड ग्रेड के ट्रांसफर नहीं खोले जाएंगे । सरकार किसी भी जल्दबाजी में नहीं हैं इसके लिए एक पारदर्शी ऑनलाइन सिस्टम पर काम चल रहा हैं- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर।।
#ट्रांसफर
#राज्य_सरकार द्वारा 05 जुलाई तक प्रदेश में तबादलों पर रोक हटाई गई है लेकिन #तृतीय_श्रेणी_अध्यापकों के तबादले पर रोक नहीं हटाई गई है , ये थर्ड ग्रेड शिक्षकों के साथ दशकों से सरकार की भेदभावपूर्ण और दोषपूर्ण नीति है।
थर्ड ग्रेड के शिक्षकों के प्रति भी सरकार को उनके माता-पिता , पति-पत्नी और बच्चों के प्रति जिम्मेदारी को समझना चाहिए।
एक ही विभाग में इस प्रकार की दोषपूर्ण नीतियों का दंश ग्रामीण क्षेत्रों और साधारण शिक्षकों को उठाना पड़ता है, सरकार इस पर सकारात्मक विचार करके थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों की रोक भी हटाएं।।
राज्य में तबादलों से हटा बैन , 5 जुलाई तक होंगे ट्रांसफर #ट्रांसफर
19 जून से 5 जुलाई तक होंगे सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले।
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के नहीं होंगे ट्रांसफर
चिकित्सा विभाग में भी रोक बरकरार।
एकल महिला, विधवा, परित्यक्ता कर्मियों को मिलेगी प्राथमिकता।