सोनम वांगचुक नाम याद है ना?
उन पर NSA लगा दिया गया ।
17 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले आननफानन में सरकार ने उनकी NSA के तहत डिटेंशन खत्म कर दी ।
सवाल:अगर वो देशद्रोही थे तो NSA के तहत Detention क्यों रद्द हुई?अगर देशद्रोही नहीं तो महीनों की प्रताड़ना का जिम्मेदार कौन?
भारत सरकार से सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के मार्गदर्शक मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करता हूं।
यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान कांशीराम जी के साथ उस पूरे आंदोलन को श्रद्धांजलि होगी जिसने करोड़ों बहुजनों को हक़, हिस्सेदारी और आत्मसम्मान की राह दिखाई।
इस मांग को लेकर @PMOIndia को मेरा पत्र।
अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ( USCIRF) ने RSS पर बैन लगाने की सिफ़ारिश की
आयोग ने कहा- इसकी वजह से 'असहमति' रखने वाले लोग भय में जी रहे हैं
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था, जो हर एक भारतीय को स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व जैसे मूल्यों की गारंटी देता है। हमारा संविधान हम भारतीयों का रक्षाकवच है। इसकी रक्षा के लिए हमारा संकल्प चट्टान की तरह मजबूत है।
सऊदी अरब में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 42 भारतीयों की मौत हो गई।
भारतीय दूतावास के अनुसार, "मदीना के पास हुए दर्दनाक हादसे के मद्देनजर कंट्रोल रूम बनाया गया है, भारतीय हज यात्री हेल्पलाइन नंबर- 8002440003 पर संपर्क कर सकते हैं।"
#SaudiArabia#BusAccident
मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत की आख़िरी कील साबित होगी।"
पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
उनका बलिदान सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा।
भूदान आंदोलन के प्रणेता, समर्पित गांधीवादी आचार्य विनोबा भावे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
सामाजिक न्याय के उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
कहते हैं कि झूठ बोल लो तो उसको याद रखना पड़ता है।
लेकिन सच हमेशा एक जैसा रहता है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 30 सितंबर को बिहार में कुल मतदाता 7 करोड़ 42 लाख थे। पर मतदान के दिन बढ़कर 7 करोड़ 45 लाख हो गए।
दोनों आंकड़े चुनाव आयोग की प्रेस रिलीज़ में हैं।
सच क्या है केंचुआ?
जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी, धरती आबा बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर उन्हें सादर नमन।
उनका साहस, संघर्ष और बलिदान हमें आदिवासी अस्मिता के सम्मान और न्याय के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
भारत की आजादी से लेकर एक सुदृढ़, सशक्त एवं उन्नत राष्ट्र की आधारशिला रखने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर सहृदय नमन करता हूँ।
आप सभी को "बाल दिवस" की हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं।
जय हिंद!
देश के प्रथम गृहमंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
भारत को एक सूत्र में पिरोकर उन्होंने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी - उनका अदम्य साहस, दूरदृष्टि और आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी शक्ति, समर्पण, साहस और सशक्त नेतृत्व की मिसाल हैं।
देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वालीं इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।
आज देश शर्मसार हो रहा कि जिन संघीयों के मुखबिरी के कारण आजादी के लड़ाई मे, जो क्रांतिकरी वीरों ने अपने जान गंवाए हैं। उन संघीयों के वंशज हमारी मुद्रा पर महान सम्राट अशोक के चिन्ह के समानांतर खड़ा करने का असफल प्रयास कर रहे हैं।
शायद देश इसे स्वीकार नहीं करे?
शारदीय नवरात्रि महानवमी के पावन अवसर पर आप सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जगतजननी आदिशक्ति मां सिद्धिदात्री आप सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करें।
#जयमातादी !
आज BJP का दूसरा नाम है - पेपर चोर!
देशभर में बार-बार होने वाले पेपर लीक ने करोड़ों मेहनती युवाओं की ज़िंदगी और सपनों को तबाह कर दिया है।
उत्तराखंड का UKSSSC पेपर लीक इसका ताज़ा उदाहरण है। लाखों युवाओं ने दिन-रात मेहनत की, लेकिन BJP ने चोरी से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया।
हम लगातार मांग कर रहे हैं कि पेपर लीक रोकने के लिए मज़बूत और पारदर्शी सिस्टम बनाया जाए। लेकिन मोदी सरकार इस पर आंखें मूंदकर बैठी है - क्योंकि उन्हें युवाओं की बेरोज़गारी की नहीं, बल्कि अपनी सत्ता की चिंता है।
बेरोज़गारी आज देश की सबसे बड़ी समस्या है और यह सीधे तौर पर वोट चोरी से जुड़ी है। पेपर चोरों को पता है - अगर युवाओं को रोज़गार नहीं भी मिलेगा, तो भी वे चुनाव में वोट चोरी करके सत्ता में बने रहेंगे।
युवा सड़कों पर हैं और नारा दे रहे हैं - ‘पेपर चोर, गद्दी छोड़!’
यह सिर्फ़ युवाओं की नौकरी की लड़ाई नहीं है, यह न्याय और लोकतंत्र की लड़ाई है। मैं हर छात्र और युवा के साथ इस न्याय की लड़ाई में मजबूती से खड़ा हूं।
#PaperChorGaddiChod
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन! 🙏🏻
उनकी कुर्बानी हमें हमेशा याद दिलाती है कि आज़ादी केवल एक सपना नहीं, बल्कि संघर्ष और बलिदान का परिणाम है!
जय हिंद 🇮🇳
यह वीडियो ही काफी है यह साबित करने के लिए कि बाबा जी के राज में बहन-बेटियों की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दी गई है।
लखीमपुर खीरी में एक शोहदा खुलेआम कोचिंग सेंटर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़ करता रहा, अगर शिक्षक मौजूद न होता तो न जाने क्या अनहोनी हो जाती।
सरकार ने अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कर दिए हैं कि कानून-व्यवस्था नाम की चीज़ पूरी तरह ध्वस्त नज़र आ रही है।