बलात्कार के मामले में भाजपा के दुद्धी (सोनभद्र) के विधायक को 25 साल की सजा व 10 लाख रुपए का जुर्माना हुआ है, फिर भी अब तक विधानसभा की सदस्यता रद्द नहीं हुई है। कहीं उन्हें भाजपाई विधायक होने की वजह से विशेष आदर और अभयदान तो नहीं दिया जा रहा है। जनता पूछ रही है कि बुलडोज़र की कार्रवाई आज होगी या कल?
जब चीन की घुसपैठ पर देश की सुरक्षा के लिए सुझाव माँगे गए तो समाजवादी पार्टी ने यह सुझाव दिया कि सैन्य-आपातकाल में शीघ्रातिशीघ्र सैनिक और सैन्य सामग्री भेजने के लिए ग्वालियर से लिपुलेक तक एक 6 लेन सड़क मार्ग बनाया जाए लेकिन बात 4 लेन से होते हुए सिंगल लेन पर पहुँच गयी। आने-जाने के सिंगल-सिंगल लेन से तत्काल सैन्य आपूर्ति कैसे सुनिश्चित की जा सकत�� है। इस मार्ग से देश की सुरक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति के ‘मानसरोवर’ के दर्शन का मार्ग भी सुगम होगा, इसीलिए भाजपा सरकार इस पर पुनर्विचार करे; राजनीति नहीं।
@samajwadiparty 11/11/23 जनपद आगरा की गेंग रेप घटना मेँ ��भी तक तीन आरोपी फरार नहीँ हुई अभी तक गिरफ्तारी
पीड़िता को आये दिन मिल रही हैँ
धमकिया
इससे पीड़िता बहुत दहसत मै हैँ