सामाजिक परिवर्तन के महानायक, नारी सम्मान के उत्थानकर्ता, गरीबों-शोषितों, वंचितों एवं समाज के हर उपेक्षित वर्गों के रहनुमा, आधुनिक भारत के सबसे बड़े ग्रंथ (भारतीय संविधान) के निर्माता परम् पूज्य बोधिसत्व बाबा साहब डॉ बी. आर. अम्बेडकर जी के जन्मदिवस की आप सभी को बहुत बहुत बधाई।💐🙏
"शिक्षा के बिना समझदारी खो गई, समझदारी के बिना नैतिकता खो गई, नैतिकता के बिना विकास खो गया, धन के बिना शूद्र बर्बाद हो गया।"
"शिक्षा महत्वपूर्ण है"
नारी शिक्षा के जनक एवं महान विचारक,समाज सुधारक,सम्पादक और क्रांतिकारी महात्मा ज्योतिबा फूले जी की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन💐💐💐
अनुसूचित जाति राजकीय छात्रावासों में 30% अन्य वर्ग ( सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग) के छात्रों का प्रवेश संवैधानिक रूप से गलत है, हम सभी छात्र शासन के इस दोषपूर्ण शासनादेश की कड़ी निंदा करते हैं।
@asim_arun@mayavati🙏🙏🙏
आज हमारी छात्रावास बचाओ आंदोलन की टीम डॉ अम्बेडकर नवीन छात्रावास अयोध्या पहुंची है।
जहां पर शासनादेश के विरुद्ध छात्रों भाइयों से चर्चा परिचर्चा हुई। समर्थन और सहयोग के लिये अयोध्या की सरजमीं को बहुत बहुत धन्यवाद।🙏
#शहीद_दिवस
आज का दिन उन अमर वीरों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।
भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे महान क्रांतिकारियों का बलिदान हमें हमेशा प्रेरित करता है कि हम अपने देश के प्रति ईमानदार, जागरूक और समर्पित रहें।
💐💐💐🙏🙏🙏🇮🇳
जिसने बहुजन समाज मे जागरूकता की मशाल जलाई। और वंचितों को अधिकार व सम्मान के लिए संगठित किया।
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक, महान समाज सुधारक, शोषितों वंचितों के मशीहा #मान्यवकांशीराम साहब जी के जयंती पर उन्हें शत शत नमन💐💐💐🙏🙏🙏🇪🇺🇪🇺🇪🇺🐘🐘🐘
" मन ही पूजा मन ही धूप, मन ही सेऊं सहज स्वरूप।
कह रैदास तेरी भगति दूरि है, भाग बड़े सो पावै।।"
अर्थ:- प्रभु की भक्ति के लिए आडंबर की जरुरत नहीं है। यदि मन पवित्र (निर्मल) है, तो आपका मन ही भगवान की पूजा, धूप और सेवा है।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर कोटि कोटि नमन
ना जियो धर्म के नाम पर,
ना मारो धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियो वतन के नाम पर।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳
आप सभी देशवासियों को इस गौरवपूर्ण इतिहास का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व #गणतंत्र_दिवस_2026 के शुभ अवसर पर बहुत बहुत बधाई।
सामाजिक परिवर्तन की महानायिका, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री, आयरन लेडी सुश्री बहन कु. मायावती जी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।🎉🎉🎉💐💐💐🙏🙏🙏
बाबा साहब अमर रहें
मान्यवर कांशीराम साहब अमर रहें
#बहनजी,
9 अक्टूबर 2025 को लखनऊ के मान्यवर कांशीराम सामाजिक परिवर्तन स्थल पर आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल तथाकथित भीड़ (जो बीएसपी के सच्चे सिपाही एवं समर्थक थे) की जो संख्या आयोजन स्थल पर दिख रही थी, उसकी तीन गुना भीड़ बाहर सड़कों पर थी, जिन्हें अंदर जाने का मौक़ा ही नहीं मिला या फ़िर वो अंदर से घूमकर मान्यवर साहेब को नमन कर बाहर आकर बैठे थे।हज़ारों की संख्या में लोग रास्तों में फँसे हुए थे।
मा० बहन जी और बीएसपी की दीवानी ये मात्र वो 1-2 प्रतिशत संख्या थी जो मा० बहन जी के एक बुलावे का सम्मान करके घर से निकल पड़ती है, जबकी इससे सैकड़ो गुना ज़्यादा संख्या उन सरकारी कर्मचारियों, गाँव और शहरों में बसी जनता का वो आंकड़ा है, जो रैली में तो भाग नहीं लेता लेकिन बीएसपी का समर्पित मतदाता है, सोचिए जिस दिन मा० बहन जी ने हर एक को रैली में पहुँचने का आवाहन कर दिया, तो रैली वाले शहर को तो छोड़िए, कई अन्य शहरों के इन सिपाहियों, अनुयायियों से चक्के जाम हो जाएँगे।
लेकिन मा० बहन जी आम जनता को कोई असुविधा ना हो और उनके किसी भी सिपाही को ऐसी रैली में जान माल या सामान का जोखिम ना हो, इस बात को पूरा ध्यान रखती है।
इसीलिए ये कहना असत्य नहीं होगा कि - ये तो मात्र एक ट्रेलर था, पूरी पिक्चर की कल्पना हमारी सोच से परे होगी।
#2027_में_bsp_सरकार