महान आध्यात्मिक गुरु, प्रखर विचारक और भारतीय संस्कृति के महान संवाहक स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
स्वामी विवेकानंद जी का जीवन हमें आत्मविश्वास, सेवा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देता है। उनके विचार आज भी युवाओं को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
When you put a habit to carry a cloth bag while you go for buying daily goods, you are not just saving the environment from plastic, you are saving a whole generation from ecological degradation!
This #InternationalPlasticBagFreeDay, let’s pledge to say no to Plastic Bags.
चौखंडी कार्यालय में अपनी जनता, अपने परिवार के बीच समय बिताया।
मेरे लिए जनप्रतिनिधि होने का अर्थ सिर्फ़ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि हर दिन अपने लोगों के बीच रहकर उनकी बातें सुनना, उनके सुख-दुख में सहभागी बनना है।
मुझे खुशी है इस बात की कि आपने जिस भरोसे से मुझे जिम्मेदारी सौंपी थी, मैं उस जिम्मेदारी को निभाने के लिए हर समय आपकी सेवा में तत्पर रहता हूं।
दिल्ली का विकास तभी पूर्ण होगा, जब हमारे ग्रामीण क्षेत्र भी आधुनिक और सशक्त बुनियादी ढांचे से जुड़ें। हमारा संकल्प है कि विकास का लाभ दिल्ली के हर गाँव और हर नागरिक तक पहुँचे।
नशामुक्त भारत अभियान के तहत देश में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई ने नई गति पकड़ी है। आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि सरकार का संकल्प और सुरक्षा एजेंसियों की मेहनत जमीन पर असर दिखा रही है। 2004-14 के मुकाबले 2014-26 के बीच ड्रग्स जब्ती में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। जहां तक सिंथेटिक ड्रग्स का सवाल है तो 2004-14 तक 26 लाख किलोग्राम ड्रग्स जब्त किए गए थे, जबकि 2014-26 तक 1.18 करोड़ किलोग्राम हमने जब्त किया है। वहीं ड्रग्स डिस्पोज की मात्रा 2004-14 तक 3 लाख 26 हजार किलोग्राम थी, जो अब डिस्पोज की मात्रा बढ़कर 82 लाख 7000 किलोग्राम हो गई है। बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों को जब्त कर नष्ट किया गया, जिससे नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है। इसलिए सभी राज्यों से मेरा अनुरोध है कि NDPS एक्ट के बारे में संशोधन के अपने सुझाव भेजें, ताकि हम इसके सभी लूपहोल को भरने में सफल हो सकें।
- श्री @AmitShah जी, माननीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री
2026 का आधा साल बीतने को है। इन 6 महिनों में हमने मन की बात में देशवासियों की अनेक उपलब्धियों पर चर्चा की है।
जून में भी देश ने कुछ ऐसी उपलब्धियां हासिल की है, जो हर देशवासी को गर्व से भर देती है। ये सफलताएं देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी हैं।
हाल ही में मुझे कोलकाता में नौ-सेना से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। वहां INS दूनागिरी, INS संशोधक और INS अग्रय को भारतीय नौ-सेना के बेड़े में शामिल किया गया। इन ships की design और manufacturing तक, सब कुछ स्वदेशी है।
जून के महीने में ही aviation sector में भी देश ने एक बड़ी सफलता पाई।
C-295, ये विमान 'Made In India' है और C-295 विमान ने अपनी पहली उड़ान पूरी की है, और ऐसे 40 विमान, भारत में ही बनाए जा रहे हैं। इससे MSME और Aerospace sector को नई शक्ति मिल रही है। रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।
#MannKiBaat
@p_sahibsingh अपने पिता और आपके पिता दोनों का सान्निध्य हमें मिला । जीवन में अनुशासन , सेवा और सशक्त रहने की प्रेरणा दोनों से मिली । संघ की शाखा ने भी भूमिका निभाई । पितृ दिवस की शुभ कामनाएं
@p_sahibsingh Please help cyclists to get cycling lanes on every road for safety , we deserve as we are solution of pollution . I know you have soft corner for cyclists and padastarians
आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में ‘दिल्ली स्लम एवं झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति, 2026’ को अंतिम रूप दिए जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।
यह निर्णय दिल्ली के झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लाखों बहनों-भाइयों को सम्मानजनक आवास और बेहतर जीवन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रथम चरण में PPP मॉडल के तहत DDA एवं DUSIB द्वारा 45 दिनों के भीतर 5 JJ क्लस्टरों के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। साथ ही प्रति माह कम से कम 5 PPP आधारित पुनर्वास परियोजनाओं के टेंडर जारी करने का निर्णय लिया गया है।
स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, खेल मैदान, आंगनवाड़ी केंद्र एवं अन्य आधुनिक सुविधाओं से युक्त ये आवासीय परिसर केवल मकान नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नई पहचान बनेंगे।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में दिल्ली के प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और सभी के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने का संकल्प निरंतर गति से आगे बढ़ रहा है। यह निर्णय उसी संकल्प की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
@LtGovDelhi@gupta_rekha