"नृपेन्द्र मिश्रा ने गोली चलवाई थी मुलायमसिंह के समय में कारसेवकों के ऊपर, अब वहां बैठकर मंदिर बनवा रहा है. जिसने गोली चलवाई हमारे कारसेवकों के ऊपर.. हमारे भाई मारे गये. उसे मंदिर परिसर में देखकर खून खौलता है हम लोगों का."
- शंकराचार्य स्वामी श्रीअविमुक्तेश्वरानंद महाराज जी
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बिष्ट ठाकुर से मिलने के बाद बिंद समाज की इस बेटी के दर्द को सुनिए।
दलित पिछड़ा समाज के प्रति ठाकुर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बिष्ट की नफरती सोच जगजाहिर हो चुकी है।
जननायक श्री @RahulGandhi जी का जन्मदिन आज लखनऊ के मोतीनगर, ऐशबाग में स्थित 'श्रीमद् दयानंद बाल सदन अनाथालय' के बच्चों के साथ बेहद सादगी और आत्मीयता से मनाया।
इन बच्चों के चेहरे की रौनक और दुआएं ही राहुल जी की सबसे बड़ी ताकत हैं। ईश्वर से राहुल जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूँ।
#RahulGandhi @INCIndia@INCUttarPradesh
गिरती टंकी समाचार : जून 2026 संस्करण
सुनने में आया है कि भाजपा राज में जहाँ-जहाँ पानी की टंकी बन रही है उसके चारों तरफ़ रहनेवाले लोगों का बीमा करने से इंश्योरेंस कंपनियों ने मना कर दिया है। दरअसल टंकी के रूप में ‘भाजपाई भ्रष्टाचार’ का पेट फट रहा है। डबल इंजन की डबल टंकी ही जब सारा पैसा कमीशन में खा जाएंगी तो ठेकेदार ऐसी ही ‘जानलेवा टंकिया’ बनाएंगे। एक दिन कहीं ऐसा न आ जाए कि ठेकेदार गत्ते की टंकी बनाकर पेमेंट लेकर निकल जाए। अगली बार जब उप्र में किसी टंकी में पहली बार पानी भरा जाए तो उसके नीचे माननीय मुख्यमंत्री जी, मंत्री जी, विभागीय उच्चाधिकारी को उसके नीचे खड़ा रखा जाए।
आज के भाषण में बयान कम, धमकी अधिक क्यों थी?
आज का कार्यक्रम अचानक बना था या जिस दिन SIT बनी थी, उस दिन?
सूत्र ये क्यों कह रहे हैं कि स्थानीय भाजपाई विधायकों और पदाधिकारियों के कहने पर ये कार्यक्रम अचानक तय किया गया, जिससे कि भाजपा की राजनीति ज़मीन बचाई जा सके नहीं तो अयोध्या मंडल ही नहीं, पूरे उप्र में भाजपा का सूपड़ा साफ़ होना तय है।
भौतिक रूप से भ्रमण कर, उस SIT के काम को प्रभावित करने की कोशिश न की जाए, जो पहले से ही विवादास्पद सदस्यों और कलंकित छवि के कारण शंकाओं के घेरे में है।
आज वहाँ चेहरा उतरा हुआ क्यों था?
आवाज़ को तो जानबूझकर ऊँची करने का प्रयास पूरा था लेकिन आत्मविश्वास शून्य क्यों था?
इस बार अपने ख़ास लोगों से मिले क्यों नहीं?
जनता कह रही है ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ नहीं ‘सोने का सोना, चाँदी की चाँदी’ करें। चढ़ाए गये पैसों, अनमोल शिलाओं के अलावा बहुमूल्य धातुओं और जेवरों का भी हिसाब देना ही पड़ेगा।
PDA समाज के हक, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई समाजवादी पार्टी लगातार लड़ रही है।
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में हम आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर मजबूती से आवाज़ उठाते रहेंगे।
11,514 से अधिक आरक्षित सीटों का सवाल सिर्फ आंकड़ों का नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों का सवाल है।
#PDA #AkhileshYadav #SamajwadiParty #SocialJustice #Reservation #PDAKaHaq
एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी?
एक तो अयोध्या में भाजपाइयों ने चोरी की, डाका डाला, राम मंदिर निर्माण समिति के मुखिया ने स्वीकार भी कर लिया कि हां डाका पड़ा।
उसके बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी भरे मंच से इस महालूट को छिपाने का प्रयास कर रहे, इस महालूट का खुलासा करने वालों के खिलाफ अप्रत्यक्ष रूप से कार्यवाही की धमकी दे रहे।
महोदय को शायद ये पता नहीं कि धमकियों से कोई चूहा भी नहीं डरता, चुनाव सर पर हैं, जनता के बीच जाओगे तो जनता सवाल करेगी, वहां अपनी कार्यवाहियों का जवाब देते रहना, जनता पूछेगी कि भगवान राम के घर में कथित भगवाधारी के राज में, दिशा निर्देशन में डाका कैसे पड़ा? तब जवाब देना जनता को, क्योंकि जनता भी जानती है कि इस डाके के खुद साझेदार हैं कथित महोदय।
भगवा के पीछे की सारी सच्चाई देश के सामने है।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः19.06.2026
श्री महर्षि राम द्विवेदी ‘‘राम दूबे‘‘ सदस्य राज्य कार्यकारिणी समाजवादी पार्टी उ0प्र0, निवासी अयोध्या को सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के नेताओं के खिलाफ अशोभनीय बातें लिखने के कारण श्री अरविन्द कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी समाजवादी पार्टी उ0प्र0 द्वारा पदमुक्त करते हुए समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया गया है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः19.06.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या महापापियों के लिए कुरुक्षेत्र साबित होगी। यहीं भाजपाई राजनीति का आरंभ हुआ था, यहीं अंत भी होगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में चढ़ावे-चंदे-दान-शिला चोरी’ की घटना के बाद से यहाँ आनेवाले दर्शनार्थियों की संख्या पर नकारात्मक असर पड़ा है। लोगों की आस्थाएँ खंडित हुई हैं। इसका सीधा असर अयोध्या के स्थानीय काम-कारोबार और आम आदमी की आमदनी पर पड़ा है। सरकार की गलती का खामियाजा जनता क्यों भुगते।
उन्होंने कहा कि अयोध्या और आस-पास के सभी क्षेत्रों में भयंकर आक्रोश पनप रहा है। इस पावन सनातनी तीर्थ की शुचिता जिन भाजपाइयों और उनके संगी-साथियों की वजह से कलुषित हुई है, वो अपना कारनामा करके सदैव की तरह भूमिगत हो गये हैं। अस्पष्टता के कारण वातावरण और भी शंकापूर्ण व तनावपूर्ण हो गया है। स्थानीय लोग मंदिर जाने से भी घबरा रहे हैं कि कहीं उनको ही जाँच के नाम पर फँसा न दिया जाए। श्रद्धालुओं में एक अज्ञात भय व्याप्त हो गया है। जाँच कहाँ तक पहुँची इसकी डेली ब्रीफिंग होनी चाहिए क्योंकि भाजपा सरकार में हो रहे ‘चतुर्दिक महा-भ्रष्टाचार’ के कारण जनता का अब एसआईटी पर रत्ती भर भी विश्वास नहीं है।
मथुरा से भी आई धांधली की खबर बेहद गंभीर है, उसकी भी उच्च स्तरीय विश्वसनीय जाँच हो।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः19.06.2026
साढ़े चार सौ वर्षों तक पुर्तगाल के क्रूर दमनचक्र में पिस रहे गोवा की मुक्ति का पहला आवाह्न 18 जून 1946 में समाजवादी नेता डॉ. राममनोहर लोहिया ने किया था। अंततः 19 दिसम्बर 1961 को गोवा आजाद हुआ। पूरा देश 18 जून को गोवा मुक्ति संग्राम के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करता है। समाजवादी नेतृत्व का गोवा से पुराना रिश्ता भी रहा है। समाजवादी भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भी अग्रणी भूमिका में रहे हैं। आज हम गोवा मुक्ति दिवस के साथ स्वतंत्रता सेनानियों का भी नमन करते हैं।
वर्ष 2023 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने गोवा लिबरेशन डे पर 18 से 22 दिसम्बर तक पांच दिवसीय गोवा यात्रा वहां के गांधीवादी संस्थान पीसफुल सोसायटी के संस्थापक श्री कुमार कलानंद मणि के निमंत्रण पर की थी। गोवा आंदोलन से सम्बन्धित पवित्र स्थलों पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित करने का यहां सौभाग्य मिला।
राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी आंदोलन के महानायक डॉ. राम मनोहर लोहिया को गोवा आंदोलन के दौरान अगोड़ा सेंट्रल जेल में जिस बैरक में गिरफ्तार कर रखा गया था वहां उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित है। दक्षिण गोवा में मड़गांव सेंट्रल स्क्वायर से 18 जून 1946 को गिरफ्तार कर उन्हें अगोड़ा जेल में बंदी बनाकर रखा गया था। यहां जेल हेरिटेज ब्लाक में बंदी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची में लोहिया जी का नाम भी अंकित है। इन स्थानों पर जाकर राजेन्द्र चौधरी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिला। जहां आज मडगांव के लोहिया मैदान में डॉ. लोहिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। यहा से बड़ी जनसभा को सम्बोधित करते हुए डॉ. लोहिया को 18 जून 1946 को गिरफ्तार किया गया था। यहां प्रतिमा के समीप भारतीय संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखनीय शिलापट्ट तथा मनोहर राय सरदेसाई की डॉ. लोहिया पर 18 जून से सम्बन्धित मार्मिक कविता पढ़कर मन अतीत के गौरवशाली दिनों की याद करने लगता है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव गोवा मुक्ति संग्राम के इस रोमांचक वृत्तांत से पूरी तरह परिचित है। उनका कहना है कि समाजवादियों ने तनी हुई बन्दूक के सामने अपने हक की लड़ाई लड़ने का सबक श्रद्धेय डॉ. लोहिया जी से सीखा, जिन्होंने 18 जून 1946 के दिन गोवा में सविनय अवज्ञा के माध्यम से आजादी की अलख जगाई थी।
श्री अखिलेश यादव डॉ. राममनोहर लोहिया के इसी रास्ते पर चल रहे हैं जो अन्याय के प्रतिकार, लोकतंत्र को बचाने तथा वंचितों को अधिकार दिलाने का रास्ता है। समाजवादी पार्टी लोहिया जी की विरासत को आगे बढ़ाने को प्रतिबद्ध है।
स्मरणीय है, वर्ष 1498 में वास्को डि गामा केरल के कालीकट तट पर पहुंचने वाले प्रथम पुर्तमाली नाविक थे वर्ष 1570 में अल्बुकर्क ने पुर्तगाली सेना के साथ गोवा पर कब्जा कर लिया। 450 वर्षों तक पुर्तगाली गोवा पर अपना दमनकारी शासन चलाते रहे। अपने एक गोवा के मित्र के घर विश्राम के लिए गए लोहिया जी ने जब गोवा में नागरिक अधिकारों का हनन देखा तो उन्हांेने बगावत का बिगुल बजा दिया। उनकी गिरफ्तारी से जनाक्रोश सड़कों पर उतर आया। समाजवादी नेता श्री मधु लिमये को भी इस मुक्ति आंदोलन में भारी यातनाएं सहनी पड़ी थी। 15 अगस्त 1955 को कोच्चि से 5 हजार लोगों ने गोवा कूच किया तो निहत्थे लोगों पर पुलिस की गोलियों से 30 लोग शहीद हो गए। अंततः 19 दिसम्बर 1961 को भारतीय सेना की पहल पर पुर्तगाली कुशासन का अंत हुआ, गोवा को सदियों की दासता से मुक्ति और स्वतंत्रता की हवा में श्वांस लेने का ऐतिहासिक अवसर मिला था, जिसका श्रेय डॉ. लोहिया की पहल से ही सम्भव हो सका।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
गर्मी में भ्रष्टाचार के झरने में आपका स्वागत है
बताएं की जल जीवन मिशन के भ्रष्टाचार की टंकी से होकर किस पाइपलाइन के जरिए से भ्रष्टाचार का माल पांच कालिदास तक पहुंचा है?
क्योंकि 9 साल में उत्तर प्रदेश में भयंकर भ्रष्टाचार के जनक, निर्माता निर्देशक खुद मुख्यमंत्री जी हैं