झारखंड में JPSC पर भरोसा लगातार कमजोर पड़ता दिख रहा है।
14वीं JPSC Combined Civil Services की Mains परीक्षा, जो 25 से 27 जुलाई के बीच आयोजित होनी थी, उसे अचानक स्थगित कर दिया गया। आयोग ने वजह सिर्फ "अपरिहार्य परिस्थितियां" बताई, लेकिन न कोई स्पष्ट कारण बताया गया और न ही नई परीक्षा तिथि घोषित की गई।
इसके विरोध में 29 जुलाई को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट चौक तक हजारों अभ्यर्थियों ने शांतिपूर्ण मार्च निकाला। छात्रों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाकर अपनी बात रखी और एक ही मांग दोहराई—14वीं JPSC प्रीलिम्स परीक्षा रद्द कर पारदर्शी तरीके से दोबारा आयोजित की जाए।
विरोध यहीं नहीं रुका। 1 अगस्त तक छात्रों का सत्याग्रह लगातार पांचवें दिन में प्रवेश कर चुका है। अभ्यर्थी अब भी अपनी मांगों पर डटे हैं और उनका कहना है कि जब तक निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया का भरोसा नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।
कांवड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया।
कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों को पीछे से आ रही एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।