झारखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू हो चुका है। आज हेमन्त जी के साथ मैंने भी अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
मतदाता सूची में आपका नाम केवल एक पहचान नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने की आपकी भागीदारी है। इसलिए झारखंड के सभी पात्र मतदाताओं से आग्रह है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म अवश्य भरें।
आप स्वयं भी जागरूक बनें और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। एक-एक जिम्मेदार कदम, मजबूत लोकतंत्र की ओर।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ एवं जोहार।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें, ताकि आप निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहें।
@yadavakhilesh
झारखण्ड के नव नियुक्त सभी राज्य सूचना आयुक्तों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ एवं जोहार।
हमें विश्वास है कि आप सभी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करते हुए आमजन के अधिकारों और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
अग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आज़ादी का पहला बिगुल फूंकने वाले अमर शहीद सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव और वीरांगना फुलो-झानो को हूल दिवस पर शत्-शत् नमन।
जल, जंगल, ज़मीन की रक्षा के लिए उनके बलिदान और संघर्ष की गाथा सदैव हमें अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देती रहेगी।
हूल जोहार।
आज हूल दिवस के अवसर पर राँची के मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू उद्यान में हेमन्त जी के साथ हूल विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
30 जून 1855 को भोगनाडीह की धरती से उठी हूल की हुंकार केवल अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध एक विद्रोह नहीं थी, बल्कि जल, जंगल, जमीन, अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा का ऐतिहासिक उद्घोष थी। संताल समाज ने अन्याय और शोषण के विरुद्ध जिस साहस और संगठन के साथ संघर्ष किया, उसने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और नई चेतना दी। यही कारण है कि हूल को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के शुरुआती और सबसे प्रेरणादायक जनआंदोलनों में गिना जाता है।
हमारे लिए हूल केवल अतीत की स्मृति नहीं बल्कि अपनी पहचान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा का जीवंत संदेश है। यह हमें सिखाता है कि अन्याय के सामने कभी झुकना नहीं है और न्याय, समानता तथा सम्मान के लिए सदैव एकजुट होकर खड़ा रहना है। अमर शहीद सिदो-कान्हू, चाँद-भैरव, फूलो-झानो सहित हूल आंदोलन के सभी वीर-वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान सदैव हमारी प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
हूल जोहार।
जोहार झारखण्ड।
झारखण्ड…
जहाँ प्रकृति हर मोड़ पर अपना अनुपम सौंदर्य बिखेरती है,
नदियाँ गुनगुनाती हैं, झरने सुर छेड़ते हैं और हर दिशा प्रकृति के अनमोल वैभव की गवाही देती है।
यही है हमारा सोना झारखण्ड।
@VisitJharkhand
Delighted to be part of the MAGIS Award Ceremony organized by the Ranchi Jesuit Society, where the hard work and achievements of young students were celebrated.
It was inspiring to witness the dedication of students, the commitment of teachers and the unwavering support of parents behind every success story. Such initiatives encourage countless young minds to dream bigger and strive higher.
Heartiest congratulations to all the awardees. Wishing each one of you continued success and a bright future ahead.
आज हेमन्त जी के साथ रांची जिले स्थित जोन्हा फ़ॉल जाने का अवसर मिला।
प्रकृति की मनमोहक वादियों के बीच कुछ सुकून के पल बिताए, स्थानीय फलों का स्वाद लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी हुई।
जोन्हा फ़ॉल की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।आप सभी जरूर आयें और झारखण्ड की इस अनमोल धरोहर का अनुभव करें ।
जोहार।
@VisitJharkhand
मुहर्रम के अवसर पर हज़रत इमाम हुसैन साहब की शहादत को भावपूर्ण नमन। उनका त्याग हमें हर परिस्थिति में सत्य के मार्ग पर चलने, अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाने और प्रेम, शांति व भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री बैद्यनाथ राम जी को माननीय राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं जोहार।
हम सभी को विश्वास है कि आप उच्च सदन में झारखण्ड की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त करेंगे।
आपका यह नया दायित्व जनसेवा के आपके संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करे, यही शुभकामना है।
जय भीम!
जय झारखण्ड !
केंद्र सरकार द्वारा स्व बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना केवल हमारे परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि झारखण्ड, आदिवासी समाज, दलितों, पिछड़ों, वंचितों और देशभर के उन करोड़ों लोगों के लिए सम्मान का विषय है, जिनके अधिकारों, अस्मिता और सम्मान की लड़ाई उन्होंने जीवनभर लड़ी। इस सम्मान के लिए मैं माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का भी हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ।
बाबा ने अपना संपूर्ण जीवन जल, जंगल, जमीन और पहचान की रक्षा के संघर्ष को समर्पित किया। उन्होंने सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज़ को बुलंद करने का कार्य किया।
वे सम्मान और आयोजनों से दूर रहकर भी करोड़ों लोगों के जीवन में संघर्ष, स्वाभिमान और आशा की प्रेरणा बने रहे। इसलिए हम इस सम्मान को केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि बाबा के विचारों, संघर्षों और योगदान को मिली राष्ट्रीय मान्यता के रूप में देखते हैं।
यह सम्मान उनके चाहने वालों को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देगा। साथ ही देश को भी यह अवसर देगा कि वह भारत के सच्चे रत्न, दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन जी के संघर्ष, उनके विचारों और उनके योगदान को और गहराई से समझ सके। जितना उन्हें समझने का प्रयास किया जाएगा, उनका व्यक्तित्व उतना ही विराट और प्रेरणादायी दिखाई देगा।
जोहार।
@HemantSorenJMM@rashtrapatibhvn@JmmJharkhand
झारखण्ड सरकार में कैबिनेट मंत्री, बहन दीपिका पांडेय सिंह जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करती हूँ।
@DipikaPS
एक पिता केवल परिवार के मुखिया नहीं होते,
वे वह विश्वास होते हैं जो हर कठिन राह को आसान बना देता है। जीवन की हर चुनौती में उनका अनुभव और मार्गदर्शन हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
फादर्स डे के अवसर पर सभी पिताओं को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
आपका योगदान अनमोल है।
भारत की माननीय राष्ट्रपति आदरणीया द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं जोहार।
आपका जीवन, संघर्ष और सेवा भाव देश की बेटियों, महिलाओं तथा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना करती हूँ।
@rashtrapatibhvn
आज हेमन्त जी के साथ शिरडी साईं बाबा मंदिर में साई बाबा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
साई बाबा से समस्त झारखण्डवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की। बाबा का आशीर्वाद हम सभी पर सदा बना रहे और झारखण्ड निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर हो, यही प्रार्थना करती हूँ।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करती हूँ।
रांची स्थित हमारे आवास के पेड़ों के आम!
राज्य के लगभग सभी जिलों में आम की बागवानी का विस्तार हुआ है और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है।
बिरसा हरित ग्राम योजना ने हजारों किसानों, खासकर हमारी मईयां को फलदार बागवानी से जोड़कर न केवल फलदार पेड़ों की संख्या को बढ़ाया है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान की है। आज लाखों किसान बड़े पैमाने पर आम और फलदार पेड़ों की खेती कर सशक्त बन रहे हैं और झारखण्ड के आम देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहे हैं।
आंगनबाड़ी केंद्र हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की पहली पाठशाला हैं, जहाँ शिक्षा, पोषण और संस्कार की मजबूत नींव रखी जाती है।
आज विधानसभा क्षेत्र में HDFC Bank के CSR के तहत विकसित किए गए 40 आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों को जनता को समर्पित करने का अवसर मिला। इन केंद्रों के माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षण वातावरण, पोषण सुविधाएं एवं समग्र विकास के अवसर प्राप्त होंगे।
अबुआ सरकार की सोच है, बच्चों में किया गया निवेश ही समाज और राष्ट्र के भविष्य का सबसे मजबूत निवेश होता है।
आज अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खावा पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत निर्मित सड़क एवं पुल का उद्घाटन करने का अवसर मिला।
लगभग ₹2.86 करोड़ की लागत से निर्मित यह पुल एवं सड़क क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा। खावा एवं आसपास के गांवों के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
हमारा संकल्प है कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क, पुल एवं आधारभूत सुविधाएं पहुंचें, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित हो सके।