हेलो @bulandshahrpol 🖐️🚨
24 घंटे से ज्यादा हो गए "बाबा साहब अंबेडकर जी" पर अभी टिप्पणी करने वाले "सागर अहेरिया" पर क्या कार्यवाही हुई कृपया अवगत कराए !!
आरोपी का मोबाइल नंबर आपको मैसेज में भेज दिया गया है !!
बिहार के जमुई में एक नाबालिग छात्रा और उसके मित्र के साथ छेड़खानी एवं अभद्र व्यवहार की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। आरोपियों द्वारा इस अमानवीय कृत्य का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना बिहार के उस जंगलराज का उदाहरण है, जहां अपराधी बेखौफ हैं और कानून का कोई भय दिखाई नहीं देता।
@officecmbihar आरोपियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी घटना को अंजाम देने के बारे में सोचने से पहले कानून के डर को महसूस करे। साथ ही, पीड़ित नाबालिगों की सुरक्षा, गरिमा और निजता सुनिश्चित की जाए।
काफी देर से यह वीडियो ढूंढ रहा था, अब जाकर मिली👇🏻
जब मैं @BhimArmyChief के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की बात करता हूं तो कुछ विरोधी लोग हंसते हैं। ये तस्वीरें ध्यान से देखो, आज #बस्ती के रूधौली में हुई चन्द्रशेखर आजाद की रैली की हैं
वो यूपी में जहां-जहां रैलियां कर रहे हैं वहां भीड़ रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। कोई नेता बिना सरकारी तंत्र के इतनी भीड़ नहीं जुटा सकता। इसी से चन्द्रशेखर आजाद के चेहरे की ताकत का अंदाजा लगा लो
IIT-Bombay के बीटेक (एनर्जी साइंस) द्वितीय वर्ष के दलित छात्र साहिल वाकोड़े की असामयिक मृत्यु ने देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों की सुरक्षा, सम्मान और संस्थागत जवाबदेही को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
साहिल जी की आत्महत्या के अगले दिन कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी बयान में परीक्षा के दौरान उनके पास मोबाइल फोन मिलने की बात कही गई। लेकिन साहिल की मृत्यु के अगले दिन प्रशासन द्वारा यह बयान जारी किया जाना और पूरे मामले को मुख्य रूप से मोबाइल मिलने की घटना से जोड़ना कई गंभीर सवाल खड़े करता है और मामले को लेकर संदेह को और गहरा करता है। यह भी महत्वपूर्ण है कि परीक्षा कक्ष में साहिल जी के आसपास अन्य परीक्षार्थी मौजूद थे, लेकिन अभी तक उनमें से किसी अन्य परीक्षार्थी द्वारा उनके पास मोबाइल फोन होने की बात कहे जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।
वहीं, कॉलेज प्रशासन के नियमानुसार, यदि परीक्षा के दौरान किसी परीक्षार्थी के पास मोबाइल फोन या अन्य प्रतिबंधित सामग्री मिलती है, तो संबंधित सामग्री जब्त कर परीक्षार्थी को नई उत्तरपुस्तिका देकर परीक्षा पूरी कराई जाती है और आगे की कार्रवाई के लिए मामला कमेटी के सामने रखा जाता है।
साहिल के परिजनों और साथी छात्रों का कहना है कि उन्हें प्रोफेसर द्वारा परीक्षा कक्ष से बाहर ले जाकर धमकाया गया और एक वर्ष के लिए निलंबित करने की बात कही गई। परिवार ने उनके साथ पहले भी जातिगत भेदभाव और संस्थागत प्रताड़ना किए जाने की भी बात कही है।
18 सितंबर की शाम करीब 6 बजे साहिल ने आत्महत्या कर ली। इसके कुछ ही समय बाद @iitbombay के छात्र इस घटना से चिंतित होकर कैंपस में एकत्र हुए और कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद से छात्र धरने पर बैठे हुए हैं। धरने पर बैठे छात्रों ने अपनी प्रमुख मांगों में IIT के निदेशक और डीन (छात्र मामले) के इस्तीफे, साहिल जी के परिवार को मुआवजा, IIT प्रशासन की सहमति से प्रोफेसर दुल्ला के खिलाफ FIR दर्ज करने, प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने और सभी छात्रों के साथ ओपन हाउस बैठक आयोजित करने की मांग रखी है।
हम @EduMinOfIndia से मांग करते हैं कि घटनाक्रम से जुड़े सभी CCTV फुटेज, परीक्षा संबंधी रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों को तत्काल सुरक्षित किया जाए। सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएं और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए। जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई हो।
देश के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों के साथ जातिगत भेदभाव, अपमान या किसी भी प्रकार की संस्थागत प्रताड़ना की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। छात्रों की शिकायतों और सुरक्षा से जुड़े मामलों में संस्थानों की जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इस दुःख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएँ साहिल के शोकाकुल माता-पिता और पूरे परिवार के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दे।
#JusticeForSahilWakode
आज जिला बस्ती की रुधौली विधानसभा में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच।
जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली बस्ती की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन।
आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल!
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
#सम्पूर्ण_भागीदारी_आंदोलन
#24_सितंबर_चलो_जंतर_मंतर
यही है भाजपा का दलित सम्मान?
10 सितंबर की रात दिल्ली के कंझावला में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भाई सुनील कुमार वाल्मीकि जी के साथ भाजपा विधायक द्वारा की गई बर्बर मारपीट बेहद पीड़ादायक ,गंभीर और शर्मनाक है।
भाई सुनील कुमार वाल्मीकि जी का कहना है कि उनके साथ पूरी रात बर्बरता की गई तथा घटना के बारे में बाहर बोलने पर उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
4 दिन बीत गए, न FIR दर्ज हुई और न भाजपा ने अपने विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई की। जब अपनी ही पार्टी के दलित मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट के मामले में न्याय नहीं मिल रहा, तो भाजपा किस मुंह से दलित सम्मान की बात करती है?
हम @DelhiGovDigital से मांग करते हैं कि शिकायत पर तत्काल FIR दर्ज की जाए, SC/ST Act सहित अन्य उचित धाराओं में निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही भाजपा अपने विधायक की भूमिका पर जवाब दे।
दलितों के सम्मान का ढोंग नहीं, न्याय चाहिए। सत्ता का संरक्षण नहीं, कानून का राज चाहिए।
चन्द्रशेखर आजाद के विषय में मनुवादी मीडिया द्वारा यह भ्रम फैलाकर उन्हें सीमित करने का प्रयास किया जाता है कि वो पश्चिमी यूपी के दलित बाहुल्य क्षेत्र में ही अपना प्रभाव रखते हैं⚠️
परंतु सीतापुर से @BhimArmyChief की रैली से आयीं ये तस्वीरें चीख-चीखकर यह बयां कर रही हैं कि यूपी के हर कोने में चन्द्रशेखर आजाद की लहर चल रही है
सीमित संसाधन, बिना किसी सरकारी तंत्र व बिना प्रशासनिक सहयोग के इस स्तर का जनसैलाब उमड़ना बता रहा है कि 2027 में कुछ तो बड़ा होने वाला है..!!
SC/ST एक्ट उस व्यक्ति पर लगता है जो वास्तव में अपराध करता है। जो अपराध नहीं करता, उस पर SC/ST एक्ट नहीं लगता। इसके दुरुपयोग की बात करने वाले यह भी समझें कि कमजोर और वंचित समाज के लोग इसका दुरुपयोग करने की स्थिति में नहीं हैं—क्योंकि कभी यही समाज थाने जाने से भी डरता था।
लेकिन अब हालात बदले हैं। भीम आर्मी भारत एकता मिशन जैसे संगठनों ने समाज के अंदर इतना आत्मविश्वास पैदा किया है कि लोग DM, SHO, CO, SP और दरोगा के सामने आँख में आँख डालकर सवाल कर सकते हैं—जब आपके रहते अपराध हुआ है तो FIR क्यों नहीं लिखी जा रही? कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?
अगर न्याय नहीं मिलेगा, तो अन्याय के खिलाफ आंदोलन होगा।
कभी लोग नेताओं से कहते थे—“मुझे न्याय दिलाओ, हमारी मदद करो।” जवाब मिलता था—“हमारी सरकार नहीं है।”
लेकिन सवाल है—सरकार नहीं होगी तो क्या समाज को मरने के लिए छोड़ दिया जाएगा?
नहीं!
अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे और अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे।
__ सांसद चंद्रशेखर आजाद जी,
गिरफ्तारी तक रिपोस्ट न रुके✊🚨
महोदय @jaunpurpolice कृपया कार्यवाही हेतु प्रेषित !!
अभियुक्त का नाम: अभय तिवारी
गांव: पाली
थाना:- बरसठी (जौनपुर)
महोदय उक्त अभियुक्त के द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर "बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी" पर अभद्र/अपमानजनक टिप्पणी किया गया है, जो बेहद निन्दनीय कृत्य है और बर्दाश्त योग्य नहीं है !!
इस तरह का कृत्य न कि "महापुरूषों" के सम्मान के साथ खिलवाड़ है,बल्कि सामाजिक माहौल को खराब कर दंगे करवाने जैसा है !!
@IgRangeVaranasi जी तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी करे जिससे सामाजिक शाहौर्द बना रहे !!
Requesting to:- @adgzonevaranasi@IgRangeVaranasi@Uppolice Arrest Him ASAP 🖐️🤬
कुछ छर्रों को गलतफहमी है कि दलितों को आपस में लड़ाने में सफल हो जाएंगे। बेवजह दलितों के खिलाफ जातीय विद्वेष फैलाओगे तो समाज उसे हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगा।
जो लोग कल तक वाल्मीकि समाज को अपमानित करके भड़का रहे थे, अब वह भड़क गए तो कांप काहें रहे हो?
मा० सांसद चन्द्र शेखर आजाद जी के काफ़िले पर बाराबंकी में हुए हमले के विरोध में ज्ञापन देने पहुँचे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरता से मारपीट की है।
वर्दी की आड़ में हुई यह गुंडई साबित करती है कि सांसद जी पर हुए हमले में अपराधियों को पुलिस और अधिकारियों का पूरा संरक्षण प्राप्त था।
ज्यादा कुछ तो नहीं लेकिन, @DrRohinighavari फिल्टर बहुत लगाती है।
चंद्रशेखर आज़ाद का कुछ खुलासा हो न हो, लेकिन रोहिणी के इंडिया आने से एक बात तो साफ़ हो गई—
बहन, फ़िल्टर थोड़ा कम इस्तेमाल करो। 😂
@BhimArmyChief