इसलिए बहन जी इनको दोगला बोलती है इनके नेता को दोगला बोलती हैं क्यों क्योंकि यह हमेशा झूठ फैलाते हैं।
यह लिखा है कि किसी पार्टी से गठबंधन किसके दबाव में नहीं करती?
अरे मूर्ख 2019 में गठबंधन सपा से हुआ था तब दबाव नहीं था,
पिछले चुनाव में बिहार में AIMIM से गठबंधन हुआ और अन्य पार्टियों से तब दबाव नहीं था,
पंजाब में पिछले चुनाव में अकाली दल से गठबंधन था तब दबाव नहीं था,
कब तक झूठ फैलाते रहोगे जनता समझ गई है तुम लोग झूठे लोगों जनता को ठगने का काम करते हो,
समाजवादी को वोट देना मतलब भारतीय जनता पार्टी को वोट देना?
कल फतेहपुर सीकरी में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया जहाँ समाज के भटके हुए लोगों ने पुनः भीम आर्मी (ASP) छोड़ अपने पुराने और असली घर यानी बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
समाज के लोगों को हो सके जितनी जल्दी अपने घर बसपा में वापसी कर लेना चाहिए क्योंकि आपके उत्थान के लिए इससे बेहतर कोई विकल्प हो ही नहीं सकता।
3 साल पहले कांग्रेस ने एक ख्वाब देखा था आज जाकर पूरा हुआ है।
तब 7-8 दिग्गज नेता होते थे जो लीड कर सकते थे, नाराज़ हो सकते थे।
आज सब खत्म या सहमे हुए हैं,कांग्रेस का कंट्रोल लगभग पूरा हो चुका है।
इसमें अच्छा बुरा कुछ नहीं है, सहयोगी मतलब बेचारा हो चुका है।
आइए थोड़ा सच्चाई भ्रांति कुमार का भी समझ लीजिए इनका नाम क्रांति कुमार है लेकिन काम करते हैं भ्रम फैलाने वाला इसीलिए आज से इनका नाम भ्रांति कुमार।
खासकर कर बहुजन समाज पार्टी के खिलाफ मुस्लिम समाज में भ्रम फैलाने का काम करते हैं कैसे मीठा जहर दिया जाता है इनसे सीखिए,
बसपा अभी 7 टिकट फाइनल की है उसमें से तीन मुसलमान प्रत्याशित घोषित किए हैं लगभग 40% लेकिन भ्रांति कुमार क्या भ्रम फैला रहे हैं कि बसपा मुसलमान को अलग कर रही है,
जो पार्टी 40% की भागीदारी अभी दे दी है पूरे 403 विधानसभा में देखिएगा 70-80 प्रत्याशी मुस्लिम समाज के होंगे और यह लोग दिखावा कर रहे हैं झूठ बोल रहे हैं कि बहुजन समाज पार्टी मुस्लिम समाज को अलग कर रही है यह षड्यंत्र है इनके आका द्वारा कहा जाता है कि आप बहुत आराम से बसपा को बदनाम करें और यह लोग लग जाते हैं,
तो मुस्लिम समाज के भाइयों इस भ्रांति कुमार के भ्रम में मत आना यकीन ना हो तो आप प्रत्याशियों के नाम देख लो नीचे लिखा हूं 👇
बहुजन समाज पार्टी ने घोषित किए अब तक के 7 विधानसभा प्रत्याशी..
घोषित बसपा प्रत्याशी (क्रमानुसार):
1️⃣ जुल्फिकार अहमद — शाहगंज विधानसभा, जनपद जौनपुर
2️⃣ कविता देवी — पुरकाजी विधानसभा, जनपद मुजफ्फरनगर
3️⃣ विपिन दीवान — हापुड़ विधानसभा, जनपद हापुड़
4️⃣ आशीष पांडेय — माधौगढ़ विधानसभा, जनपद जालौन
5️⃣ विनोद मिश्रा — मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा, जनपद जौनपुर
6️⃣ फ़िरोज़ आफताब — सहारनपुर देहात विधानसभा, जनपद सहारनपुर
7️⃣ अबुल कैस आज़मी — दीदारगंज विधानसभा, जनपद आज़मगढ़
अयोध्या जिले की बीकापुर विधानसभा से पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू की वापसी हुई है।
बबलू बीकापुर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। बबलू पर रीता बहुगुणा जोशी के घर जलाने का आरोप था।
बबलू की वापसी बता रही है मायावती इस बार सबको चौकाने वाली है मायावती जिन नेताओं का नाम सुनने को तैयार नहीं थी अब उनकी पार्टी में वापसी कराई जा रही है
सूत्रों बताते है कई पुराने दिग्गज जो कि इस समय महत्वपूर्ण पदों पर हैं वापसी के लिए जुगत लगा रहे हैं
आगामी 2 महीने में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव बसपा बनाम भाजपा होता दिखाई देगा
वोट हमारा राज तुम्हारा, नहीं चलेगा -नहीं चलेगा.
बीएसपी ने तो इस नारे के साथ बहुजन समाज को जागरूक किया. लेकिन वही बहुजन समाज बीएसपी को मजबूत करने के बजाय बीएसपी के खिलाफ नए-नए दल और संगठन बनाकर वोटों का बिखराव करने में लगा हुआ है.
बसपा ने मजबूत सीटों पर टिकट फ़ाइनल कर दिए हैं। जल्दी ही घोषणा हो जाएगी
इस बार बहनजी उम्मीदवारों के चयन पर ठोक बजा कर फैसला कर रही है। मजबूत जातीय समीकरण देख कर टिकट दिया जा रहा हैं
कॉर्डिनेटर को साफ़ साफ़ निर्देश है डमी उम्मीदवार देने की कोशिश की तो ठीक नहीं होगा
बहनजी अपने पुराने नेटवर्क से खुद कैंडिडेट की जांच करवा रही है
कल लखनऊ में एक पत्रकार ने कहा अखिलेश जी नजर इस समय बहनजी के दफ्तर पर हैं।
बसपा में टिकट होता देख सपा से 100 टिकट फ़ाइनल होने की खबरें आ रही है।
सपा बीट के एक पत्रकार ने बतया अखिलेश के यहां नंबर बढ़वाने के लिए कुछ दरबारी पानी पी पी कर बहनजी को कोस रहे हैं
जो सपा कल तक भाजपा से लड़ रही थी आज एक विधायक और जीरो सांसद वाली पार्टी के ख़िलाफ़ वोट कटवा होने का नरेटिव सेट कर रही है
अखिलेश यादव ने दिल्ली में कांग्रेस के ख़िलाफ़ अरविंद केजरीवाल के लिए प्रचार किया था।
अखिलेश यादव ने जम्मू कश्मीर में अब्दुल्ला और कौंग्रेस के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ा था
झारखंड में हेमंत सोरेन और कौंग्रेस के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ा।
यूपी में अखिलेश चाहते हैं कौंग्रेस अपना हिस्सा छोड़कर सपा की बंधूवा हो जाए
2027 में अखिलेश यादव पंजाब में किसके लिए प्रचार करेंगे? कौंग्रेस या आप!
दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में जान गँवाने वाले हर व्यक्ति और उनके परिवार के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं है। जिन्होंने अपनों को खोया, उनके दुख की कोई भरपाई नहीं लेकिन इतना ज़रूर है कि वे इस घड़ी में अकेले नहीं हैं। पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
मैं जानता हूँ कि कोई भी हादसा पूरी तरह रोका नहीं जा सकता। लेकिन कुछ हादसे ऐसे होते हैं जिनकी कहानी हम पहले भी सुन चुके होते हैं और यही सबसे तकलीफ़देह बात है। उपहार सिनेमा से लेकर आज तक, दिल्ली ने आग से होने वाली मौतों का यह सिलसिला बार-बार झेला है। हर बार वही सवाल उठते हैं, और हर बार जवाब अधूरे रह जाते हैं।
ईमानदारी से कहूँ तो इन घटनाओं की ज़िम्मेदारी किसी एक पार्टी पर नहीं डाली जा सकती। दिल्ली में बारी-बारी से कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने सरकार चलाई है, नगर निगम भी इनके पास रहा है और फिर भी फायर सेफ्टी के बुनियादी नियम लागू करना किसी की प्राथमिकता नहीं बन सका। बिना मंज़ूरी के रेस्टोरेंट चलते रहे, अनाधिकृत निर्माण होते रहे, और जिनकी ज़िम्मेदारी निगरानी की थी, वे कहीं और देखते रहे। यह सिर्फ़ प्रशासन की चूक नहीं है यह उस भरोसे की चूक है जो हर नागरिक अपनी सरकार से करता है।
दिल्ली के लोग सिर्फ़ फ़रियाद नहीं कर रहे वे यह माँग रहे हैं कि अगली बार किसी और परिवार को इस त्रासदी को ना झेलना पड़े। यह माँग बहुत बड़ी नहीं है। यह वही बुनियादी माँग है जिसका हर लोकतंत्र अपने नागरिकों से वादा करता है।
हम मिलकर इसे बदल सकते हैं,पार्टी से ऊपर उठकर, चुनाव से ऊपर उठकर। यही उन परिवारों के प्रति सच्ची संवेदना होगी जिन्होंने आज अपनों को खोया है।
हाईस्कूल टॉपर एवं बसपा के स्टार प्रचारक रहे स्वर्गीय यशपाल गौतम जी की सुपुत्री ईति गौतम को उनकी शानदार शैक्षिक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उनका उत्साहवर्धन किया जाना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का विषय है। ईति की यह सफलता साबित करती है कि मेहनत लगन और शिक्षा के बल पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
उनकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष (पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व सांसद लोकसभा-राज्यसभा उ.प्र) मा.बहन कु. मायावती जी द्वारा किया गया आज दिनांक 02-06-2026 का महत्वपूर्ण ट्वीट।
यूपी के जिला मेरठ की सरधना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिरोड़ी की लगभग 17 वर्षीय बेटी एंव राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की बदमाशों द्वारा की गई हत्या की खबर अत्यंत दुःखद एंव चिंताजनक है। यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है। सरकार इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करे, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो।
कोचिंग से नौकरी लगेगी यह मानसिक बीमारी है और मूर्खता वाली बात।
मेरा 2012 तक फाइनल तरीके से 11 सरकारी विभाग में अंतिम रूप से सेलेक्शन हो गया था अथार्त 12 सरकारी विभाग से offer of appointment लैटर प्राप्त किए।
मेने पूरी जिंदगी किसी कोचिंग सेंटर में नही गुजारे। एक कोचिंग सेंटर में गया, वँहा 3 दिन में समझ गया कि इससे अच्छा में ही पढा सकता हूँ।
फिर दुबारा नही गया। उंसके बाद सिर्फ 3 महीने कक्षा 8 से लेकर 12 वी तक की किताबो को बहुत अच्छी तरह पढा। विशेष तौर से हिंदी मीडियम में अंग्रेजी विषय की ग्रामर की किताब को पढा और अगले दो महीने कमरे में अपने आप को एक तरह से बन्द करके पढाई करी।
उंसके बाद मेरे सामने ऐसी स्तिथी आती थी कि 3 जगह एक साथ नम्बर आ गया। अब कौन सी जॉइन करु। 4 विभाग मेने बदले भी।
इसलिए कोचिंग सेंटर चाहे वो खान का हो या किसी अन्य का। इनके बिना भी आप नौकरी ले सकते है।
विकास कुमार जाटव
देख लो चमचों👇
पिंटू यादव बिहार के बसपा विधायक ने क्या कहा?
पिंटू यादव ने कहा उपचुनाव लड़ने के बाद बहन जी के पास गया मैं बहन जी से बोला बहन जी अब मेरे पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं है,
तो बहन जी ने बोला तुम चुनाव लड़ो पैसे की व्यवस्था मैं कर दूंगी,
अब बताओ चमचों इसपर कुछ कहना चाहोगे?
ऐसी महान शख्सियत है हमारी बहन कुमारी मायावती जी।।
बहन कु० मायावती जी पुराने नेताओं की ‘घर वापसी’ का रास्ता खोल सकती हैं।
सूत्रों के अनुसार, सपा और भाजपा में गए कई पूर्व बसपा नेता लगातार संपर्क में हैं और संगठन में वापसी की संभावनाएं तलाश रहे हैं।
यदि यह सिलसिला तेज़ हुआ तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं और विपक्ष की रणनीति पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है।
क्या बसपा एक बार फिर अपने पुराने जनाधार और अनुभवी नेतृत्व के साथ नई राजनीतिक ताकत के रूप में उभरेगी?
🐘✊💙
#BSP #MayawatiJi
90 के दशक में फौज की नौकरी छोड़कर बीएसपी जॉइन करने वाले आगरा के धाकड़ नेता विक्रम सिंह जाटव की पार्टी में पुनर्वापसी पर उन्हें हार्दिक बधाई . मेरा बहन जी से यही कहना है कि बिना किसी ठोस जांच पड़ताल के किसी भी नेता को पार्टी से न निकाला जाए. ताकि कार्यकर्ताओं का मनोबल न टूटे.
देश में न्यायप्रिय, धर्मनिर्पेक्ष एवं लोक कल्याणकारी महान शासक के रूप में प्रसिद्ध अहिल्याबाई होलकर जी की जयन्ती पर शत्-शत् नमन एवं अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित।
भारतीय इतिहास की महान शासक अहिल्याबाई होलकर जी ने अपने आदर्शों, सेवा-भाव और जनहितकारी कार्यों से समाज को नई दिशा प्रदान की। उनका जीवन नारी शक्ति, सुशासन, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा का प्रेरणा स्त्रोत है। आज उनकी जयन्ती के पावन अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं उनके अनुयायियों को शुभकामनाए।