पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत की।
@RJDforIndia की 30 वर्षों की यह प्रेरणादायी यात्रा सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद, सेवा, समर्पण, संकल्प, संघर्ष, त्याग, तपस्या और जनहित सर्वोपरि की भावना से ओत-प्रोत रही है।
आगामी 5 जुलाई को सभी जिलों में पार्टी की तीन दशकों की इस गौरवशाली यात्रा को स्मरण करते हुए नए उत्साह, ऊर्जा, नई प्रेरणा एवं सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, जनसेवा, भाईचारे और आर्थिक न्याय के संकल्प के साथ धूमधाम से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
आपका समर्थन, सहयोग, सक्रियता और समर्पण ही संगठन की शक्ति है।
“हम लड़े हैं और लड़ते रहेंगे”
"बिहार की जनता के नाम संदेश "
प्रिय साथियों,
आप सभी को राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! बिहार के करोड़ों लोगों के लिए 5 जुलाई का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि 1997 को आज ही के दिन अनेक वरिष्ठ साथियों के साथ मिलकर हमने गरीबों, शोषितों, दबे कुचले वर्गों एवं अकलियतों के हक़ों और अधिकारों की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी। यह कोई साधारण दिन नहीं है। इस दिन बिहार एवं देश की राजनीति की दशा एवं दिशा का कायापलट हुआ था।
राष्ट्रीय जनता दल द्वारा गरीबों,शोषितो एवं आम जनमानस की भलाई के लिए किये गए संघर्ष, त्याग एवं बलिदानों के बारे में अगर मैं वर्णन करुं तो शब्द भी कम पड़ जाएंगे। बिहार में व्यापत सामाजिक एवं आर्थिक असमानता और फिरकापरस्ती को नेस्तनाबूद करने के साथ-साथ एक विकसित,मजबूत, समृद्ध, खुशहाल व समतामूलक बिहार के निर्माण के लिए राजद के असंख्यक निस्वार्थ कार्यकर्ताओं एवं वोटरों ने सेवा, त्याग, बलिदान और परिश्रम की देश भर में एक अनूठी मिसाल कायम की है। पार्टी के प्रति समर्पित इन कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से ही पार्टी का विस्तार सम्भव हुआ है। यह हमारे कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और समर्पण का ही परिणाम है कि प्रतिदिन राजद और मजबूती से आगे बढ़ रही है। पार्टी का हर दौर में साथ देने वाले तमाम नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं को मैं तहे दिल से सलाम करता हूं।
राजद की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता गरीब, पीड़ित, बहिष्कृत, कमज़ोर व मजलूम तबकों की वकालत रही है। बदलते दौर में भी हमारी राजनीति मूलतः सामाजिक आर्थिक ग़ैरबराबरी और फिरकापरस्ती के खिलाफ़ रही है। हमारे विकास का मॉडल चमकते हवाई अड्डे, आलीशान मॉल और चमचमाते होटलों तक सीमित नहीं रहता बल्कि विकास के हरेक पहलू में हम समाज के गरीब एवं आखिरी व्यक्ति की भागीदारी और उसकी हिस्सेदारी के लिए संकल्पित हैं। इन मॉल, होटलों और हवाई अड्डों का निर्माण करने वाले शिल्पकारों, कामगारों, कारीगरों और इनमें काम करने वाले कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के जीवन में गुणात्मक तथा सकारात्मक परिवर्तन आए यही हमारा ध्येय है। इससे कम हमें किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।
हमने सामाजिक और राजनीतिक संरचना में व्याप्त असमानता के खिलाफ निरंतर संघर्ष कर अपने लोकतंत्र को व्यापक, समृद्ध और समावेशी बनाया है। अपनी इस यात्रा में हमने कई ऐसे मुक़ाम हासिल किये हैं जिनकी चार-पाँच दशक पूर्व कल्पना भी असंभव थी। लोहिया, जेपी, कर्पूरी और अंबेडकर के इन मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और प्रगाढ़ हुई है साथ ही हमने वो मंजिल हासिल की है जहाँ से अब आर्थिक और मनोवैज्ञानिक सबलीकरण की लड़ाई को मुकम्मल अंजाम तक ले जाना है। यह विरासत हमारी शक्ति भी है और पूँजी भी!
देश में तमाम जनवादी, प्रगतिशील, समाजवादी और लोकतान्त्रिक विचारधारा से लैस दलों पर निराशा के क्षणिक बादल छाये हैं। Compromised constitutional institutions, आक्रामक बाज़ार, वोटर ही नहीं निर्वाचित जनप्रतिनिधि खरीदने में पूंजी का असीमित उपयोग तथा दक्षिणपंथी प्रतिक्रियावादी राजनीति ने लोकतंत्र के अस्तित्व पर कई चुनौतियाँ खड़ी कर दी हैं। पिछड़ों की भागीदारी, शिक्षा और रोज़गार के अवसरों की समानता, अकलियतों के हक़ूक़,उनकी सुरक्षा,असमान विकास के मुद्दों तथा सरकार की नाकामियों को एक तथाकथित ‘हिंदुत्व के आवरण’ से ढंका जा रहा है।
साथियों, विगत कई राज्यों के चुनाव नतीजों की अगर पड़ताल करें तो मालूम होगा कि बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं को कब्जे में लेकर संविधान को दरकिनार कर तानाशाही के बल पर देश को फिर से पीछे धकेलने का प्रयास कर रही है।हमारी राजनीति हमें इस परिस्थिति को स्वीकार करने की इजाज़त नहीं देती। अतः राजद के सभी साथियों को बिना वक़्त जाया किये इस ऐेतिहासिक भूमिका के लिए तैयार होना पड़ेगा।हर कार्यकर्ता और नेता को यह समझना होगा कि हमारा दल सिर्फ ‘चुनाव लड़ने की मशीन’ नहीं है।
समर्थक समूहों और अन्य प्रगतिशील वर्गों के साथ लगातार संपर्क रखकर यह भरोसा दिलाना होगा कि राजद उनके मुद्दों और चिंताओं के लिए संसद और सड़क दोनों ही जगह लड़ने में सक्षम है। साथियों, यह लड़ाई पिछली सारी लड़ाईयों से अलग होने वाली है क्योंकि यह लड़ाई ‘असंवेदनशील सम्पन्नता’ और ‘चेतन विपन्नता’ के बीच कि लड़ाई है।यह लड़ाई ‘मज़बूत’ और ‘मजबूर’ वर्गों के बीच की है,यह लड़ाई संवैधानिक संस्थाओं के असंवैधानिक तरीकों को ख़त्म करने की है,यह संघ और कोर्पोरेट घरानों की नयी जुगलबंदी के बीच की लड़ाई है।ये हिंदुस्तान में गरीबों, किसानों और वंचितों के अस्तित्व की लड़ाई है।अतः छोटी-मोटी चिंताओं और मतभेदों को ताक पर रखकर इस लड़ाई को मुकम्मल अंजाम तक ले जाने के लिए मिलकर लड़ना होगा।
लालू जी सूरज हैं हमारे
हम सब उनकी हैं किरणें
वो जनता के एक मसीहा
जो रहते हैं जनता के दिल में
हर ग़ुलामी की बेड़ी तोड़ी
आज़ादी का राग दिया
सदियों से ख़ामोश थे जो
उन्हें स्वर है दिया साहस भी दिया
हर शोषित वंचित को उन्होंने
न्याय दिया अधिकार दिया
जन जन को रक्खा सर माथे
हम सबको दिल से प्यार किया
हर गरीब की मुश्किल का जिसने है ढूँढा हल
हम राष्ट्रीय जनता दल
हम राष्ट्रीय जनता दल
हम हैं बिहार का दिल
हम ही हैं देश का बल!
राजद के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। पेट्रोल-डीजल व LPG गैस की कीमतों ने पहले ही बजट बिगाड़ रखा है और अब खाने-पीने की आवश्यक चीजों जैसे दाल, आटा, सब्जी, तेल की बढ़ी कीमतों से जनता त्राहिमाम कर रही है।
आम नागरिक एनडीए संपोषित जमाखोरी, कालाबाजारी, महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के दुष्चक्र में फंसे है जिससे उनका दैनिक जीवन और बजट बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वोट चोरी से बनी एनडीए सरकार की अदूरदर्शी सोच, पूंजीपरस्त नीतियों और जनविरोधी निर्णयों से जनता में भारी आक्रोश है।
एनडीए नेता सरकारी संसाधनों की लूट, भ्रष्टाचार और चंदा चोरी में व्यस्त और मस्त है। बीजेपी सभी समस्याओं की जड़ तथा इनके झूठे, बड़बोले, अनैतिक, भ्रष्ट, जुमलेबाज़ नेता देशवासियों की सब परेशानियों के मूल कारण है।
टू नेशन थ्योरी की मुख़ालफ़त करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक संगठन मोमीन कॉन्फ्रेंस के सूत्रधार बाबा-ए-कौम मरहूम अब्दुल कय्यूम अंसारी के यौमे-ए-पैदाइश पर हम ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश करते हैं।
मरहूम अब्दुल कय्यूम अंसारी साहब ने अपनी ज़िंदगी सामाजिक न्याय, ग़रीबों और वंचितों की भलाई में लगा दी। शिक्षा की बेहतरी के लिए उस दौर में उन्होंने बिहार में बेहतरीन कार्य किया था। #TejashwiYadav #Bihar #RJD
सरल, सहज, सौम्य व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, विकासोन्मुखी राजनीति की प्रबल व प्रगतिशील समाजवादी आवाज़, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @yadavakhilesh जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके स्वस्थ, सफल, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस समारोह के राज्यस्तरीय आयोजन में गांधी, लोहिया, जेपी, कर्पूरी, अंबेडकर, संत कबीर साहेब, संत रविदास सहित पार्टी के सभी संस्थापक सदस्यों एवं समाजवादी पुरखों का स्मरण किया।
समतामूलक समाजवादी वैचारिक राजनीतिक दर्शन तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के खून-पसीने, समर्पण-संघर्ष और त्याग-तपस्या से सिंचित @RJDforIndia के 30वें स्थापना दिवस पर पार्टी और आदरणीय लालू प्रसाद जी के चाहने वाले करोड़ों समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @laluprasadrjd जी के निर्देशानुसार आगामी 5 जुलाई को पार्टी का 30वाँ स्थापना दिवस जिला स्तर पर पूरे उत्साह, उमंग, उल्लास, जोश एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।