बालाघाट में लगातार आदिवासी बच्चों की सरकारी लापरवाही से मृत्यु भाजपा राज की अनदेखी का परिणाम है!
यह सरकार आदिवासी, वंचित वर्ग सहित जनता के हितों से मुँह मोड़ चुकी है! छिंदवाड़ा का सिरप कांड हो या इंदौर का भागीरथपुरा या अब बालाघाट के आदिवासी बच्चे!
सरकार ने केवल मौतों का तमाशा देखा है!
मध्यप्रदेश में BJP की दूसरी लिस्ट का सच 👇
*हम तो डूबेंगे, तुम्हें भी ले डूबेंगे सनम*
18 सालों में मध्यप्रदेश को भाजपा की सरकार ने बर्बादी की कगार पर पहुँचा दिया। ये बात प्रदेश की जनता के साथ साथ भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी जान रहा है। इसीलिए 15 दिन पहले श्रीमान अमित शाह और कल मोदी जी ने शिवराज जी के नाम और काम से किनारा कर लिया ।
ये बात शिवराजसिंह जी को मन ही मन बहुत सालती थी। दूसरी ओर सिंधिया जी भी अपनी लोकसभा की हार तथा अपने क्षेत्र में लगातार स्थानीय निकायों की हार से भी हताश थे।
बस दोनों नेताओं ने सोचा अपने सभी प्रतिद्वंदियों को ठिकाने लगाने का मन बनाया । केंद्रीय नेतृत्त्व को शिवराज और महाराज ने बताया कि मध्यप्रदेश में जीर्णशीर्ण हो चुकी सत्ता की डूबती नाव की पतवार को अब नरेंद्र तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गनसिंह कुलस्ते ,कैलाश विजयवर्गीय और राकेश सिंह की ज़रूरत है।
मगर असल में शिवराज और महाराज की मंशा ,"हम तो डूबेंगे, तुम्हें भी ले डूबेंगे सनम" की है, ये साफ़ है। इस बात को कैलाश विजयवर्गीय ने एक इंटरव्यू में कहा भी कि हमको टिकिट देकर केंद्रीय नेतृत्त्व ने चौंका दिया ।
इन टिकिटों की घोषणा के बाद महाराज और शिवराज कह रहे हैं, -"न रहेगा बाँस न बजेगी बाँसुरी।" अर्थात हमारी सत्ता तो जा ही रही है, मगर हमारे साथ साथ इन नेताओं का राजनीतिक अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा।
कांग्रेस का भय भाजपा को कैसे सताता है, ये साफ़ है!श्री खड़गे, श्री राहुल गाँधी, कमलनाथ जी के व्यक्तित्व का ख़ौफ़ देखिए, मध्यप्रदेश की बहादुर जनता का आक्रोश देखिये👇
एक मुख्यमंत्री, तीन केंद्रीय मंत्री सहित 7 सांसद, एक राष्ट्रीय महासचिव, मगर फिर भी सत्ता नहीं बच पाएगी!
बढ़ाइए हाथ,
पहले मध्यप्रदेश, फिर पूरा देश,
आ रही है कांग्रेस !
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी सिमरिया स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में जारी दिव्य शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर कथा में शामिल हुए एवं उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।
पवित्र श्रावण मास के पावन शिवरात्रि पर्व की आप समस्त भक्तों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ ।
- बाबा महाकाल जी मध्यप्रदेश वासियों एवं समस्त देश वासियों पर अपनी कृपा बनाए रखे ऐसी प्रार्थना है ।
।। ॐ नमः शिवाय ।।
।। हर हर महादेव। ।।
श्री राहुल गांधी जी मणिपुर के हिंसा के पीड़ितों का दर्द साझा करने व शांति का संदेश फैलाने गये हैं। शांति, भाईचारा और एकता के प्रयास करना हर एक देशभक्त नागरिक का कर्तव्य है।
भाजपा की सरकार अपनी ज़िम्मेदारी छोड़ श्री राहुल गांधी जी को पीड़ितों से मिलने से रोक रही है। उनको रोकने की बजाय भाजपा सरकार को भी शांति बहाली के लिये प्रयास करना चाहिये।
शिवराज सिंह जी आपने दिया क्या ?
- शिवराज ने महंगाई दी
- शिवराज ने बेरोज़गारी दी
- शिवराज ने कोरोना की मौतें दी
- शिवराज ने भर्ती घोटाले दिये
- शिवराज ने माफियाराज दिया
- शिवराज ने बलात्कार दिया
- शिवराज ने घर घर में शराब दी।
“शिवराज हटाओ, मध्यप्रदेश बचाओ”
मध्यप्रदेश 5 प्रदेशों से घिरा हुआ है पर यहाँ कोई इन्वेस्टमेंट नहीं है।
शिवराज जी 13 साल तक इन्वेस्टमेंट मीट करते रहे और हर समय घोषणा करते थे कि 1 लाख करोड़, 50 हज़ार करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट आ रहा है लेकिन सच तो यही है जितने उद्योग लगते नहीं थे, उतने बंद हो जाते थे।
―कमलनाथ
मंदसौर में उमड़ा जनसैलाब :
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के स्वागत के लिए मंदसौर में जनसैलाब सड़कों पर उतरा, जनता ने चुनाव से पहले अपना समर्थन जताया।
जनसैलाब बता रहा है,
अब परिवर्तन आ रहा है।
न्याय के देव शनि महाराज जी की जयंती पर समस्त भक्तों को अनंत शुभकामनाएँ !
भगवान शनि देव जी से प्रार्थना करता हूँ कि समस्त भक्तों के दुःखों,  कष्टों का हरण कर सभी को खुशहाली, संपन्नता प्रदान करे ।
जय शनि देव जी 🙏🏻
#शनिजयंती