लाइट की कटौती अत्यधिक हो रही है।
मिलक के पिपला विद्युत उपकेंद्र से रोस्टिंग के नाम पर रात में लगातार 4 से 5 घंटे की कटौती की जा रही है , जिससे आमजन का जीवन गर्मी से बेहाल है । महोदय कृपया रात में लाइट में कटौती न करने के लिए विद्युत उपकेंद्र पिपला को निर्देशित करने का कष्ट करें ।
@RampurDm सादर प्रणाम सर जी 🙏
सर जी इस भीषण गर्मी में दिन में भले ही लाइट न आए तो चल जाता है लेकिन रात में ग्रामीण क्षेत्र में लाइट न होना बहुत ज्यादा परेशानी का कारण बन जाता है।छोटे बच्चे अत्यधिक परेशान हो जाते हैं।महोदय इस समय ग्रामीण क्षेत्र में बहुत कम लाइट आ रही हैं ।
आदरणीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, आप हमेशा कर्मचारियों और शिक्षकों के हितों के प्रति संवेदनशील रहे हैं। इस भीषण गर्मी में जनगणना कर रहे शिक्षकों को EL का लाभ देकर न्याय करें।
#UP_शिक्षकों_को_EL_दो@myogiadityanath @OfficeOfGOVUP
छुट्टी निरस्त, फिर भी शिक्षक कर्तव्य में व्यस्त! माननीय मुख्यमंत्री जी, पूर्व की भांति इस बार भी आप हमारी बात सुनेंगे और भीषण गर्मी में फील्ड में काम कर रहे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (EL) देकर न्याय करेंगे।
#UP_शिक्षकों_को_EL_दो@myogiadityanath@basicshiksha_up
@RampurDm@BsaRampur
महोदय, भीषण गर्मी होने कारण स्कूल में बच्चों को अत्याधिक असुविधा हो रही है। आपसे विनम्रता पूर्वक आग्रह है कि कक्षा 01 से 12 तक के सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया जाए। जिससे कि बच्चों को आसानी हो सके। आपके आभारी रहेंगे।
@adeshshankhdhar@RampurDm@BsaRampur भीषण गर्मी एवं उमस के कारण नौनिहालों का बहुत बुरा हाल है। इसलिए मानवीय दृष्टिकोण से विद्यालयों का समय परिवर्तन अत्यंत आवश्यक है।
@sirjistp सरकारों का और शिक्षकों का यह सांझा प्रयास होना चाहिए कि शिक्षा को इतना आसान बना दें कि बच्चा हाथ बढ़ाए और किताब उसके हाथ में आ जाए।
- विपिन बिहारी
#Justiceforschoolschildren
#StopSchoolMerger1️⃣
तेलंगाना सरकार एक बच्ची के लिए स्कूल चला रही है।
उत्तर प्रदेश में 50 से कम बच्चों वाले स्कूल बंद हो रहे हैं।
क्या यही "सबको शिक्षा" है?
#StopSchoolMerger