आने वाले विधानसभा चुनावों में पंजाब सहित अन्य राज्यों में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद और समर्थन हमारे साथ रहेगा।
भाजपा महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन विधेयक पारित करना चाहती है। महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन से जुड़े प्रावधानों को जोड़ना गंभीर सवाल खड़े करता है।
महिला आरक्षण का उद्देश्य महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व में उचित भागीदारी और अधिकार दिलाना है, न कि इसके नाम पर अपना राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध करना। महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़कर उसका राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।
पंजाब चुनाव में बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन पर पंजाब प्रभारी आदरणीय श्री सचिन पायलेट साहब मीडिया से हुए रूबरू। जय कांग्रेस विजय कांग्रेस ❤️ @SachinPilot@Babli_premsingh
आदरणीय सचिन पायलट जी ने आज पंजाब में अध्यक्ष प्रगट सिंह जी, कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी जी,नेता प्रतिपक्ष बाजवा जी सहित मैं सीनियर लीडर के साथ में महत्वपूर्ण मीटिंग की 🙏
टिकट वितरण और अन्य मुद्दों को लेकर! @SachinPilot@Babli_premsingh
विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजनों एवं प्रिय साथियों से मेरा विनम्र निवेदन।
पंचायत समिति चुनावों को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ साथियों के बीच जिस तरह आरोप-प्रत्यारोप और आपसी बयानबाजी देखने को मिल रही है, वह हम सभी के लिए चिंतन का विषय है।
मैं आप सभी से आग्रह करना चाहता हूं कि हम आपस में एक-दूसरे के खिलाफ लिखने और टिप्पणी करने से बचें। हम सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और हमारा साझा उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है।
लोकतंत्र और राजनीति में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने, अपनी भावनाएं व्यक्त करने और अपनी राय जाहिर करने का पूरा अधिकार है। हमें एक-दूसरे की भावनाओं और विचारों का सम्मान करना चाहिए तथा किसी की बात को व्यक्तिगत रूप से नहीं लेना चाहिए।
चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन हमारे आपसी रिश्ते, भाईचारा और संगठन की एकता हमेशा बनी रहनी चाहिए।
मेरा आप सभी साथियों से हाथ जोड़कर निवेदन है कि सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ लिखने के बजाय सकारात्मक विचार रखें, आपसी सौहार्द बनाए रखें और कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए मिलकर काम करें।
हमारी ताकत हमारी एकता है। हमें एक-दूसरे को कमजोर नहीं, बल्कि मजबूत करना है।
आइए, आपसी मतभेद भुलाकर संगठन की मजबूती और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस! ✋
कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद!
📍 ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
ਧੰਨ-ਧੰਨ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਪਾਵਨ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮੌਕੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਦਸਵੀਂ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋ ਕੇ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ।
ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਚਰਨਾਂ ਵਿੱਚ ਸਮੂਹ ਦੇਸ਼ ਵਾਸੀਆਂ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀ ਸੁੱਖ-ਸ਼ਾਂਤੀ, ਖੁਸ਼ਹਾਲੀ ਅਤੇ ਸਰਬੱਤ ਦੇ ਭਲੇ ਲਈ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ।
ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਪਾਵਨ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਗੁਰਪੁਰਬ ਦੀਆਂ ਲੱਖ-ਲੱਖ ਵਧਾਈਆਂ।
ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਕਾ ਖਾਲਸਾ, ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਕੀ ਫਤਹਿ। 🙏
📍चंडीगढ़
परम श्रद्धेय श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब जी पातशाही दसवीं में अरदास की।
गुरु साहिब के चरणों में समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों के कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।
समस्त श्रद्धालुओं को इस पवित्र अवसर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। 🙏
चित्तौड़गढ़ प्रवास के दौरान श्री सांवरिया सेठ जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
जय श्री सांवरिया सेठ! 🙏