बिहार में तकनीकी शिक्षा को अधिक सुलभ और किफायती बनाया जा रहा है। राज्य में मात्र ₹10 शुल्क पर इंजीनियरिंग और ₹5 शुल्क पर पॉलिटेक्निक की शिक्षा उपलब्ध कराकर युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं।
उद्देश्य ऐसे कुशल इंजीनियर तैयार करना है, जो अपने ज्ञान, कौशल और नवाचार से विकसित बिहार के निर्माण में भागीदार बनें।
- माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp
बागमती-बूढ़ी गंडक रिवर लिंक योजना के अंतर्गत शिवहर के बेलवा से मुजफ्फरपुर के मीनापुर तक 130.88 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 68.80 किलोमीटर लंबी बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल (बेलवाधार) का लोकार्पण एवं निरीक्षण किया।
पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के "नदी जोड़ो अभियान" के स्वप्न को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में साकार करते हुए यह परियोजना बाढ़ प्रबंधन, सिंचाई क्षमता और जल संसाधनों के वैज्ञानिक उपयोग को नई दिशा देगी। इससे किसानों की कृषि उत्पादकता बढ़ेगी, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और विकसित बिहार के संकल्प को नई गति मिलेगी।
#BagmatiBurhiGandakLink