आज खारा साहब 15 दिन से मेहनत करके अच्छी खासी भीड़ इकट्ठा की थी
शाम होते ही भाटी ने जोधपुर जाकर इनसे डबल लोगो के प्यार वाला वीडियो डालकर पूरा पानी फेर दिया 😁🤣
जोधपुर में आयोजित Sunburn Event में युवाओं के बीच पहुंचे शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी।
@RavindraBhati__
प्रदेश में निजी बस ऑपरेटरों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज रात्रि से किए जा रहे चक्काजाम का समाचार प्राप्त हुआ।
निजी बसों के संचालन बंद होने से सरकारी परिवहन व्यवस्था पर अतिरिक्त भार बढ़ेगा, जिससे प्रदेश के लाखों यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, सीमित सरकारी परिवहन साधनों पर बढ़ते दबाव के कारण यात्रियों को असुविधा एवं व्यवस्थागत चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मेरी प्रदेश सरकार से मांग है कि बस ऑपरेटर यूनियन की कमेटी के साथ तत्काल संवाद स्थापित कर उनकी मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाए और आपसी सामंजस्य एवं सहमति के साथ इस समस्या का शीघ्र समाधान निकाला जाए, ताकि प्रदेश के लाखों यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।
@RajCMO
जोधपुर प्रवास के दौरान राजपुरोहित हॉस्टल के युवा साथियों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर सभी साथियों से उनकी पढ़ाई एवं वर्तमान विषयों पर सार्थक चर्चा की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
विश्वविद्यालय के समय से ही राजपुरोहित हॉस्टल के साथियों से मेरा आत्मीय जुड़ाव रहा है। छात्रसंघ चुनावों के दौरान भी हॉस्टल के साथियों का जो स्नेह, विश्वास और अपनापन मिला, वह आज भी अविस्मरणीय है।
जब भी इन साथियों से मिलने का अवसर मिलता है, ऐसा लगता है जैसे अपने ही परिवार के बीच लौट आया हूं। यह अपनापन और स्नेह मेरे लिए सदैव विशेष और अनमोल रहेगा।
आज गांव रोहिली में श्रीमती गैरोदेवी जी धर्मपत्नी श्री गंगाराम जी का गत दिवस निधन होने के पश्चात आज उनके पैतृक निवास स्थान पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की और आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित जनों से आत्मीय भेंट की।
सादर श्रद्धांजलि!
रविन्द्र भाटी एक ऐसा विधायक है, जहाँ भी पहुँचते हैं लोग अपने आप दौड़कर आ जाते हैं...
लौठा रेया... 💪🏻
बाकी पॉवर वालों की बात करूँ तो मिनखां ने माड़े-झाले ले जावण पड़ै, पाँच मिनट की भीड़ जुटावण खातर भी मशक्कत करनी पड़ै।
अठै तो रवसा ने एक बार जातो देख लेवो, बिजूड़ा माड़े भेला चढ़ पड़ै... यही फर्क है जनसमर्थन और दिखावे में।
@RavindraBhati__
विधानसभा क्षेत्र स्थित हाथी सिंह का गांव में आदरणीय श्री शैतान सिंह जी का विगत दिवस स्वर्गवास होने पश्चात उनके निवास स्थान पहुंचकर दिवंगत पुण्यात्मा को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।
सादर श्रद्धांजलि।
राष्ट्रीय हथकरघा (हैंडलूम) दिवस के पावन अवसर पर आज बाड़मेर स्थित कार्यालय में संसदीय परिवार के गुड़ामालानी क्षेत्र से पधारे स्थानीय क्षेत्रवासियों ने आत्मीय भाव से पारंपरिक बाड़मेरी पट्टू भेंट कर सम्मानित किया।
बाड़मेर का हस्तनिर्मित पट्टू अपनी उत्कृष्ट कारीगरी, बारीक बुनाई और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण आज विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। यह केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि हमारे लोकजीवन, परंपराओं और स्थानीय शिल्पकारों की अद्भुत कला एवं मेहनत का जीवंत प्रतीक है।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सभी बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आइए, हम सभी स्वदेशी हस्तकरघा उत्पादों को अपनाकर अपने कारीगरों का सम्मान करें और उनकी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
#nationalhandloomday
युवा विधायक रविन्द्र सिंह भाटी भी राजनीति की प्रथम पाठशाला छात्रसंघ चुनाव से ही निकलकर मुख्यधारा की राजनीति तक पहुँचे हैं।
छात्रसंघ चुनाव केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक नेतृत्व तैयार करने की पाठशाला हैं।
#छात्रसंघ_चुनाव_बहाल_करो@RavindraBhati__
राजस्थान विधानसभा की पटल पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने उठाई छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग......
युवाओं के हक और अधिकारों की बेबाक आवाज @RavindraBhati__#छात्रसंघ_चुनाव_बहाल_करो
राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों पर रोक लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है।
युवाओं की आवाज़ को दबाकर सरकार अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती। छात्र नेतृत्व से डरना बंद कीजिए और तुरंत छात्रसंघ चुनाव बहाल कीजिए।
@RavindraBhati__@RajCMO#छात्रसंघ_चुनाव_बहाल_करो
जब वोट चाहिए होते हैं, तब युवाओं को देश का भविष्य बताया जाता है...
लेकिन जब वही युवा अपने प्रतिनिधि चुनने की बात करें, तो छात्रसंघ चुनाव ही बंद कर दिए जाते हैं।
#छात्रसंघ_चुनाव_बहाल_करो@RajCMO@BhajanlalBjp
छात्रसंघ चुनाव लोकतंत्र की पहली पाठशाला हैं। इन्हें बंद रखकर लाखों छात्रों की आवाज़ दबाई नहीं जा सकती। अब समय आ गया है कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव तुरंत बहाल किए जाएं। ✊
#छात्रसंघ_चुनाव_बहाल_करो@RavindraBhati__@RajCMO@PMOIndia