गाँव, वार्ड, ब्लॉक, नगरपालिका पार करते हुए, एक माह की ऐतिहासिक, रोमांचक यात्रा कल अजगरा में अपने चरम पर पहुँची। अजगरा अष्ट् के मध्य हुए लगभग 6 घंटे के लम्बे विमर्श उपरांत, निर्णायक मंडल ने अपना फैसला कुछ यूँ सुनाया:
अजगरा युधिष्ठिर सम्मान: श्री प्रज्वल शुक्ला, पुरस्कार धनराशि: 1,51,000
अजगरा संवाद सम्मान: श्री योगेश प्रताप सिंह, पुरस्कार धनराशि: 1,01,000
अजगरा सम्मान: श्री राजेंद्र बहादुर पटेल, पुरस्कार धनराशि: 75,000
इस दौरान https://t.co/at9DgCNCxA पर 31st अगस्त से लेकर 15th सितंबर तक कुल 1847 प्रश्न प्राप्त हुए। यक्ष प्रश्न पूछने के लिए उत्साह अप्रत्याशित था। प्रत्येक दिन के दैनिक विजेता का चुनाव AI ने किया, और इन 16 प्रश्नों में से यक्ष प्रश्न चुनने में AI को भी काफी वक़्त लगा! 2026 का यक्ष प्रश्न है:
“यदि हर प्रश्न का उत्तर मिल जाए, तो क्या मनुष्य अधिक बुद्धिमान होगा या प्रश्न पूछने की क्षमता खो देगा?”
अजगरा यक्ष सम्मान 2026— श्री राजीव कुमार सिंह, Email: [email protected], पुरस्का��� धनराशि: ₹1,00,000
धन्य है प्रतापगढ़ की महान जनता जिसने अपने उत्साह और मौलिकता से 5000 साल पुरानी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत कर दिया! आभार!
आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय अजगरा महोत्सव-2026( द ग्रेट अजगर डिबेट) की तैयारियों के संबंध में स्थलीय भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।भ्रमण के दौरान आयोजन स्थल पर मंच, दर्शक दीर्घा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।अजगरा महोत्सव को भव्य, गरिमापूर्ण एवं सफल आयोजन के रूप में संपन्न कर��ने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये गये।
More than 1 lakh people in Uttar Pradesh's Pratapgarh have been wrestling with questions on ethics, morality and the future, turning 1,148 gram panchayats and 279 urban wards into debating rooms in what may be one of India’s largest public exercises in ethical discourse. Called the Great Ajgara Debate 2026, the initiative was launched by Pratapgarh district magistrate Abhishek Pandey and will culminate on Sept 17.
https://t.co/yd0kj6zDnq
‘आज का यक्ष’ फ़ाइनलिस्ट | 06 से 11 सितम्बर 2026
छह दिनों में न्याय, धर्म, स्वतंत्रता, नैतिकता, सत्ता, तकनीक और प्रश्न पूछने की क्षमता पर उठे प्रश्नों में से चुने गए विजेताओं की घोषणा।
सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई। 🙏
#TheGreatAjgaraDebate#AjgaraDham@dmpratapgarh
क्या आप जानते हैं, ‘अजगरा’ नाम के पीछे छिपी है एक रोचक कथा?
मान्यता है कि राजा नहुष को महर्षि अगस्त्य के शाप क��� कारण अजगर का रूप प्राप्त हुआ और वे इसी धरती पर आकर रहे।
इसी नहुष-अजगर प्रसंग से इस स्थान के ‘अजगरा’ नाम की पौराणिक परंपरा जुड़ी हुई मानी जाती है।
#AjgaraDham
वार्ड नम्बर 06, नगर प���चायत रामगंज, आसपुर देवसरा के योगेश प्रताप सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में परास्नातक किया है। वाद-विवाद व साहित्य के प्रति अनुरागी योगेश, ‘अजगरा अष्ट’ के माध्यम से समाज के लिए कुछ उपादेय करने की आकांक्षा रखते हैं।
@dmpratapgarh
#Ajgara
शुकुलपुर-बासुपुर से ��जगरा महान संवाद के मंच तक!
संडवा चंडिका विकासखंड के शुकुलपुर-बासूपुर निवासी प्रज्ज्वल शुक्ला ने केंद्रीय विद्यालय से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में परास्नातक हैं।
#TheGreatDebate #ajgaramahotsav #thegreatajgaradebate