बेरोजगार उतरे आंदोलन की राह पर..।
एलडीसी भर्ती में 41 सवाल सिलेबस से बाहर आने, जूनियर अकाउंटेंट भर्ती में 23 सवाल डिलीट होने के विरोध सहित 5 प्रमुख मांगों को लेकर बेरोजगार युवाओं का शहीद_स्मारक पर धरना शुरू।
@HANUMANKISAN@Devendrasharmaj
Follow 👉🏻 @vinodmittal9
सीधी तस्वीर --- शहीद स्मारक,जयपुर से ।
LDC में आउट ऑफ सिलेबस पेपर का विरोध करने और RSSB बोर्ड की की कार्यप्रणाली में सुधार को लेकर आयोजित धरने पर विद्यार्थी हित में मेरी उपस्थिति।
@GuruGyanPub@alokrajRSSB@BadhalDr
सुबह का भूला शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते है ..... अध्यक्ष जी अभी आपको और भी बहुत सारे काम ऐसे ही करने है ।
LDC आउट ऑफ सिलेबस पर भी बोलना होगा ।
जय जय राजस्थान.. 🙏
@GuruGyanPub@alokrajRSSB@BadhalDr@BhajanlalBjp
मंत्री महोदय,
विषय: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित लिपिक ग्रेड-॥/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती-2024 परीक्षा में प्रथम प्रश्न पत्र सिलेबस से बाहर बनाने के विरूद्ध कार्यवाही की मांग।
महोदय,
मैं, अरूण सिंह राजस्थान का एक ईमानदार और मेहनती परीक्षार्थी हूँ। मैंने दिनांक 11 अगस्त, 2024 को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित लिपिक ग्रेड-॥/कनिष्ठ सहायक संयुक्त सीधी भर्ती-2024 में भाग लिया है। श्रीमान मैनें 1 साल से लगातार इस परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की थी। परन्तु प्रथम प्रश्न पत्र देखकर मुझे अत्यंत निराशा हुई, जब मैंने पाया कि प्रथम प्रश्न पत्र में 150 प्रश्नों में से लगभग 35 से अधिक प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस थे। इससे पूर्व भी बोर्ड द्वारा सूचना सहायक भर्ती, जूनियर अकाउंटेंट भर्ती एवं छात्रावास अधीक्षक भर्ती में आउट ऑफ सिलेबस और घटिया स्तर के पेपर बनाए गए हैं ।
जुनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा 2023 में भी RSSB द्वारा 23 Questions डिलीट कर दिए गए ।
इस संदर्भ में, मैं आपको सूचित करना चाहता हूँ कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष श्री आलोक राज और सचिव ने अपनी मनमानी करते हुए परीक्षा की संरचना और उसके स्तर के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने न केवल परीक्षा के सिलेबस का उल्लंघन किया है, बल्कि परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया है ।
महोदय, इस भर्ती परीक्षा में मेरे साथ-साथ अन्य परीक्षार्थियों की मानसिकता और भविष्य पर गंभीर असर डाला है। हमारा भविष्य अंधकार में है। अगर इस परीक्षा के प्रश्न पत्र पर कोई कार्यवाही नहीं की गई तो हम विद्यार्थी वर्ग में निराशा एवं मायूसी रहेगी। हम किसी भी परीक्षा की तैयारी ही नहीं कर पाऐगें क्योंकी प्रश्न पत्र बोर्ड द्वारा विज्ञापन के साथ जारी सिलेबस के अनुसार नहीं बनाया जा रहा है ।
अतः मैं आपसे आग्रह करता हूँ कि आप तत्काल प्रभाव से इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करवाएं ताकि हमारे साथ न्याय हो सके एवं भविष्य में ऐसे कृत्यों की पुनरावृत्ति न हो ।
एक निराश विद्यार्थी
नाम - अरुण सिंह
जिला – भरतपुर
@BhajanlalBjp@RajCMO@ashokgehlot51@educationnagari@HANUMANKISAN@JATbera1@ManishYadavIn@Diyakumari21325@DiyaKumari_Ofc@TheUpenYadav #arunchoudhary
@madandilavar1 @madandilawar
अध्यक्ष महोदय फिर पाठ्यक्रम जारी क्यों करते हो? सीधे ही लिख लो कि “ वो सब कुछ पूछा जाएगा जो स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में है ” ताकि अभ्यर्थी अपनी तैयारी उस अनुरूप करें । ख़ैर ख़ुद पर कभी बीती नहीं है , अन्यथा अनुभव होता कि जितना आप सामान्यीकरण कर रहे हो उतना यह मामला सामान्य है नहीं , और आपत्ति के पैसे फिर अभ्यर्थियों के रिफ़ंड करके , एग्जाम सेटर के लिए पनिशमेंट भी रखिए , ताकि नेचुरल जस्टिस हो।
राजस्थान का सबसे बड़ा एग्जाम होता है ADJ (Additional District Judge) जिसका syllabus निश्चित है
आज दिनांक तक ADJ के जीतने भी एग्जाम हुए है उस syllabus के अनुसरण में हुए है
ADJ के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन है LL.B & Seven Year Practice As An Advocate.
आप के मतानुसार तो पहली क्लास से लेकर LL.B तक कुछ भी पूछ लो वहाँ तो।
मारवाड़ी में एक कहावत है “सुनपात म कठ घूमह”
कहने का अभिप्राय है कि हर चीज़ का एक दायरा होता है।
कॉमन सेंस की बात है एक LDC, ADJ के अधीन ही काम करता है
गलती आपकी नहीं है हम कॉमन मेन है और हमें कॉमन सेंस की बातें ही समझ आती है
“जब रोम जल रहा था तब जलते हुए रोम में किसी भी व्यक्ति को नीरो की बांसुरी की धुन अच्छी नहीं लग रही थी”
जब मैं छोटा था तब मैंने मेरे दादोसा को कई लोगों को कहते सुना “की यार बिना सिर पैर की बातें मत किया कर ,तेरी उम्र हो गई राम नाम लिया कर”
LDC paper को लेकर आदरणीय अध्यक्ष साहब ने जो कहा है मैं सहमत नही कोई पेपर बनाने वालो को यह नहीं पता की पाठ्यक्रम क्या हो और इन्होंने बना दिया तो तुरंत प्रभाव से कार्यवाही होनी चाहिए ,पहले डालें क्यों और अब डिलीट करने की बात आ रही है ऐसा क्यों हुआ और हर परीक्षा में हो रहा है हम वो ही घिसा पिटा जवाब देकर इतिश्री कर लेते हैं इस सिस्टम में सही बदलाव लाने की बात क्यों नहीं करते..... आपसे बहुत उम्मीद थी आलोक राज जी लेकिन.....
#LDC #एलडीसीएक्जाम #rsmmb
इनका मानना है कि LDC का 1 भी प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस नहीं आया है, आज ही इनका इंटरव्यू आया है किसी न्यूज़ चैनल पर।
कोई इतना झूठ कैसे बोल सकता है ?? @alokrajRSSB
आखिर कब तक बेरोजगार युवा भर्ती परीक्षा के नाम पर ठगता रहेगा। कल LDC भर्ती परीक्षा में सिलेब्स से बहार के प्रश्न आना चिंतनीय विषय है।
इस प्रकार की अनियमितता नहीं हो उसके लिए @BhajanlalBjp सरकार भर्ती परीक्षा नीति लानी चाहिए ताकि परीक्षा में अनियमितता नहीं हो।
@alokrajRSSB
RSSB द्वारा आयोजित LDC के पेपर में GK के 30 से अधिक प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस है।
आलोक राज जी आप जब किसी होटल में मटर पनीर ऑडर करते हो और आलू छोले आ जाएं तो आप कितने भड़कते होंगे 🤔?
बोर्ड की गलती का खामियाजा अभ्यर्थी क्यों भुगते?🙏
@alokrajRSSB@BhajanlalBjp@BadhalDr
साहब ने पहले 4 ओप्शन के साथ पोस्ट की, लेकिन फिर वोटिंग देखकर out of syllabus का ओप्शन ही ग़ायब कर दिया.. 🤷♂️
बेरोजगारों के साथ यह कौन-सा खेल खेल हे हो सर.? 🥺
#आलोक_राज_इस्तीफा_दो
RSSB बोर्ड अध्यक्ष के लिए... लश्कर भी तुम्हारा, सरदार भी तुम्हारा । तुम झूठ को सच लिख दो,अखबार भी तुम्हारा ।
👉 कम से कम सिलेबस और LDC पेपर का मिलान तो कर लेते, जो मन में आए बोले जा रहे हो, क्यों काली दाल को छुपा रहे हो ।
@alokrajRSSB@BadhalDr@manojpehul@rpbreakingnews
माननीय बोर्ड अध्यक्ष @alokrajRSSB जी आप इसके बारे में भी एक ट्वीट करके बता दो की जो
प्रश्न पेपर में आउट ऑफ सिलेबस/पैटर्न आए हैं उनका अब क्या होगा क्या वो डिलीट होगे या उनके नंबर बोनस अंक दिए जायेगे।
क्योंकि युवाओ ने तो वो पढ़े ही नही और गलती बोर्ड की है इस बार भी पेपर सेट करने वालो को ब्लैक लिस्ट करके खाना पूर्ति हो जायेगी??
इस हिसाब से तो #CET में पेपर आ गया तो ये 15 गुना भी पास नही होगे ऊपर से नेगेटिव मार्किग ??
वैसे आपको ये ट्वीट डिलीट नही करना चाहिए था सर इसका जवाब देना चाहिए था ऐसा क्यों हुवा ??