देश के प्रथम प्रोफेशनल बॉक्सर ‘धर्मेंद्र सिंह यादव’ एवं मैरी कॉम के कोच ‘सूबेदार छोटेलाल यादव’ को भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा द्रोणाचार्य पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया।
आज भी भगवान कृष्ण की ‘नाग नथैया लीला’ का ये संदेश बरक़रार है कि जब-जब अहंकार के नाग सर उठाएंगे, वो हराए जाएंगे।
वाराणसी के तुलसी घाट पर 500 वर्ष पुरानी विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक ‘नाग नथैया लीला’ हुई, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण अपनी गेंद लेने के लिए गंगा में कूदे और कालिया नाग के फन पर नृत्य करते हुए बाहर आए, संकट मोचन मंदिर के महंत जी बताते हैं कि इस परंपरा की शुरुआत गोस्वामी तुलसीदास जी ने स्वयं की थी।
इन आयोजनों से सांस्कृतिक परंपराओं का जो सार्वजनिक संदेश होता है वो व्यक्ति और समाज को सुधारने-संवारने का काम करता है, इसीलिए हम सबको इनकी निरंतरता सुनिश्चित करनी चाहिए।
योगी होकर भी जाति का मोह नहीं छूटा!
अपनी जाति का महिमामंडन करने वाले मुख्यमंत्री बताएँ, दलितों-पिछड़ों की हिस्सेदारी कहाँ है?
भाजपा राज में योग्यता और सामाजिक न्याय पर जाति भारी क्यों?
🚩 पूरे भारतवर्ष एवं विदेशों में रहने वाले समस्त यदुवंशी समाज के नाम मेरा संदेश! 🚩
मैं पूरे भारतवर्ष और दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने वाले सभी यादव, अहीर और यदुवंशी भाइयों से हाथ जोड़कर विनम्र अनुरोध करता हूँ कि हम सभी आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हों। क्योंकि एकजुटता ही हमारी ताकत है और स्वाभिमान ही हमारी पहचान है।
हम भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं। हमें अपनी गौरवशाली विरासत पर गर्व है। हम किसी से डरते नहीं हैं और न ही किसी के सामने अन्याय के आगे झुकने वाले हैं।
आज देश के अलग-अलग हिस्सों से यादव समाज के लोगों के खिलाफ हिंसा, भेदभाव और अत्याचार की शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। यहाँ तक कि यादवों को चुन-चुनकर निशाना बनाने और उनकी हत्या किए जाने के गंभीर आरोप भी उठ रहे हैं। इन आरोपों की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए। जहाँ भी ऐसी घटनाएँ हुई हैं, वहाँ पीड़ित परिवारों को न्याय और दोषियों को कठोर कानूनी सजा मिलनी चाहिए।
मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर अत्याचार, चाहे वह किसी भी जाति या धर्म का हो, स्वीकार नहीं किया जा सकता।
हम अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएँगे, अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेंगे और न्याय के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेंगे।
मेरी सभी यदुवंशी भाइयों से अपील है कि समाज में शिक्षा, संगठन, भाईचारा और आपसी सहयोग को मजबूत करें। हमारी एकता किसी दूसरे समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने अधिकारों, सम्मान और सबके लिए न्याय के पक्ष में होनी चाहिए।
हम यदुवंशी हैं, हम अहीर हैं, हम भगवान श्रीकृष्ण के वंशज हैं। हमारी पहचान साहस, स्वाभिमान और एकता है।
जय श्रीकृष्ण! 🙏🚩
जय यदुवंश! जय भारत! 🇮🇳
तेज प्रताप यादव
राष्ट्रीय अध्यक्ष — जनशक्ति जनता दल (JJD)
#जय_यदुवंश #जय_श्रीकृष्ण #यादव_समाज #अहीर_समाज #सामाजिक_न्याय #यादव_एकता #TejPratapYadav #janshaktijantadal
वाराणसी में गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर यदुवंशियों द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में इटावा में पूर्णता की ओर अग्रसर श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर की प्रतिकृति विशेष चर्चा और आकर्षण का केंद्र रही।
चलो सद्भावनाओं के ऐसे अनूठे दीप जगमगाएं, जो भेदभावी मन के अंधेरों में प्रकाश भर जाएं।
समस्त विश्व एवं देश-प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
दीपावली पर सपरिवार माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, मां सरस्वती और कुबेर जी की विधि-विधान से पूजा की एवं माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं बल्कि नई शुरुआत, नव संकल्प और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है।
कामना है कि माँ लक्ष्मी के आशीर्वाद से आपको धन -धान्य व ऐश्वर्य की सुलभ प्राप्ति हो। 🪔
#HappyDiwali #RJD #TejashwiYadav
अयोध्यावाले माननीय मुख्यमंत्री जी से पूछ रहे हैं कि ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के मामले में “दूध का दूध, पानी का पानी” कब होगा? होगा भी या नहीं होगा?
हमने तो पहले ही इस मामले में कहा था कि जाँच की लीपापोती का परिणाम निकलेगा: शाख को माफ़ी, फुनगी को फाँसी!
राम मंदिर के धर्म-धन चोरी के मामले में यही हुआ है। यहाँ सरगना अभी भी बरक़रार है और उनके सेवक गिरफ़्तार हैं।
‘अयोध्या भाजपा के भ्रष्टाचार से प्रताड़ित, दुख, अपमानित’ है। अयोध्या की तो पूरी नगरी ही ‘पीडीए’ बन गई है।
विधानपरिषद में वाराणसी में भाजपा को डबल ज़ीरो मिला है, अयोध्यावासी विधानसभा में भाजपा का स्कोर पाँच ज़ीरो करके हमेशा के लिए विदा कर देंगे।
ये खबर कितनों को चौंका देगी
ये खबर कितनों के दिल तोड़ देगी
ये खबर कितनों की राजनीति खत्म करेगी
ये खबर सियासी राजनीति का माहौल गर्म करेगी
खबर ये है कि अखिलेश यादव जी अपनी पत्नी डिंपल यादव और पूरे परिवार के साथ 12 दिसंबर को अयोध्या जाने वाले हैं और हनुमानगढ़ी मंदिर के साथ प्रभु श्रीराम के भी दर्शन करेंगे।
अभी तक तमाम लोग उसपर राजनीति करते आए थे कि अखिलेश यादव राम मंदिर नहीं जाते हैं अब उनका मुंह बंद हो जाएगा और बिल में छुप जाएंगे।
कितनों की राजनीति में ये अहम सवाल बनकर रह गया था।
‘प्रेम, दया, अपनापन’ ही पीडीए की सहृदयता और सौहार्द का आधार है। सबके जीवन में सुख-समृद्धि के दीप जलें और सब मिलजुलकर आगे बढ़ें!
धनतेरस की हार्दिक बधाई!
सबको सहनशील मनोभाव, सकारात्मक जीवन दृष्टि, सम्यक् स्वास्थ्य, संतोष और शांति का परम धन मिले! यही दीप पर्व पर हमारी शुभकामनाएं हैं।
अम्बेडकर नगर, कुंडा, गोंडा, झांसी, लखनऊ, आगरा जैसे स्थानों पर नवंबर, दिसंबर की विविध तिथियों पर होनेवाले सार्वजनिक आयोजन के संदर्भ में शासन-प्रशासन से अपील है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़नेवाले किसी भी विवादित व्यक्ति को किसी भी प्रकार से आयोजन की अनुमति न दी जाए।