आज लखनऊ में प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया जी के परिजनों से आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर श्री रमेशचंद्र लोहिया जी, श्रीमती शोभा रानी लोहिया जी, श्री पृथ्वीराज लोहिया जी, श्री हर्षवर्धन लोहिया जी, श्री राज्यवर्धन लोहिया जी, श्री नारायन लोहिया जी, श्री उदयप्रताप लोहिया जी और नीलू लोहिया जी से मिलकर उनका कुशल-क्षेम जाना।
मुलाकात के दौरान मोदी सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्षों के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी नीतियों और देश में आए सकारात्मक बदलावों पर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान माननीय विधायक डॉ. नीरज बोरा जी, एमएलसी श्री पवन सिंह चौहान जी एवं भाजपा लखनऊ महानगर के जिलाध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी भी उपस्थित रहे।
#मोदी_सरकार_के_12_वर्ष
#DrRamManoharLohia
#UPWITHPANKAJCHAUDHARY
@DrNeerajBora@pawanschauhan07@BJP4UP
आज जयपुर में कामां विधायक नौक्षम चौधरी जी, लाडनूं भाजपा प्रत्याशी श्री करणी सिंह जी लाडनूं एवं विभिन्न क्षेत्रों से पधारे गणमान्य जनों एवं नागरिकों से शिष्टाचार भेंट कर उनके क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, जनसमस्याओं एवं जनहित के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
जनता की अपेक्षाओं को समझना, उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनना और उनके प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
लहरों पर लिखा गया यह स्वर्णिम इतिहास, पूरे भारत का गौरव है। 🇮🇳
विश्व रोइंग कप 2026 (लुसर्न, स्विट्ज़रलैंड) में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाकर हवलदार लक्ष्य एवं हवलदार उज्ज्वल कुमार सिंह ने देश का मान विश्व पटल पर और ऊँचा किया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दोनों वीरों को हार्दिक बधाई। आपकी यह सफलता देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर विजय की शुभकामनाएँ।
भारतीय जनता पार्टी नैनी मंडल के बूथ अध्यक्ष श्री मनोज कुमार जायसवाल जी के सड़वा मोड़ नैनी स्थित नवनिर्मित आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नवीन आवास में प्रवेश करने पर परिवार के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देकर सुख, शांति व समृद्धिमय जीवन की कामना की।
आज भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अवध क्षेत्र के प्रभारी आदरणीय संजय राय जी भाई साहब का स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया..
@sanjayraiupbjp
आज जनपद लखनऊ की पश्चिम विधानसभा, मंडल-3 स्थित सेंट जोसफ स्कूल में राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा, जनभागीदारी की शक्ति और देश के कोने-कोने से उभरती प्रेरक गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने वाले लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' को आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी एवं महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी के साथ सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।
यशस्वी प्रधानमंत्री जी के विचार सदैव समाज को सकारात्मक परिवर्तन, कर्तव्यबोध और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का सशक्त माध्यम है। 🇮🇳🙏🏻
#MannKiBaat135 #MannKiBaat #मन_की_बात
सरकार देश के करोड़ों परिवारों तक सुरक्षा का कवच पहुंचा रही है।
'प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना' के तहत केवल 20 रुपये के सालाना premium यानि, केवल एक साल के 20 रुपये का premium, उस पर दो लाख रुपये तक का 'दुर्घटना बीमा' मिलता है। अब तक इस योजना से 58 करोड़ से अधिक लोग जुड़ चुके हैं।
'प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना' भी उतनी ही अहम है। ये योजना व्यक्ति की दुखद मृत्यु होने पर उसके परिवार को दो लाख रुपये का बीमा कवर देती है।
इसका वार्षिक premium सिर्फ 436 रुपये है। मतलब एक दिन का मुश्किल से डेढ़ रुपया। इस योजना से अब तक 27 करोड़ से अधिक लोग जुड़े हैं।
#MannKiBaat
आज 'मन की बात' कार्यक्रम के उपरांत प्रतिमाह आयोजित बूथ समिति बैठक के अंतर्गत बूथ संख्या 339 की बैठक में सहभागिता की। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ सशक्तिकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बूथ अध्यक्ष श्री सत्यदेव सिंह जी, मंडल अध्यक्ष श्री शैलेंद्र मौर्य जी, नगर उपाध्यक्ष श्री सौरभ वाल्मीकि जी, श्री विजय भुर्जी जी, फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड की पार्षद श्रीमती रश्मि सिंह जी तथा समस्त बूथ समिति के सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#भाजपा #बूथ_समिति #मन_की_बात #संगठन_सर्वोपरि
आज रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आचार्य द्विवेदी नगर, मोहद्दीनपुर निवासी हमारे सम्मानित सहयोगी डॉ. दिनेश चन्द्र मिश्रा जी एवं श्रीमती इन्दू मिश्रा जी के निवास पर सौजन्य भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
विगत 26 जून को उनके नव-निर्मित आवास 'कीर्ति कुंज' के गृह प्रवेश के उपलक्ष्य में आज मिश्रा परिवार के सभी सदस्यों को नए आवास की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ईश्वर से यही कामना है कि सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण यह नया घर आप सभी के जीवन में अपार खुशियां, उत्तम स्वास्थ्य और प्रगति लेकर आए।
इस आदर-सत्कार और स्नेहिल भेंट के लिए पूरे मिश्रा परिवार का सहृदय आभार।
आज लखनऊ में आयोजित "दानवीर भामाशाह जयंती एवं भामाशाह रत्न सम्मान समारोह" में सहभागिता कर समाज, व्यापार, सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभूतियों का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ।
दानवीर भामाशाह जी का त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों का हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएँ।
आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज से माननीय सांसद श्री जगदम्बिका पाल जी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
#UPWITHPANKAJCHAUDHARY@jagdambikapalmp@BJP4UP
मेघालय के रूट ब्रिज... इन रूट ब्रिजों की कहानी बहुत रोचक है। ये ब्रिज कुछ दिनों या कुछ वर्षों में नहीं बनते। इन्हें तैयार होने में कई दशक लगते हैं।
रबर के पेड़ों की जड़ों को धीरे-धीरे दिशा दी जाती है। इन जड़ों को जल-धाराओं के पार ले जाया जाता है। समय के साथ वही जड़ें एक मजबूत ब्रिज का रूप ले लेती हैं।
इन ब्रिजों की एक और विशेषता है। ये जीवित ब्रिज हैं। समय बीतने के साथ ये और मजबूत हो जाते हैं। इनमें मेघालय के लोगों की सृजनशीलता दिखाई देती है। इनके पीछे वर्षों का धैर्य और प्रकृति के प्रति गहरा सम्मान है। ये ब्रिज बताते हैं कि मनुष्य प्रकृति के साथ मिलकर कितनी अद्भुत चीजें बना सकता है। ये हमारे देश की, इस धरती की, धरोहर है।
अब भारत ने मेघालय के रूट ब्रिजों को UNESCO World Heritage Site Network में शामिल कराने के लिए आवेदन किया है।
#MannKiBaat
Dominican Republic में Spanish बोलने वाले कुछ लोगों ने एक team बनाई है। इस team का नाम है, 'ब्रहमकमल डोमिनिकाना'। Team के सदस्य मिलकर वैदिक साहित्य का अध्ययन करते हैं। वे वैदिक मंत्रों का उच्चारण भी सीख रहे हैं। उन्हें इसकी कोई formal training नहीं मिली है। लेकिन उन्होंने audio recordings सुनकर वैदिक मंत्रों का सही उच्चारण सीखा है।
आज वे कई मंत्रों का बहुत अच्छे से जाप कर लेते हैं। इनमें पुरुष सूक्तम, श्री सूक्तम, श्री रुद्रम, दुर्गा सूक्तम और देवी महात्मयम शामिल हैं।
भारत से इतनी दूर रहकर हमारी परंपराओं को सीखने का उनका यह प्रयास बहुत प्रेरक है। मैं 'ब्रहमकमल डोमिनिकाना' वहां के सभी सदस्यों को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
#MannKiBaat
मुझे मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा की कुछ बहनों के बारे में जानने का अवसर मिला। उन्होंने अपने आस-पास फैले plastic कचरे को हटाने का संकल्प लिया। ये नहीं सोचा कि कोई आकर बदलाव लाएगा।
उन्होंने खुद शहर-भर से plastic कचरा और खाली बोतलें इकट्ठा करना शुरू किया। धीरे-धीरे ये प्रयास आगे बढ़ता गया औरफिर उस plastic को eco-bricks में बदला जाने लगा।
राजगढ़ में पिछले कुछ महीनों में सैकड़ों किलो plastic को recycle करके उनका बेहतर उपयोग किया गया है। यानी, जो plastic पहले शहर में प्रदूषण फैलाता था, आज वही इन बहनों के प्रयास से शहर की सुंदरता बढ़ाने में योगदान दे रहा है।
मैं ब्यावरा की सभी बहनों और इस अभियान से जुड़े साथियों को बधाई देता हूं।
#MannKiBaat
गणेश जी की मूर्तियां बनाने का काम बहुत पहले शुरू हो जाता है। मूर्ति बनाने वाले, मूर्तियों के व्यापार से जुड़े लोग अभी से सक्रिय हो जाते हैं। इसलिए मेरा आप सभी से एक आग्रह है।
आप प्रयास करें कि आपके घर, सोसायटी या आसपास की जगहों पर गणपति बप्पा की जो मूर्ति स्थापित हो, वो हमारे देश की मिट्टी से बनी हो, वो हमारे अपने कुम्हारों और स्थानीय कलाकारों के हाथों तैयार हुई हो।
जो लोग गणेश जी की मूर्तियां बनाते हैं, उनसे भी मेरा आग्रह है कि वे मिट्टी की मूर्तियों को प्राथमिकता दें, और जो लोग मूर्तियां खरीदते हैं, वे भी यह जरूर देखें, कि, गणपति बप्पा की मूर्ति किससे बनी है और किस देश में तैयार हुई है।
Plaster of Paris से बनी मूर्तियां बिल्कुल ना खरीदें। मिट्टी की मूर्तियां पूजा के बाद सहज रूप से पानी में विलीन हो जाती हैं। इससे हमारी नदियां, तालाबों और पर्यावरण की रक्षा होती है।
#MannKiBaat
आज प्रदेश मुख्यालय पर अवध, कानपुर एवं गोरखपुर क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विशेष अभियान एवं कार्यक्रमों के निमित्त माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी के साथ संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया।
आज लखनऊ जिले के बूथ संख्या - 507 (प्रा वि0 कक्ष संख्या -1सेमरा) मंडल- चिनहट ग्रामीण में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को श्रवण किया।
'मन की बात' देशवासियों को जनभागीदारी, सेवा, नवाचार, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण के विविध विषयों से जोड़ने वाला प्रेरणादायी संवाद है। माननीय प्रधानमंत्री जी के विचार हम सभी को राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने की नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं। और डिजिटल ट्रेनिंग प्रोग्राम में बूथ के कार्यकर्ताओं ने SaralApp पर डिजिटल प्रशिक्षण लिया I
#MannkiBaat #NarenderaModi #BJP
आज रायबरेली के लालूपुर चौहान स्थित निज आवास पर आयोजित जनसुनवाई के माध्यम से क्षेत्र के देवतुल्य नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना।
जनसमस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक शिकायतकर्ता को समयबद्ध समाधान मिले और पात्र लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके।
रायबरेली सदर की जनता की सेवा, उनकी समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता एवं सतत संकल्प है।
#JanSunwai
#RaebareliSadar
विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण का प्रसारण आज #लखनऊ के बक्शी का तालाब विधानसभा अंतर्गत चिनहट ग्रामीण मंडल के बूथ संख्या-507 पर आदरणीय प्रदेश संगठन महामंत्री श्री Dharampal Singh जी, मा. क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री Awdhesh Dwivedi जी, मा. जिला अध्यक्ष श्री विजय मौर्य जी, पार्टी पदाधिकारियों एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ सुनी।
@BJP4India@NitinNabin@AmitShah@sunilbansalbjp@mppchaudhary@myogiadityanath@BJP4UP@idharampalsingh #MaanKiBaat #मन_की_बात #everyonehighlights
देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज #लखनऊ में उनके लोकप्रिय ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के उपरांत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया।
आइए, हम सभी अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।
#MaanKiBaat
#ekpedmaakenaam #PlantationDrive #environmentalprotection #everyonehighlights
#everyone