सूर्यवंश म जाया मैं क्षत्राणी का लाल
वंश वृक्ष हुँ प्रतिहारो का, इष्ट देव महाकाल
श्री वशिष्ठ दई शस्त्र निपुणता च यजुर्वेद पठन री रीत
शीतला माँ रे आशीष ते लड़े गुर्जरेश्वर ता बजे रणजीत
श्री गरुड़ संग पुष्कर तीर्थ बैठ गायत्री मन्त्र जपाव
सूर्य चिन्ह युक्त लाल पताका ता उपगोत्र पताव
स्नेह का पवित्र धागा, विश्वास की मौन प्रतिज्ञा, भाई-बहन के अटूट प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं 💐
भाई बहन का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख समृद्धि लाए यही ईश्वर से प्रार्थना है 🙏
उत्तरकाशी के धराली में हुई इस दिल दहलाने वाली त्रासदी ने हम सबको झकझोर कर रख दिया है| अपने लोगों पर आई इस आपदा से मेरा मन व्यथित है। मैं उन सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जो इस त्रासदी से प्रभावित हुए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
कई परिवारों ने अपना सब कुछ खो दिया है, और उन्हें दोबारा जिंदगी शुरू करने के लिए वित्तीय मदद की सख्त जरूरत है। मैं आग्रह करता हूं कि सरकार राहत पैकेज और आर्थिक सहायता सुनिश्चित करे, ताकि पीड़ितों को इस मुश्किल वक्त में कुछ राहत मिल सके।
💡 माँग: ✅ आय सीमा 2-3 लाख करें। ✅ सभी वर्गों को हक दो। ✅ प्रक्रिया सरल करो।
सच्चा न्याय चाहिए, तो EWS सबके लिए हो, न कि सवर्णों का टूल! 💪 #EWS_सुधार#सबके_लिए_न्याय
🚨 EWS आरक्षण: सवर्णों का खेल!
ये स्कीम गरीबों के लिए थी, पर सिर्फ सवर्णों को फायदा! ❌ SC/ST/OBC को तो आवेदन का हक ही नहीं! ❌ 8 लाख की आय सीमा? ये तो मध्यमवर्ग के लिए है, असली गरीब कहाँ? ❌ जटिल प्रक्रिया, सवर्ण आसानी से ले लेते हैं।
ये EWS नहीं, सवर्ण आरक्षण है!
राजस्थान में समाज हित के लिए संघर्ष करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले 73 साथियों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
समाज के प्रति आपका यह सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा | 🙏
#गुर्जर_आंदोलन_बलिदान_दिवस
15 शहीद
43 घायल
सरकार चुप
गोदी मीडिया चुप
बॉलीवुड चुप
क्रिकेटर चुप
मगर हम चुप नही रहेंगे...
देश के लिए एक एक जान कीमती है
लिखते रहिये, पूछते रहिये उन मासूम शहीदों के बारे में
#PoonchIsBleeding#poonchattack
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान सेना के कायरतापूर्ण हमले में हमारे पाँच वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी।
वीर सपूतों को हम भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनकी शहादत हमें देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए और दृढ़ संकल्पित करती है।
जय हिंद! 🇮🇳
भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏
भगवान विष्णु के छठें अवतार, सत्य, धर्म, तप, साहस तथा न्याय के प्रतीक, भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं I
#parshuramjanmotsav
केंद्र सरकार से आग्रह है कि सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए, ताकि स्थानीय निवासियों और पर्यटकों का जीवन सुरक्षित रहे। आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई और शांति स्थापना के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। देश एकजुट होकर इस संकट का सामना करेगा।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय और हृदयविदारक है। इस कायरतापूर्ण कृत्य की जितनी भर्त्सना की जाए, उतनी कम है। घायलों के लिए तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।