Rajpal bhai aap 30 yrs se kaam kar rahe ho aur hum sabne aapko repeat kiya hai baar baar kyunki aap apna kaam jante ho aur ek value laate ho , kaam toh aapko bohot milega aur issi dollar rate pe milega aur milte rahega . Hakikat yeh hai .
Aur yeh yaad rakhna ke kabhi kabhi flow mai kuch nikal aata hai ,dena hi hai toh dimag mai rakho dil se kaam karo , dollar upar ho ya neeche kya farak padta hai dena toh India mai hi hai @rajpalofficial
@BiggBossMedia1 Aapko ek baat samjhna padegi wo influencer h isliye itni baate ho rhi h lekin h to ek insaan hi na psychiatric problem. K bare me suno h ?
Ho sakta h wo aapke jitna strong na ho
Ho sakta h wo cheeje handle na kar pa rha ho ab bhi aap majak hi bana rhe ho
रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे SSC अभ्यर्थियों और शिक्षकों पर बर्बर ला��ीचार्ज - शर्मनाक ही नहीं, एक डरपोक सरकार की पहचान है।
युवाओं ने सिर्फ़ अपना हक़ मांगा था - रोज़गार और न्याय। मिली क्या? लाठियां।
साफ़ है - मोदी सरकार को न देश के युवाओं की चिंता है, न उनके भविष्य की। क्यों हो? ये सरकार जनता के वोटों से नहीं, वोट चुराकर सत्ता में आई है।
पहले वोट चुराएंगे
फिर परीक्षा चुराएंगे
फिर नौकरियां चुराएंगे
फिर आपका हक़ और आवाज़ - दोनों कुचल देंगे!
युवाओं, किसानों, गरीबों, बहुजनों और अल्पसंख्यकों - आपका वोट इन्हें चाहिए नहीं, इसलिए आपकी मांगे कभी इनकी प्राथमिकता नहीं होंगी।
अब वक्त है - डरने का नहीं, डटकर मुकाबला करने का।
#ssc_protest
#VoteChorGaddiChhod
भारत ���े प्रिय मतदाताओं,
मैं आप सभी से एक सीधा सवाल पूछना चाहता हूं - जो सरकार वोट चोरी से बनी हो, क्या उसका इरादा कभी जनसेवा हो सकता है? नहीं ना!
उन्हें आपके वोट की ज़रूरत ही नहीं, इसलिए आपकी समस्याओं की परवाह भी नहीं।
आज की स्थिति आपके सामने है -
- रिकॉर्डतोड़ बेरोज़गारी के कारण युवाओं के भविष्य बर्बाद हो रहे हैं। सरकार पूंजीपतियों के खजाने भरती रही!
- NEET, SSC, Paper leak जैसे घोटालों ने लाखों छात्रों के करि���र तबाह कर दिए। सरकार ने मुंह ही फेर लिया!
- महंगाई आसमान छू रही है, जिससे आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। मगर, सरकार टैक्स बढ़ाती गई!
- रेल हादसों और सड़कों, पुलों जैसे बुनियादी ढांचों के टूटने में सैकड़ों निर्दोष लोगों की असमय मृत्यु हुई। मगर सरकार ने जवाबदेही तक नहीं तय की।
- पहलगाम से लेकर मणिपुर तक आतंक और हिंसा की घटनाएं हुईं - सैकड़ों लोग मरे। सरकार ने ज़िम्मेदारी तक नहीं ली!
- नोटबंदी, कोरोना और किसान आंदोलन म��ं लाखों लोगों की जान गई। प्रधानमंत्री ने सहायता तो दूर, संवेदना तक नहीं दिखाई!
क्यों? क्योंकि यह सरकार आपकी चुनी नहीं, वोट चोरी से बनी है।
आप जिएं, मरें, तड़पते रहें - इन्हें कोई फ़र्क नहीं पड़ता। इन्हें भरोसा है कि जनता वोट दे या न दे, वो चोरी से फिर सत्ता में आ ही जाएंगे।
साफ-सुथरी वोटर लिस्ट स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की बुनियाद है। अपने मताधिकार को यूं जाने मत दीजिए - क्योंकि आपके सारे अधिकार इसी बुनियाद पर टिके हैं।
अपनी सरकार चुनिए - जो सचमुच आपकी हो, आपकी ज़िम्मेदारी उठाए और आपके प्रति जवाबदेह हो।
भारत माता और देश के संविधान की रक्षा अपने वोट से कीजिए।
ग़रीब की ताक़त है उसका वोट - यही उसका हक़, उसकी आवाज़, उसकी पहचान है।
आज वही ताक़त छीनी जा रही है - SIR के ज़रिए वोट चोरी की साज़िश चल रही है।
हम हर कीमत पर वोट चोरी रोकेंगे!
#VoterAdhikarYatra