📢 भारत पेट्रोलियम (BPCL) के ध्यानार्थ: एक आम नागरिक की आवाज़
क्या डिजिटल इंडिया का मतलब बुनियादी सुविधाओं से वंचित होना है?
आज एक बेहद गंभीर और व्यावहारिक समस्या की ओर @BPCLimited का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ। भारत पेट्रोलियम की वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, यदि किसी उपभोक्ता के फोन में एक्टिव रिचार्ज (रिचार्ज बैलेंस या आउटगोइंग/इन्कमिंग सेवा) नहीं है, तो वह अपनी गैस बुकिंग नहीं कर सकता।
ऐसे में सवाल उठता है कि "एक साधारण ग्राहक आखिर कहाँ जाए?"
⚠️ इस व्यवस्था से पैदा होने वाली मुख्य समस्याएँ:
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग पर दोहरी मार: समाज का एक बड़ा हिस्सा ऐसा है जो हर महीने महंगा मोबाइल रिचार्ज कराने में असमर्थ है। क्या रिचार्ज न होने की सजा उन्हें यह मिलेगी कि उनके घर का चूल्हा ही न जले?
बुजुर्गों और ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानी: देश के ग्रामीण इलाकों में आज भी नेटवर्क और कनेक्टिविटी की भारी समस्या है। कई बार बुजुर्गों के फोन में रिचार्ज खत्म हो जाता है और वे तुरंत दुकान तक नहीं जा पाते। क्या ऐसे में उन्हें गैस जैसी अनिवार्य सेवा से वंचित कर देना सही है?
वैकल्पिक माध्यमों का अभाव: यदि ऑनलाइन या IVRS (फ़ोन) बुकिंग ही एकमात्र जरिया बन जाएगा, तो तकनीकी और आर्थिक रूप से अक्षम लोग इस पूरी व्यवस्था से बाहर हो जाएंगे।
💡 हमारी मांग और सुझाव:
टोल-फ्री या बिना रिचार्ज के बुकिंग की सुविधा: कम से कम गैस बुकिंग के नंबर को ऐसा बनाया जाए जो बिना एक्टिव रिचार्ज (Zero Balance) वाले फोन से भी डायल हो सके।
ऑफलाइन और स्थानीय स्तर पर राहत: स्थानीय गैस एजेंसियों को यह सख्त निर्देश हों कि वे बिना किसी बहाने के ऑफलाइन या काउंटर बुकिंग स्वीकार करें।
एसएमएस (SMS) आधारित आसान विकल्प: एक ऐसा सरल तरीका हो जिसमें न्यूनतम नेटवर्क में भी बुकिंग सुनिश्चित की जा सके।
"सुविधाएं जनता को राहत देने के लिए होनी चाहिए, उनके लिए आफत बनने के लिए नहीं।"
पेट्रोलियम मंत्रालय (@PetroleumMin) और भारत पेट्रोलियम (@BPCLimited) से विनम्र अनुरोध है कि इस विसंगति को जल्द से जल्द दूर करें और एक आम उपभोक्ता के दर्द को समझें।
#BharatPetroleum #BPCL #GasBookingIssue #DigitalIndia #CustomerVoice #GovernmentOfIndia
@HardeepSPuri@MoPNG_eSeva@BPCLimited
Bharat Petroleum, यह कैसी व्यवस्था है? अगर फ़ोन में रिचार्ज नहीं है, तो गैस बुकिंग भी संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में आम ग्राहक कहाँ जाए? क्या आपने कभी सोचा है कि डिजिटल इंडिया के इस दौर में भी कनेक्टिविटी की समस्या से जूझ रहे लोगों को कितनी परेशानी होती होगी? कृपया इस पर विचार करें। #BharatPetroleum #GasBooking #CustomerService"
@BPCLimited@MoPNG_eSeva@HardeepSPuri
एक युवक अपनी पत्नी और बच्ची के साथ नाइट शो देखकर लौट रहा है, पुलिस जिसका काम सुरक्षा देना है उसका सवाल उसके रात में लौटने।पर है, उसके साथ मारपीट की गई बाइक की चाभी छीन ली गई..ये छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला है
आप लोग प्रतिदिन किसी न किसी पुलिसिया नौकर को अपने मालिक को पीटते हुए देखते होंगे,
तमाम जगह से वीडियो भी आते हैं, कार्यवाही भी होती है, लेकिन ऐसी घटना में कमी नहीं आती है, ऐसा क्यों?
क्या राज्यों के डीजीपी साहब को इस बारे में नहीं सोचना चाहिए?
कोर्ट को नहीं सोचना चाहिए?
छत्तीसगढ़ के धमतरी पुलिस ने क्या किया? रात को मूवी से घर लौट रहे आदमी को, बीवी-बच्चे के साथ, बिना वजह रोका, गाली-मारपीट की, बाइक की चाबी छीन ली। फिर बदला लेने निकले नोटिस भेजे लैंडलॉर्ड को, आदमी को परेशान किया।
और सीनियर अधिकारी? बोला – नंबर प्लेट टूटी थी, डॉक्यूमेंट्स नहीं, पता गलत... और वीडियो बना रहा था तो सम्मान नहीं दिया!
ये पुलिस है या गुंडे? आम आदमी रात में बाहर निकलने से डरने लगा है। सस्पेंड करो इनको, वरना यही हाल रहेगा।
अंजना @anjanaomkashyap शुक्रिया, आपने मुझ पर मुकदमा किया।
- 4PM संपादक संजय शर्मा @Editor_SanjayS
अंजना ओम कश्यप ने खान सर, अभिनय सर, बबिता मैडम के साथ 4PM चैनल पर भी मानहानि का मुकदमा किया है।
- संजय शर्मा ने इसका स्वागत किया है और कहा है कि अब देशभर में असली चर्चा होगी कि पत्रकारिता कौन कर रहा है।
- सुनिए संजय शर्मा की पूरी बात...
मध्य प्रदेश –
रात 1 बजे पत्नी–बच्चों सहित मूवी देखकर लौट रहे बाइक सवार युवक को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका। बीच सड़क पर बाइक की चाभी निकाल ली। युवक ने मूवी टिकट भी दिखाया। पुलिस ने पत्नी के सामने युवक से दुर्व्यवहार किया, थप्पड़ मारा।
पेपर लीक पर शेखर सुमन ने इस बार मोदी समेत पूरी कैबिनेट को ही धो डाला।🔥💥💯👋🏻
एयर फोर्स को पेपर लीक होने से बचाना ही पड़ेगा क्योंकि देश बचाने की जिम्मेदारी तो सरकार ने जनता पर पहले ही छोड़ दी है।6️⃣ 🧨🎇
जितनी जबरदस्त धुलाई हुई है उसके लिए ये वीडियो पूरा देखना ही पड़ेगा। ⏬🔥💯
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भिंड निवासी 15 वर्षीय दलित नाबालिग बेटी को बेचने, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने, हत्या करने तथा सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की घटना अत्यंत भयावह एवं दण्डनीय है। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है, बल्कि समाज की संवेदनाओं को भी झकझोर देने वाली है।
28 मई से लापता बच्ची का शव 1 जून को बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने समाज के लोगों की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कराया।
परिजनों के अनुसार 28 मई को ही नामजद शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
मुख्यमंत्री @DrMohan Yadav51 जी, यह केवल अपराधियों की क्रूरता का ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का भी गंभीर मामला है, जिसकी निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों तथा लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दे।
हम @MP_MyGov से मांग करते हैं कि:-
1. इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
2. इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जाए।
3. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाए।
4. पुलिस की लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए।
5. पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता, सुरक्षा एवं निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए।
6. मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए।
@CMMadhyaPradesh
आज 'व्यवस्था परिवर्तन दिवस' पर प्रारंभ हो रही सत्ता परिवर्तन यात्रा से घबराकर मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के इशारे पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी को उनके आवास पर पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने के निंदनीय और अलोकतांत्रिक कृत्य के बाद उनका पहला इंटरव्यू।
#ReleaseChandraShekhaAzad
#ReleaseChandraShekhaAzad
#ASP_K_Mission2027 #सत्तापरिवर्तनयात्रा
#UPMaangeChandraShekharAzad #ASPK
#AzadSamajParty #bhimarmy #SattaParivartanYatra #ChandrashekharAzad
बसपा के चप्पल चोर लोग इस वीडियो को जरूर देखे
क्योंकि बसपा के चमचे कहते हैं चन्द्रशेखर आजाद
लोगो पर मुकदमे लगवाता है मुकदमे तो लगेगे क्योंकि भीम आर्मी लोगो की लड़ाई लड़ती है बसपा के की तरह घर में छुप के नहीं बैठते #bhim_army
एंकर: आपने गया है “कहां छिपाकर ले जाओगी चोली के रसगुल्ला”
मनोज तिवारी: मैंने यह गाना नहीं गाया
एंकर: मेरे पास वीडियो है
मनोज तिवारी: वीडियो दिखाइए, मेरा गाना हो ही नहीं सकता
एंकर ने वीडियो चला दी -तिवारी जी चारों खाने चित्त
इन वाहियात शब्दों वाले महिला सम्मान की बात करते हैं
सेवा में ....
माननीय सांसद चंद्र शेखर आजाद जी @BhimArmyChief ) जी आपसे अवगत कराना है कि विगत 8 वर्षों से यूपी के परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले विवेक कुमार जिनकी कोचिंग EXAMPUR है उस कोचिंग को सरकार के आदेश पर प्रयागराज प्रशासन से सील कर दिया
•अब कोचिंग खत्म होने के कगार पर है जानकारी के लिए बता दे इस कोचिंग में 300 लोग काम करते है और करोड़ो यूपी सहित अन्य राज्यों के छात्र ऑनलाइन पढ़ते है सबका भविष्य संकट में है ,8,9,10 जून को यूपी पुलिस का एग्जाम है प्रैक्टिस की क्लास भी बंद है,
•आपसे निवेदन करते है विवेक सर की आवाज उठाए आपसे ही उम्मीद है आप युवाओं की आवाज है करोड़ों युवा आपसे अपेक्षा करते है कि आप उनकी आवाज उठाएंगे, आज गांवों का दलित पिछड़ा बच्चा पढ़कर नौकरी ले रहा तो उसमें सबसे बड़ा योगदान विवेक सर का है
@AzadSamajParty@priyanshu__63@Maytree_Aazad@BhimArmyUP@UPTakOfficial
भाजपा के नेता पूरी दुनिया में जाके बुद्ध का ढिंढोरा पीटते हैं। कहते हैं कि बुद्ध के देश से आया हूं।
विडियो महाराष्ट्र का बताया जा रहा है , बुद्ध विहार को हटाने लिये बुलडोजर भेजा गया है।
जब एक मेल पुरुष किसी महिला को गिरफ्तार नहीं कर सकता या टच नहीं कर सकता तो एक महिला थाने में गिरफ्तार व्यक्ति को इतनी बेरहमी से डंडे से कैसे पीट सकती है क्या हर नियम कानून सिर्फ पुलिस के लिए बने हैं तो कोर्ट अदालत बंद कर देनी चाहिए और सारी संस्थाएं बंद कर देनी चाहिए सिर्फ पुलिस को ही सब कुछ घोषित कर देना चाहिए
देखिए महिला किस तरह से लगातार मार रही है गाली दे रही है मुझे नहीं पता वीडियो कहां का है लेकिन जहां का भी है बहुत गलत है और अगर ऐसे महिलाओं के ऊपर कारवाई नहीं होगी तो यह लगातार अत्याचार करेंगे और किसी का घर परिवार उजाड़ कर बर्बाद कर देंगे
@PMOIndia@aajtak@Abhinav_Pan
प्रेस वार्ता आमंत्रण
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा प्रत्येक वर्ष 04 जून को पूरे देश में “व्यवस्था परिवर्तन दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।
इसी क्रम में 04 जून 2026 से प्रारंभ होने जा रही “सत्ता परिवर्तन यात्रा” के प्रथम चरण की विस्तृत रूपरेखा, उद्देश्य एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देने हेतु पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद चंद्रशेखर आजाद जी प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। @VinayRatanSingh
📅 दिनांक: 30 मई 2026 (शनिवार)
🕛 समय: दोपहर 01:00 बजे
📍 स्थान: उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब, कैसरबाग, लखनऊ
मीडिया साथियों से विनम्र अनुरोध है कि कृपया कार्यक्रम में पधारकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएँ तथा कार्यक्रम की व्यापक मीडिया कवरेज प्रदान करें। @HimanshuValmi13
सादर जय भीम!
#ASP_K_Mission2027
#सत्तापरिवर्तनयात्रा
#UPMaangeChandraShekharAzad
#SattaParivartanYatra
माननीय राकेश कसाना जी के साथ-साथ एक महिला के साथ भी बदतमीजी की गई! उसके ऊपर हाथ उठाया गया, पालम थाने के अंदर बाहरी गुंडे आकर कैसे गुंडागर्दी कर सकते हैं sho साहब की मिली भगत @dcp_southwest मामले को गंभीरता से लेते हुए! सख्त कार्रवाई करें। @CPDelhi@LtGovDelhi नहीं तो जल्द बड़ा आंदोलन होगा। @DelhiPolice@BhimArmyChief@VinayRatanSingh
"अत्यंत शर्मनाक! @HPCL के उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन है, लेकिन पिछले 2 साल से मुझे न सिलेंडर मिल रहा है और न ही सामान। मेरी जानकारी के बिना सिलेंडर ब्लैक में बेचा जा रहा है। क्या यही गरीबों के लिए योजना है? तुरंत कार्रवाई करें!
ग्राहकों को पता भी नहीं उसका गैस कैनेक्शन है जब बो गैस एजेंसी पार पेड कैनेक्शन लेने के लिए जाता है जब उसको पता चलता है उसका कैनेक्शन पहले से ही है
गैस एजेंसी का नाम: [D.K Enterprises]
उपभोक्ता संख्या: [618220]
नाम- ज्योति
@HPCL_India @PMOIndia@HardeepSPuri@jagograhakjago"
@MoPNG_eSeva @chairmanHpcl
#ujjwalascam #hpcl #consumerRight #lpgblackmarketing #corruption