देश की राजधानी दिल्ली में सड़क पर गुब्बारे बेचने वाली 10 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। टैक्सी ड्राइवर बबलू सोते वक्त बच्ची को फुटपाथ से उठा ले गया। दो बार रेप किया। फिर गला दबाकर हत्या कर लाश गुरुग्राम में फेंक दी। हत्यारोपी को पुलिस एनकाउंटर में गोली लगी है।
महाराष्ट्र के परभणी जिले में हनुमान मंदिर के हॉल की छत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हुई है। जबकि 30 से 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं। इस दुखद हादसे का सीसीटीवी भी सामने आया है।
उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने मोबाइल लूट के आरोप में मयंक मुखर्जी और सागर राठौर को गिरफ्तार किया। पुलिस जेल भेजने से पहले दोनों का फोटो सेशन कर रही थी। मयंक मुखर्जी ने कथित लूटा मोबाइल फोन पकड़ने से इनकार कर दिया। उसने आरोप लगाया कि उसे फर्जी फंसाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज से पुलिस कार्रवाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पहंची पुलिस ने एक शख्स को सड़क पर लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। मामले में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यूपी,बुलंदशहर में जिम में बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान चेहरे पर केक लगाने पर विवाद हुआ और ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। गोली लगने से 3 युवक अमरदीप,मनीष और आकाश की मौत हो गई।
तीनों मृतक युवक BJP सभासद के भाई–भतीजे थे।
यूपी, कानपुर।
IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे कार्तिक, राजकुमार, कल्पेश,रवि और विष्णु को पुलिस ने गिरफ्तार कर करीब 4 करोड़ की नगदी बरामद की है। आरोपी ऑनलाइन ऐप के जरिए लोगों को सट्टे की आईडी उपलब्ध कराते थे। मास्टरमाइंड ‘मनीष उर्फ प्रोफेसर’ फिलहाल फरार है।
यूपी के बलिया में रेप केस में चार्जशीट लगाने के लिए पीड़िता युवती को इंस्पेक्टर क्राइम' नरेश मलिक अकेले में मिलने' का ऑफर देने लगे। पीड़िता ने क्राइम इंस्पेक्टर को चार्जशीट के बारे में पूछने के लिए फोन किया था।
SHO संजय शुक्ला और इंस्पेक्टर क्राइम नरेश मलिक सस्पेंड हो गए हैं।
सड़क पर गाड़ी खड़ी है तो दरवाजा खोलने से पहले देख ले पीछे से कोई वाहन तो नहीं आ रहा।
ये दोनों बाईक सवार युवक तो खुशकिस्मत थे जो इनकी जान बच गई।
सीसीटीवी वीडियो उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ का है।
कोलकाता के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रकाश कुमार हाजरा 'जय श्री राम' का जाप करने पर फीस में छूट दे रहे हैं। अपनी फीस 2k से घटाकर 1.5k कर दी।
क्लीनिक में मंत्रोच्चार करने पर मरीज को 500 की एकस्ट्रा छूट दे रहे हैं। ये स्कीम चुनाव से ठीक पहले लागू की हैं।डॉ.हाजरा PM मोदी से प्रभावित है
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में #अंबेडकर_जयंती पर बवाल।
आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने पर आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में की तोड़फोड़। पथराव में कई पुलिसकर्मियों के चोटिल होने की सूचना।