आज मध्य प्रदेश जा रहा हूं।
और जब से ये खबर देखी है कि वहां बच्चों को मिड-डे मील अख़बार पर परोसा जा रहा है, दिल टूट सा गया है।
ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज़्ज़त की थाली तक नसीब नहीं।
20 साल से ज्यादा की BJP सरकार, और बच्चों की थाली तक चुरा ली गई - इनका 'विकास' बस छलावा है, सरकार में आने का असली राज़ तो 'व्यवस्था' है।
शर्म आनी चाहिए ऐसे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को जो देश के बच्चों, भारत के भविष्य का इस दुर्दशा से पालन-पोषण कर रहे हैं।
Video Courtesy: @Anurag_Dwary
भारत के मेरे युवा और Gen Z साथियों,
कल ही मैंने सबूतों के साथ साबित किया था कि कैसे हरियाणा में वोट चोरी के ज़रिए सरकार चोरी की गई, और एक पूरे राज्य का जनमत छीन लिया गया।
कुछ दिनों पहले बिहार में मैंने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ भी की थी, ताकि जनता को SIR के माध्यम से बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में हो रही हेराफेरी के बारे में जागरूक किया जा सके।
आज, बिहार के कोने-कोने से आ रही खबरें और वीडियो वोट चोरी के सबूतों की कड़ी को और मज़बूत कर रहे हैं।
पहले ही लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए थे, अब मतदान केंद्रों पर भी लोगों को वोट देने से रोका जा रहा है।
वहीं, BJP के कई नेता और कार्यकर्ता, जिन्होंने दूसरे प्रदेशों के चुनावों में वोट डाला था, आज बिहार में भी वोट दे रहे हैं।
याद रखिए, जो सरकार वोट चोरी से बनती है, वो कभी युवाओं, Gen Z और आम जनता के हित में काम नहीं करती।
और जान लीजिए, आपके लोकतंत्र की इस हत्या के मुख्य ज़िम्मेदार हैं:
ज्ञानेश कुमार
सुखबीर सिंह संधू
विवेक जोशी
ये चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारी हैं, मगर यही संविधान और लोकतंत्र के साथ सबसे बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं।
जिन्हें बनाया गया था मताधिकार का पहरेदार,
वही बन गए हैं आपके भविष्य की चोरी में साझेदार।
वोट चोरी से हरियाणा में कांग्रेस की सरकार चोरी की गई है - और इसका ब्लैक एंड व्हाइट सबूत आपके सामने हैं।
- ब्राज़ील की एक मॉडल हरियाणा की वोटर लिस्ट में 10 बूथों पर 22 वोट - अलग-अलग नाम से
- एक ही फोटो के साथ 223 वोट एक बूथ में - नाम हर बार नया
- एक ही घर में 501 वोटर दर्ज - वो घर जो सिर्फ़ कागजों पर है
- पूरे राज्य में 1,24,177 फर्ज़ी तस्वीरों वाले वोटर
- हज़ारों लोग ऐसे हैं जिनके वोट हरियाणा और उत्तर प्रदेश दोनों जगह हैं - इनमें कई BJP के नेता और कार्यकर्ता
- दो मंज़िला पुराने मकान, कोई 'फुटपाथ या खंभा' नहीं, फिर भी “मकान संख्या 0”
मानना पड़ेगा - “व्यवस्था” सच में टाइट थी और ये साफ है कि EC और BJP ने मिल कर हरियाणा का चुनाव चुराया है।
मैं हिंदुस्तान के युवाओं, देश के Gen-Z से आग्रह करता हूं - सत्य और अहिंसा का हाथ थाम कर चलें और भारी संख्या में निकल कर मतदान करें।
वोट चोरी को हराने और लोकतंत्र की रक्षा करने का यही सबसे बड़ा हथियार है।
Zubeen Da was like Kanchenjunga - honest, unshakable, and beautiful.
India and Assam have lost not just an artist, but a towering soul who touched countless hearts.
Zubeen Da’s family, and the people of Assam, deserve nothing less than truth and justice. The government must ensure a swift and transparent investigation.
I stand with his family in their grief, and offer my full support in every way possible.
IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार जी की आत्महत्या हमारे समाज और सिस्टम की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली त्रासदी है।
इससे पीड़ादायक क्या हो सकता है कि वाई. पूरन कुमार जी की पत्नी एक सप्ताह से अपने पति का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करने का इंतेज़ार कर रही हैं। वह, उनके बच्चे और उनका दर्द महसूस कर पा रहा पूरा दलित समाज जिस मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं, इसकी कल्पना से ही मन विचलित हो रहा है।
लेकिन, कितने पत्थरदिल हैं दिल्ली से हरियाणा सरकार चलाने वाले नरेंद्र मोदी जिनका दिल नहीं पसीज रहा क्योंकि उनके शासन में ही ये नृशंस ज़ुल्म चल रहा।
दिन बीते जा रहे हैं मगर अब भी कोई गिरफ्तारी नहीं - यह साफ़ अन्याय है।
प्रधानमंत्री और हरियाणा मुख्यमंत्री तुरंत कार्रवाई करें, दोषियों को सज़ा दें और इस दलित परिवार को न्याय और सम्मान दिलाएं।
The attack on the Chief Justice of India is an assault on the dignity of our judiciary and the spirit of our Constitution.
Such hatred has no place in our nation and must be condemned.
सत्य, अहिंसा और सौहार्द के सिद्धांतों से भारत को एकजुट करने वाले बापू के आदर्श हमें नफ़रत के सामने शांति, भाईचारे, सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
Ladakh’s amazing people, culture, and traditions are under attack by the BJP and RSS.
Ladakhis asked for a voice. The BJP responded by killing 4 young men and jailing Sonam Wangchuk.
Stop the killing.
Stop the violence.
Stop the intimidation.
Give Ladakh a voice. Give them the 6th Schedule.
आज BJP का दूसरा नाम है - पेपर चोर!
देशभर में बार-बार होने वाले पेपर लीक ने करोड़ों मेहनती युवाओं की ज़िंदगी और सपनों को तबाह कर दिया है।
उत्तराखंड का UKSSSC पेपर लीक इसका ताज़ा उदाहरण है। लाखों युवाओं ने दिन-रात मेहनत की, लेकिन BJP ने चोरी से उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया।
हम लगातार मांग कर रहे हैं कि पेपर लीक रोकने के लिए मज़बूत और पारदर्शी सिस्टम बनाया जाए। लेकिन मोदी सरकार इस पर आंखें मूंदकर बैठी है - क्योंकि उन्हें युवाओं की बेरोज़गारी की नहीं, बल्कि अपनी सत्ता की चिंता है।
बेरोज़गारी आज देश की सबसे बड़ी समस्या है और यह सीधे तौर पर वोट चोरी से जुड़ी है। पेपर चोरों को पता है - अगर युवाओं को रोज़गार नहीं भी मिलेगा, तो भी वे चुनाव में वोट चोरी करके सत्ता में बने रहेंगे।
युवा सड़कों पर हैं और नारा दे रहे हैं - ‘पेपर चोर, गद्दी छोड़!’
यह सिर्फ़ युवाओं की नौकरी की लड़ाई नहीं है, यह न्याय और लोकतंत्र की लड़ाई है। मैं हर छात्र और युवा के साथ इस न्याय की लड़ाई में मजबूती से खड़ा हूं।
#PaperChorGaddiChod
Sonam Wangchuk has done more good things for India than all BJP leaders combined.
They are targeting him because they cannot tolerate educated people who speak up for their rights. They want everyone to be dumb Andhbhakts. It is similar to how Hitler targeted Albert Einstein.
बिहार में बहुजनों को उनका पूरा हक़ और अधिकार दिलाने के लिए आज हमने ऐतिहासिक ‘अतिपिछड़ा न्याय संकल्प पत्र’ जारी किया है। इसमें 10 ठोस संकल्प हैं -
1. आरक्षण की 50% सीमा बढ़ाने के लिए पास कानून को 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए भेजेंगे।
2. पंचायत-नगर निकाय में आरक्षण 20% से बढ़ाकर 30% होगा।
3. सभी प्राइवेट कॉलेज-यूनिवर्सिटी में आरक्षण लागू होगा।
4. नियुक्तियों में "Not Found Suitable" जैसी व्यवस्था खत्म होगी।
5. अतिपिछड़ा वर्ग की सूची में सही प्रतिनिधित्व के लिए कमेटी बनेगी।
6. SC/ST/OBC/EBC के आवासीय भूमिहीनों को जमीन मिलेगी (शहर: 3 डेसिमल, गांव: 5 डेसिमल)।
7. प्राइवेट स्कूलों की आधी आरक्षित सीटें SC/ST/OBC/EBC बच्चों को मिलेंगी।
8. ₹25 करोड़ तक के सरकारी ठेकों में 50% आरक्षण SC/ST/OBC/EBC को।
9. अतिपिछड़ों के ख़िलाफ़ अत्याचार रोकने का कानून बनेगा।
10. आरक्षण देखने के लिए प्राधिकरण बनेगा, सूची में बदलाव केवल विधानसभा करेगी।
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में भारी बारिश के कारण जनहानि और बड़े पैमाने पर फसलों के नुक़सान की ख़बर बेहद दुखद है।
इस मुश्किल वक्त में मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
सरकार और प्रशासन से अपील है कि राहत कार्यों में तेजी लाई जाए और फसलों की बर्बादी का आकलन करके किसानों की पूरी मदद की जाए।
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि प्रशासन का सहयोग और जरूरतमंदों की हरसंभव मदद करें।
पंजाब को बाढ़ की वजह से लगभग ₹20,000 करोड़ का नुक़सान हुआ है। ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित ₹1600 करोड़ का प्रारंभिक राहत पैकेज पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है।
लाखों घर उजड़ गए, 4 लाख एकड़ से ज़्यादा की फ़सल बर्बाद हो गई और बड़ी संख्या में जानवर बह गए हैं।
फिर भी पंजाब के लोगों ने अद्भुत हिम्मत और जज़्बा दिखाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे एक बार फिर पंजाब को खड़ा करेंगे - उन्हें बस सहारे और मजबूती की ज़रूरत है।
मैं प्रधानमंत्री से फिर से आग्रह करता हूं कि तुरंत एक व्यापक राहत पैकेज जारी करें।
सुबह 4 बजे उठो,
36 सेकंड में 2 वोटर मिटाओ,
फिर सो जाओ - ऐसे भी हुई वोट चोरी!
चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा, चोरों को बचाता रहा।
#VoteChoriFactory