रामलीला मैदान में युवाओं और शिक्षकों की शांतिपूर्ण आवाज़ पर #लाठी बरसाना मोदी सरकार की पहचान है।
SSC घोटाले पर जवाब देने की बजाय, वोट चोरी से बनी सत्ता बेरोज़गारों को पीट रही है।
वोट चोर मोदी जी, लोकतंत्र की मांग है, रोजगार दो, लाठी नहीं। ✊
#SSCProtest2025
दिल्ली के रामलीला मैदान में शांतिपूर्ण तरीके से #sscprotest2025 कर रहे छात्रों व पत्रकारों को पुलिस ने हिरासत में लिया और लाठी चार्ज किया।
जो शिक्षक अपनी कक्षा में आर्टिकल 19 को पढ़ाता हैं और कहता है कि किसी को भी शांतपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार हैं वो कैसे अपनी कक्षा में कहेगा ये सही हैं
• क्या शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई दिखाना अब अपराध हो गया है?
•क्या छात्र को अपनी बात तक रखने का अधिकार नहीं हैं?
•क्या देश के विकास में ये युवा प्रतिभागी नहीं है?
•क्या ये इस देश के लोकतंत्र का हिस्सा नहीं जो इन पर इतना दुर्व्यवहार किया?
#NO_Wrong_SSC_Question #CHANGE_SSC_VENDOR
#ssc_protest
किसी महान आदमी ने कहा था कि अगर देश ख़तम करना है तो शिक्षा व्यवस्था ख़तम कर दो अपने आप देश ख़तम हो जायेगा !
ऐसा ही आज हमारे देश में हो रहा है छात्र और शिक्षक विरोध भी नहीं करने दे रहे पुलिस पकड़ रही है
#CHANGE_SSC_VENDOR#NO_Wrong_SSC_Question
दिल्ली के रामलीला मैदान में SSC के प्रोटेस्ट को कवर करने गई दी लल्लनटॉप की टीम को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया. पुलिस ने रिपोर्टर रजत पांडे और कैमरापर्सन राशिद अली काजमी को प्रदर्शन की कवरेज करने से रोका, फिर हिरासत में लिया. हिरासत से छूटने के बाद रिपोर्टर रजत पांडे ने बताया, कस्टडी के दौरान हमने दिल्ली पुलिस को लगातार बताया कि हम पत्रकार हैं. पुलिस भी बहुत अच्छी तरह जानती थी कि हम पत्रकार हैं. इसलिए पुलिस ने हमारे प्रेस कार्ड, माइक और कैमरा जब्त कर लिए.
@RajatpandeyJF@justrashiddd
पूरी जानकारी - https://t.co/3U6dl7CMbN
आज के मौजूद दौर में जहां सभी लोग बीजेपी से डरे हुए हैं, वही आज अभिनय सर खुल के बीजेपी का विरोध कर रहें हैं,
अभिनय सर को बीजेपी ED और CBI का खौफ नहीं है, सर तो बस छात्रों के हित के लिए बोल रहें हैं,
आज के दौर में आपको अभिनय सर जैसे अध्यापक बहुत कम देखने को मिलेंगे।
आज जो हालात बन रहे है जहा छात्र अपनी आवाज भी नही उठा पा रहे और शिक्षको तक को चुप कराया जा रहा है ये लोकतंत्र और शिक्षा दोनों के लिए खतरे की घंटी है।
युवा ही राष्ट्र की शक्ति है,और उनकी आवाज दबाना असल में देश की आवाज दबाना है।
#NO_Wrong_SSC_Question#CHANGE_SSC_VENDOR#ssc_protest
हम न मंत्री की मान रहे हैं, न मुख्यमंत्री के भाषण का हवाला दे रहे हैं। बस भर्ती बोर्ड से यही अपेक्षा है कि जो जानकारी सार्वजनिक की है, उसकी अपडेट दे। वरना अभ्यर्थी भरोसा कैसे करेंगे?
@Uppolice@upprpb@dgpup@CMOfficeUP@ChiefSecyUP#UP_पुलिस_भर्ती
ये थाली इसलिए बज रही है
ताकि परीक्षा प्रणाली में सुधार हो।”
हर साल लाखों छात्रों का समय, पैसा और सपना दांव पर लग जाता है।
अब चुप्पी नहीं, सुधार चाहिए
#MODIJI_MADAD_KARO
यह लड़ाई आसान नहीं है…
यह सिर्फ परीक्षा में गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज़ उठाना नहीं है
यह एक पूरी भ्रष्ट परीक्षा प्रणाली के खिलाफ संघर्ष है,
जो हर साल लाखों छात्रों के सपनों को कुचल रही है।
हमें यह अच्छी तरह समझ है कि इस लड़ाई को एक ही मोर्चे से नहीं लड़ा जा सकता।
इसलिए हम हर स्तर पर, हर मंच से, हर दिशा में यह लड़ाई लड़ रहे हैं।
31 जुलाई को हम दिल्ली में छात्रों की आवाज़ बनकर खड़े हुए।
हमें रोका गया, धमकाया गया, लाठीचार्ज भी हुआ लेकिन हम पीछे नहीं हटे।
क्योंकि यह सिर्फ हमारे लिए नहीं, आप सभी के लिए थी।
हर उस छात्र के लिए, जो मेहनत करता है… पर सिस्टम उसे धोखा देता है।
इसके बाद हमने मीडिया का रुख किया।
नेशनल मीडिया में पहुंचे, इंटरव्यू दिए
ताकि पूरे देश को पता चले कि यह कोई मामूली तकनीकी दिक्कत नहीं,
बल्कि एक सुनियोजित लापरवाही और भ्रष्टाचार है।
और अब... हम संसद तक पहुँच गए हैं।
आज हम अलग-अलग पार्टियों के सांसदों से मिल रहे हैं, उन्हें ज्ञापन दे रहे हैं,
उन्हें इस व्यवस्था की सच्चाई बता रहे हैं
ताकि ये आवाज संसद में गूंजे और जिम्मेदार लोग जवाबदेह बनें।
यह सब करना आसान नहीं है...
लेकिन फिर भी डटे हुए हैं।
क्योंकि हमें पता है कि अगर आज हमने आवाज नहीं उठाई,
तो कल हमारी अगली पीढ़ियाँ भी इस अन्याय का शिकार बनेंगी।
यह सिर्फ हमारा आंदोलन नहीं है , यह आपकी भी लड़ाई है।
आपका साथ, आपका विश्वास ही हमारी ताक़त है।
हम वादा करते हैं, हम पीछे नहीं हटेंगे।
#MP_MADAD_KARO
#MLA_MADAD_KARO